
राशिफल 7 मई 2021 : इन जातकों के लिए भाग्यशाली है आज का दिन, मिलेगा कार्यक्षेत्र में खूब मान-सम्मान, घर में रहेगा खुशियों भरा माहौल, पढ़ें आज का राशिफल
Rashifal 7 May 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 7 May 2021
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
बाहरी तथा अपरिचित लोगों पर विश्वास करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। व्यस्तता की वजह से घर में रहकर भी घर-परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। रिश्तेदारों या मित्र के साथ संबंधों में दरार आ सकती हैं। थकान महसूस होगी। जितना संभव हो बाहर के खाने से परहेज करें, साथ ही अपनी खराब खानपान की आदतों में भी सुधार करें।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज आपको अपने जॉब से जुड़ी कोई बहुत अच्छी सूचना मिल सकती है। आज कार्य बहुत अधिक रहेंगे जिसके चलते मानसिक तनाव भी हो सकता है। परिस्थिति आपके अनुसार नहीं होगी परन्तु इतनी बुरी भी नहीं की आपको कोई परेशानी हो। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। अपने करीबियों के साथ समय बिताना न भूलें वर्ना नाराजगी झेलनी पड सकती है ।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आपके परिजनों और करीबियों को आपके साथ की जरुरत है। उनके साथ अच्छा समय बिताएं। यात्रा की योजना बनाने के लिए अच्छा समय है। अविवाहितों के लिए आज कोई अच्छा प्रपोजल आ सकता है। घर के बड़े बुजुर्ग आपकी बातों से सहमति जताएंगे। मौसम का प्रतिकूल प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें और अपना इम्यून सिस्टम भी अच्छा रखें।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
कुछ नया शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपको उम्मीद से कहीं जल्दी सफलता मिलने की संभावनाएं बनी हुई हैं। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। परिवार व मित्रों के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। अगर आप पहले से किसी के साथ सम्बन्ध में हैं तो आज अंतिम रूप से इस पर मोहर लगा सकते है। अपने खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। योगा और व्यायाम में भी समय दें।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज किसी पुरानी समस्या का हल मिलने से बहुत ही अधिक सुकून महसूस होगा। कुछ लाभदायक परिणाम सामने आएंगे। किसी से कोई वायदा करके मुकरना ठीक नहीं है, इससे आपके मान-सम्मान पर भी आंच आ सकती हैं। आपको अपने अनावश्यक खर्चो पर भी लगाम लगानी होगी जिससे आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। कहीं भी निवेश करने के लिए समय प्रतिकूल है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
इस राशि के लोगों की कार्यस्थल पर कुछ लोगों द्वारा आलोचना हो सकती है, लेकिन फिर भी सामाजिक कार्यों में आप का काफी सहयोग रहेगा। हालांकि घर के कार्य आपको थोड़ा तनाव दे सकते है और परिवार में भी आपसी मतभेद हो सकता है। आज मानसिक रूप से दिन अच्छा रहेगा और धर्म कर्म के कामों में आपकी रुचि बढ़ेगी।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
जीवनसाथी द्वारा मिले सुझाव को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। वही अगर आज आप अपनी जीवनशैली को बदलेंगे तो इससे आपको लाभ होगा। इसके इलावा किसी भी महत्वपूर्ण काम को लेकर जल्दीबाजी ना करे और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। हालांकि संतान के लिए आज खास खर्च करना पड़ सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
करियर को लेकर आपको कुछ नए विकल्प मिलने के संकेत हैं। किसी नई चीज के खरीदने की प्लानिंग है लेकिन अटकले आ रही है। बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है। इस समय अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखना भी जरूरी है। बच्चों को लेकर आप हमेशा चिंतित रहते है। तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। क्योंकि इसका नकारात्मक असर आपकी कार्य क्षमता और स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आर्थिक लेन देन करने के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। आप धार्मिक कामों पर खर्चा करेंगे। लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काफी समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं। मानसिक सुकून और शांति मिलेगी।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज का दिन अपने काम की बारीकियों पर ध्यान देने और उन महत्वपूर्ण कामों को पूरे कर लेने के लिए भी बहुत अच्छा है जिन्हें आप कुछ समय से टाल रहे हो। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। रूपए-पैसे के मामले में किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
कभी-कभी अकारण ही गुस्सा आ जाना आपके बनते कार्यों में रुकावट भी डाल सकता है। यह समय शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत करने का है, व्यर्थ की बातों में समय बर्बाद ना करें। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। मन में बस रहे डर के कारण किसी भी व्यक्ति पर पूरी तरह से विश्वास रख पाना आपके लिए कठिन होगा। बच्चों के साथ भी कुछ समय व्यतीत करना आवश्यक है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
किसी बात पर ज्यादा अड़ जाने से कुछ निर्णय उलझ सकते हैं। शाम के वक्त स्वादिष्ट भोजन की प्राप्ति होगी। बहन पक्ष का विशेष सहयोग मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम फलदायी रहेगा। घर के रखरखाव अथवा सुधार संबंधी कार्यों को अभी स्थगित करने में ही भलाई है। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। वस्तुएं संभालकर रखें। त्वचा से संबंधित इंफेक्शन तकलीफ दे सकता है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 7 May 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।