राशिफल

राशिफल 7 मई 2024 : आज बजरंग बली हनुमान जी की कृपा से मिटेंगे इन जातकों के सभी संकट, धन और वैभव में होगा इजाफा, मित्रगण देंगे साथ, लेकिन ये रहें जरा संभलकर

Rashifal 7 May 2024 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 7 May 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। आज कोई रिश्तेदार आपके घर आ सकता है। बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर किए गए कार्यों से आपको लाभ होगा। जीवन में मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। आज किसी से पैसों की लेन-देन न करें। जीवनसाथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे। गरीबों को दान देने से आपके मन को शांति मिलेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपके सामने कई चुनौतियां आएंगी। आप इनका डटकर मुकाबला करें, सफलता हासिल होगी। आप अपने किसी महत्वपूर्ण बात को जीवनसाथी से साझा कर सकते हैं। यदि आप व्यवसाय करते हैं तो व्यावसायिक दृष्टि से स्थिति अनुकूल रहने वाली है तथा कामकाज की दृष्टि से आर्थिक लाभ प्राप्त होने के योग हैं। कई दिनों से चल रहीं कड़ी मेहनत आज रंग लाएगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक से कोई बड़ा फायदा हो सकता है। आपमें किसी भी कार्य को करने की क्षमता अच्छी रहेगी। इस कारण आप पूर्ण ज़िम्मेदारी के साथ अपने कार्यों को कर सकेंगे। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी होगी। चीजों को नियंत्रण में लाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए, आप अपने वित्तीय कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

शारीरिक कष्ट, विशेषकर आंखों में पीड़ा होने की संभावना है। बिजनेस में नई योजनाएं बन सकती हैं। लेन-देन में फायदा हो सकता है। आपका हौसला बुलंद रहेगा। परिवार में घर के बड़े-बुजुर्गों का साथ मिल सकता है। कुछ नया सीखने को मिलेगा। छोटी यात्रा का बड़ा लाभ मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। संतान की भावनाओ को समझते हुए उन्हें खूब स्नेह करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज कोई व्यक्ति आपके करियर की समस्या का सही समाधान निकाल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास रंग लाएंगे और आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा,जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। आपकी वाणी पर संयम आवश्यक है। अपने से अनुभवी और भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह लेने में समझदारी है। आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपके रिश्ते मजबूत होंगे। जिनसे आप प्यार करते हैं, उनसे सारी ग़लतफ़हमी दूर हो सकती है। कार्यों को अंजाम तक पहुंचाने के लिए दिन महत्वपूर्ण होगा। अपनी मनमानी की वजह से परिवार में चिंता का वातावरण रह सकता है। मानसिक परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए किसी भी कार्य को सूझ-बूझ के साथ और सोच समझकर करने का प्रयत्न करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyकुछ जरूरी खर्चे भी सामने आएंगे। आपको खोई हुई चीज मिल सकती है। आप किसी के साथ दुर्व्यवहार ना करें। लेखन कार्य के लिए दिन अच्छा है। आज नये काम की जिम्मेदारी आपके कंधों पर आ सकती है। जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को न ले जाने दें। धन का आगमन अच्छा रहेगा। प्रेम में वृद्धि होगी साथ ही बहुत सहयोग मिलेगा। पुत्र के करियर सम्बन्धी खास बात सम्भव है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको कुछ अकेलापन महसूस हो सकता है, जिससे आप दुखी भी रहेंगे। अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे। कार्य से संबंधित यात्राओं का लाभ मिलेगा। आप आध्यात्मिक कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। दिन की शुरुआत कुछ कमजोर रहेगी फिर भी आप अच्छा लाभ कमा कमा पाएंगे। लोगों के बारे में आपको कुछ बहुत रोचक बातें भी पता चल सकती हैं। आज बात का बतंगड़ न बनाएं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

यह दिन आपके लिए आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। मित्रों या संबंधियों से उपहार मिलने का भी योग है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता से प्रगति होगी। आध्यात्मिकता के साथ जुड़े रहने की कोशिश करें, इस कारण मन की शांति प्राप्ति होगी। साथ में विचारों में स्थिरता भी रहेगी। अपने गुस्से को काबू रखकर शांति से जरूरी निर्णय लें। पैसों के लिहाज से अचानक फायदा हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन ठीक-ठाक नजर आ रहा है। धर्म-कर्म के कामों में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। पुराने दोस्तों से मिलकर अच्छा खासा खुश दिख सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन लाभदायी होगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। रिश्तेदारों से पुराने गिले शिकवे दूर करने का समय है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

गृहस्थ जीवन में आनंदपूर्ण वातावरण रहेगा। नए वस्त्र, मौज-मस्ती की चीजों में धन खर्च होगा। आप दिन भर तरोताजा महसूस करेंगे। भाई-बहनों के साथ हल्की-फुल्की तकरार हो सकती है। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। इस समय आप इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और वाहन खरीद सकते हैं। मनोरंजन कार्य पर खर्च हो सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyकाम के सिलसिले में किसी से ज्यादा उम्मीद रखना ठीक नहीं है। आप अपने सारे काम खुद पूरे करें। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखें, अगर आप अपने जीवनसाथी की छोटी-छोटी बातों को नजर अन्दाज करेंगे, तो उन्हें बुरा लग सकता है। अपनी दिनचर्या और खान-पान संबंधी गतिविधियों को व्यवस्थित रखें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 7 May 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन को क्यों लगाते हैं मेहंदी, जाने इसकी धार्मिक और वैज्ञानिक वजह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button