राशिफल

राशिफल 7 मई 2023 : आज इन जातकों पर रहेगी भगवान सूर्यदेव की मेहरबानी, हर कार्य में होंगे सफल, बढ़ेगी धन की आवक, लेकिन इनको रहेगी दुविधा

Rashifal 7 May 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 7 May 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप मेहनत ज्यादा करेंगे, लेकिन कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर काम की ज़िम्मेदारियां लेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा। भीड़-भाड वाले इलाकों में गाड़ी चलाने से बचें। प्रॉपर्टी से जुड़े पुराने मामलें को ना उठाना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आप में से कुछ लोगों को कानूनी मुद्दों से राहत मिल सकती है। खरीदारी और धन लेन-देन के लिए दिन अनुकूल रहेगा। स्वयं पर विश्वास रखकर ही आज कार्यों को पूरा करें। पैसों से संबंधित जो गलत निर्णय लिए हैं, उन्हें सुधारने की कोशिश करें। सिर में भारीपन होने से दिनभर बेचैनी रहेगी। कुछ समय स्वयं के लिए भी निकालें और मनोरंजन आदि में व्यतीत करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। कुछ पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। सहयोगी कार्य में आपकी मदद करेगें। लोगों से लाभ मिलेगा। ऑफिस के काम से यात्रा पर जा सकते है। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आर्थिक मामलों में संयम से काम लें, गैर जरूरी खर्चे हो सकते हैं। प्रेम जीवन में आपको बाधा का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज मित्रों के सहयोग से किसी अधूरे कार्य को पूर्ण करने में सफलता प्राप्त होगी। मान सम्मान बढ़ने से लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। करियर के लिए दिन अनुकूल है। खर्चों में वृद्धि होगी। नए कार्यों की शुरुआत में अच्छी सफलता प्राप्त होने वाली है। नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस संबंध में कामयाबी मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा, भाग्य आपका साथ नहीं देगा। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। नए शत्रु उभर सकते हैं। नए विचार भी आपके दिमाग में आएंगे। आज सुख सुविधा की चीजों पर आप कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। कारोबारियों को अपने कारोबार में सामान्य लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

धन के मामले में यह दिन थोड़ा तंगी का रहेगा। आय में वृद्धि के संकेत है। व्यवसाय या कार्यक्षेत्र में सफलता और आगे बढ़ने के मौके हैं। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रॉपर्टी खरीदने की दिशा में कोई ठोस कदम बढ़ा सकते हैं। आपकी सकारात्मकता आपकी ताकत बन सकती है। आप अपनी कामयाबी को लेकर आश्वस्त रहेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

आज कामकाज से संबंधित यात्राएं हो सकती है। किसी ऐसे कारण के लिए दान करेंगे जो आपके दिल के करीब है। परिवार में किसी की मदद कर असीम संतोष मिलेगा। किसी नापसंद व्यक्ति के साथ यात्रा पर जाने का दबाव हो सकता है। उन्नति के अवसर मिल सकते हैं, परंतु पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। शरीर में आलस्य बना रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा किसी मामले के सुलझने से संतुष्टि मिलेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

कार्यक्षेत्र में पहले से बनी प्लानिंग किसी अन्य के सामने न रखें वरना दूसरा इसका फायदा उठा सकता है। संगीत और साहित्य में रूचि दिखा सकते हैं। अपनी छवि को लेकर सावधान रहें, क्योंकि कोई आप पर गलत आरोप लगाने की कोशिश कर सकता है। संतान सम्बन्धी खास चिन्ता रह सकती है। तनाव की अधिकता रह सकती है। इष्ट देव को पीली मिठाई का भोग लगाएं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

एक नई उम्मीद के साथ आज आपना दिन शुरू करेंगे, परिस्थिति कठिन है लेकिन आप कठिनाई से पार पा लेंगे। नये काम में धन लगा सकते हैं, अनुकूलता रहेगी। अपने स्वार्थ के कारण दूसरों का नुकसान करने से बचें। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर एकाग्र बने रहें और मन को विचलित करने वाली चीजों से दूरी बनाए रखें। सेहत के मामलों को अनदेखा न करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप छिपे शत्रुओं से बचने की कोशिश करें। नई योजनाओं पर आज कार्य आरंभ हो जाएगा। किसी नई जगह शिफ्ट होने के योग बन रहे हैं। परिवार के किसी युवा की सफलता पर गर्व महसूस करेंगे। मानसिक परेशानी को खुद पर हावी ना होने दें। पैसों के क्षेत्र में कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। पार्टनरों से मतभेद दूर होकर सहयोग प्राप्त होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

बिजनेस में अधिक मुनाफे के लिए आपको किसी से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। लम्बे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। व्यवसाय के सिलसिले में की जाने वाली यात्रा से आपको लाभ होगा। कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताना शुभ रहेगा। यह आपसी मतभेद को खत्म कर सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। कार्यक्षेत्र पर कोई प्रतिष्ठितित असाइनमेंट मिल सकता है। किसी प्रॉपर्टी के खरीदने की संभावना है। आपको रुचिकर मित्रों और स्वजनों के साथ घूमने-फिरने से आनंद-उल्लास प्राप्त होगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जाना मजेदार रहेगा। आज कहीं आने-जाने में काफी समय खराब हो सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 7 May 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर में चमगादड़ का घुसना माना जाता है अशुभ, अगर आपके घर में घुस जाए तो हो जाएँ सावधान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button