
राशिफल 8 अगस्त 2020 : आज इन राशियों पर भगवान शनि देव होंगे मेहरबान, बढ़ेगी पारिवारिक जीवन में खुशियां
Rashifal 8 August 2020 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 8 August 2020
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ गलतफहमी को लेकर मतभेद हो सकता है। आज किसी को कोई सलाह देने से बचें। आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। जो व्यक्ति इस समय प्रेम संबंधो में नहीं है उन्हें एक अच्छी खबर मिल सकती है। गला खराब रह सकता है और खांसी, जुकाम जैसी परेशानी महसूस होगी। शनि मंदिर जाकर दीप प्रज्वलित करें धन लाभ होगा।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
अपने अंदर गजब की ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे। खेल कूद के दौरान सावधानी बरतें। आर्थिक रूप से बहुत अच्छा करेंगे और अपनी प्रतिस्पर्धी को बहुत पीछे छोड़ देंगे। पारिवारिक समस्याओं को सुनें व समझें और उसके बाद ही कोई निर्णय लें।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
अपने परिजनों के साथ इज्जत से पेश आएं परिणामस्वरूप वो भी आपके साथ वैसा ही व्यवहार करेंगे। किसी नई जगह यात्रा करने से बचें। आप ऐसे दोस्त से मिल सकते हैं जिसके लिए आप लम्बे समय से खोज में थे। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
नए कार्य के लिए आज का दिन उचित है। आसपास के लोगों से संभल कर रहें। दूसरों को अपने ऊपर हावि होने की अनुमति न दें और ऐसी स्थिति से बचने के लिए सतर्क रहें। संतान के कामों से कष्ट हो सकता है। नजदीकी रिश्तों में किसी बात की खटास आ सकती है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आपके काम की हर ओर से सराहना होगी। लोग आपकी बातों से और विचारों से प्रभावित होंगे। अगर आप किसी नतीजे या फैसले का इंतजार कर रहे हैं तो शांति रखें, सब ठीक हो जाएगा। लोन के मामले में की गयी मेहनत का परिणाम पक्ष में आ सकता है। स्वभाव में बदलाव देखने को मिल सकता है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रूके कार्यों में प्रगति होगी। विवाद के मामलों से खुद को दूर रखने की कोशिश करें। आपको खानपान में थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। आत्मविश्वास बना रहेगा। आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
व्यस्तता के बावजूद आप अपनी रुचि संबंधी कार्यों के लिए समय निकालेंगे। भाई-बहनों का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। दोस्त मदद को तत्पर रहेंगे। आज के दिन नौकरी में आपकी तरक्की के पूरे आसार बन रहे हैं। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। परिवार में कोई बड़ा आयोजन हो सकता है, जिसमें आप पर भी अतिरिक्त भार बढ़ेगा। समय अनुकूल नहीं है, सतर्क रहे। नए लोगों से दोस्ती के योग बन रहे हैं, किसी पर भी तुरंत विश्वास न करें। भगवान शनिदेव की आप पर असीम कृपा है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
कारोबार में नए सम्बन्ध बनने के साथ ही आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। कोई पुराना वाहन बेचने का मन बना सकते है। जमीन-मकान खरीदने में जल्दबाजी न करें यह समय अनुकूल नहीं है। कुछ नया सीखने को मिलेगा।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने वाली है। कोई करीबी व्यक्ति घर आ सकता है। ये मुलाकात आपके लिए फायदेमंद रहेगी। थकान की वजह से कमजोरी महसूस हो सकती है इसलिए काम के साथ-साथ आराम भी लेना आवश्यक है। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
प्रेम के मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। साथी के साथ कुछ विवाद हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। थोड़ा हाइजिनिक रहें। अपनी भावनाओं और महत्वाकांक्षाओं पर ध्यान दें। आज किसी अनजान शख्स से सलाह ना लें, नुकसान हो सकता है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
दिन भर बहुत अधिक व्यस्तता रहेगी जिसकी वजह से थकान और चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं। परिवार की तरफ से आज कोई गिफ्ट मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। बहस और चर्चा से दूर रहें। उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिल सकता है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 8 August 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।