
राशिफल 8 अप्रैल 2025 : आज बजरंग बली हनुमान जी हरेंगे इन जातकों के सभी संकट, करियर और कारोबार में होगी वृद्धि, संतान सुख संभव, लेकिन इनको कर सकते है विरोधी थोड़ा परेशान
Rashifal 8 April 2025 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 8 April 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज का दिन आपके लिए मनोरंजन का दिन है लेकिन परिश्रम की अधिकता रहेगी। सेहत में बदलते मौसम को देखते हुए आपको अलर्ट रहना होगा हल्की फुल्की सर्दी जुकाम हो सकती है। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है, धैर्य व सूझबूझ के साथ स्थितियों को नियंत्रित करें। छात्रों के लिए यह अच्छा समय है और उन्हें अच्छे परिणाम भी मिलेंगे।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
व्यापारिक मामलों में सजग रहें और हर काम पर नजर रखें। किसी पर भी आंखें बंद करके विश्वास न करें। घर-बाहर प्रसन्नता तथा उत्साह बने रहेंगे। भावनात्मक रूप से दिन भर कमजोर महसूस करेंगे। जब तक मानसिक रूप से आप बेहतरीन नहीं होंगे, तब तक जीवन में प्रगति प्राप्त करना कठिन महसूस सकता है। धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बन सकती है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। घर-परिवार में आप समय नहीं दे पाएंगे। परंतु परिवार के लोग आपकी स्थिति को समझेंगे और सहयोग भी करेंगे। आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहने वाला है। आप इस समय भावनात्मक और संवेदनशील रहेंगे जिस कारण खुद को असुरक्षित भी महसूस कर सकते है। किसी विवाद का निर्णय पक्ष में रह सकता है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
पिछले कुछ समय से आप अपने कार्य क्षमता व पर्सनैलिटी को निखारने में बहुत अधिक मेहनत कर रहे हैं। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है। अच्छी खबर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। आपको अपने रिश्तेदारों से परेशानी हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। यात्रा करना फायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
खर्च की अधिकता से चिंता बढ़ जाएगी। यदि आप सिंगल है और किसी अपने की तलाश में है तो आज आपका किसी मित्र पर ही दिल आ सकता है और आप उनके प्यार में खो सकते है। ज्यादा मेहनत के बावजूद कार्यों में आशानुरूप सफलता नहीं मिलेगी, जिससे मन उदास रहेगा। किसी बड़े काम को पूरा करने में आप थोड़े परेशान हो सकते हैं।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज वित्तीय स्थिति में सुधार होगा लेकिन नई संपत्ति में सावधानी से निवेश करें। व्यापारियों को अचानक धन लाभ होने की संभावना बनी हुई है। जिन युवाओं को आर्ट और क्राफ्ट में रुचि है वह कुछ क्रिएटिव करें। बिजनेस में आपको लाभ मिल सकता है, लेकिन नई दोस्ती के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज सोच-समझकर लिया गया फैसला आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। आज किसी अज्ञात स्रोतों से धन प्राप्त हो सकता है जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आज खाली समय में लंबे समय से सोचे हुए कार्यों को अमल में लाने का मौका मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। अपने से उच्च अधिकारी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है, लेकिन धैर्य न खोएं।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज नए कार्यों में असफलता मिलने का योग है। एकाग्रता और संयम के साथ काम करते रहें। परिवार में सुख शांति बनी रहे इसके लिए आपको पूरी जिम्मेदारी उठानी होगी। कार्यों में कुछ अनावश्यक तनाव भी उत्पन्न हो सकता है, जिसके कारण आपका मन थोड़ा विचलित हो सकता है। वाहन चलाते समय गति का ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
कर्ज से मुक्ति मिलने के आसार हैं। अपने शत्रुओं से थोड़ा सावधान रहें, हालांकि आप उनकी चाल को समझकर उन्हें मात दे सकते हैं। इनकम बढ़ाने के लिए आप ज्यादा मेहनत करेंगे और कुछ हद तक सफल भी हो सकते हैं। मानसिक और शारीरिक रूप से सेहतमंद रहेंगे। प्रमोशन हो सकता है। युवाओं को अपने कार्यों को पूरा करने के लिए कुछ अधिक समय देना होगा।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिल सकती है। बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। छोटी-छोटी बातों को हासिल करने के बाद समाधान मिल सकता है, लेकिन इसी समाधान पर रुकना नहीं है, बड़े लक्ष्य की तरफ बढ़ते रहना है, इस बात को ध्यान में रखें। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। भावनाओं से ओतप्रोत बने रहेंगे। कारोबार में हो रहे नुकसान की भरपाई होंगी।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
लोगों से मदद मिलने के भी योग हैं। आर्थिक नीति का परिवर्तन सुखद रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। प्रेम जताने के लिए दिन ठीक है। समय पर काम पूरे हो सकते हैं। कुल मिलाकर समय खुशनुमा व्यतीत होगा। धन के संबंध में कोई भी निर्णय लेते समय सावधानी बरते, निवेश के लिए समय ठीक नहीं है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना आवश्यक है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज कोई नया निर्णय ना ले और वर्तमान में जो चल रहा है उसी पर ध्यान दें। आज निवेश के जो नए अवसर आपकी ओर आएँ, उनपर विचार करें। लेकिन धन तभी लगाएँ जब आप उन योजनाओं का भली-भांति अध्ययन कर लें। परिवार में बड़े बुजुर्गों का सहयोग आपको सबसे अधिक मिलेगा। कमर दर्द को लेकर आप परेशानी में आ सकते हैं।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 8 April 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।