
राशिफल 7 मई 2020 : भगवान विष्णु के आशीर्वाद से आज चमकेगी इन राशियों की किस्मत, पूरे होंगे सभी बिगड़े काम
Rashifal 7 May 2020 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 7 May 2020
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज आपको मानसिक कठिनाइयां परेशान कर सकती हैं। किसी नए व्यक्ति से बनाया गया सम्बन्ध आपको फायदा पहुंचा सकता है। किसी नई जगह यात्रा करने से बचें। माता-पिता किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकते हैं। घर के बुजुर्ग आपका साथ देंगे।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आप बड़े गुस्से वाले इंसान है लेकिन किसी बाहर वाले के साथ गुस्सा न करे झगड़ा बढ़ सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न बरतें। आज का दिन सावधानी से गुजारेंगे तो बेहतर रहेगा। बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आप बड़े ही नेक दिल इंसान है लेकिन कई बार लोग आपकी नेकी का गलत फायदा उठा लेते है। किसी अनजान के साथ आज संभलकर रहे। कोई अशुभ समाचार मिलने के आसार हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आपको अपने व्यापार में थोड़ा और मेहनत करने की जरूरत है। घरेलू जीवन कष्टमय रहेगा। ससुराल में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। अगर आप कहीं घूमने जाना चाहते है तो परिवार के किसी बड़े से सलाह जरूर करें। किसी काम में हो रही देरी से घबराहट हो सकती है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज किसी को कोई सलाह देने से बचें। आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। अगर आप किसी दूसरी जगह घर लेना चाहते है तो यह समय आपके अनुकूल नहीं है। कोर्ट सम्बंधित काम रुक सकते है। अपने स्वास्थ्य का खयाल रखें।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज आपको व्यापार में नुकसान ज्यादा हो सकता है। त्वचा संबंधी रोग में आराम मिलेगा। भाई बहनो में झगड़ा हो सकता है। खर्चों पर अंकुश लगाना जरूरी है अन्यथा धन हानि हो सकती है। कहीं घूमने जाना चाहते है तो कुछ दिन यह विचार टाल दें।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
भगवान विष्णु की आप पर असीम कृपा है। रुके हुए सभी काम बनेगे। किसी गरीब को केले का दान करें। नए कार्य के लिए आज का दिन उचित है। लकड़ी का कारोबार आपके लिए फायदेमंद रहेगा। मन में भरपूर आत्मविश्वास बना रहेगा। कार्य के प्रति मन में अति उत्साह एवं शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी। कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
किसी जरुरी काम के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। नौकरी में कठिनाई महसूस करेंगे। किसी बात को लेकर पूरा दिन तनावपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करे। आज किसी अनजान शख्स से सलाह ना लें, नुकसान हो सकता है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें। जिसको आप बुरा भला कहते है वही आपका सच्चा मित्र बनकर सामने आएगा। पेट संबंधी विकार हो सकता है। क्रोध और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
किसी अनजान सख्श की दी गयी सलाह आपके काम आ सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। नया काम बनते बनते रुकेगा। फालतू कामों में आपका मन उलझा रहेगा। किसी से ज्यादा बात न करे अन्यथा आपकी बातों का किसी पर उल्टा असर पड सकता है। संतान के कामों से कष्ट हो सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
किसी बात को लेकर स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा, लेकिन कुछ समय बाद शांति महसूस करेंगे। घर के कार्य आपको तनाव में ला सकते हैं। विरोधी और दुश्मन आपको परेशान कर सकते हैं। परिवार से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आपका सवभाव बड़ा ही गुस्सैल है इसकी क्रोध पर काबू रखें। मन में नकारात्मक विचार आ सकते है। पित्त रोग से परेशान हो सकते हैं। नजदीकी रिश्तों में किसी बात की खटास आ सकती है। बहस और चर्चा से दूर रहें।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 7 May 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।