
राशिफल 7 मार्च 2025 : आज माँ संतोषी रहेंगी इन जातकों पर खुश, करियर और व्यापार में होगा इजाफा होगा, लेकिन इनको रहना होगा थोड़ा सावधान
Rashifal 7 March 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 7 March 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
अधिकतर समय घर पर ही व्यतीत होगा और रख-रखाव सुधार संबंधी कार्यों में भी आपकी व्यस्तता रहेगी। परिवार के साथ भविष्य संबंधी किसी योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण नीति बनाएंगे। आपके विचारों की सराहना होगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। मन व्यथित महसूस कर रहा है तो सत्संग या ध्यान पर जा सकते हैं। कामकाज में जल्दबाजी न दिखाएं, अनावश्यक उत्साह आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
मित्रों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। लेखन से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है, लेखन शैली पर फोकस करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। कभी कभी आपका मन विचलित हो जाता है इसलिए अपने मन को संयमित रखें। किसी महिला मित्र से सहयोग मिलने के कारण उन्नति के आसार बन रहे हैं। मानसिक तनाव की वजह से थकान महसूस होती रहेगी।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज के दिन आपको दूसरों से बहुत अधिक अपेक्षा नहीं करनी है। वित्तीय मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे और शेयरों में कुछ निवेश भी किया जा सकता है। घर का वातावरण सुखद बना रहेगा। गलत संबंधों से दूर रहें। इनका नकारात्मक प्रभाव घर की सुख शांति भंग कर सकता है। किसी निकट परिजन के साथ मतभेद को बड़ा रूप लेने से बचाएं। अपनी बातों की गोपनीयता का विशेष ध्यान रखें।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
बाहरी कार्यों में आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ लाभजनक स्थिति रहेगी। व्यर्थ गतिविधियों में अपना काफी समय बर्बाद कर सकते हैं। हालांकि आज आपको अपने कामकाज पर ध्यान लगाने की जरूरत है और आज आपके जीवन में आपको कई प्रकार के बड़े बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे। आज आपका मूड काफी बेहतर रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल हो सकते हैं। घरेलू जरूरतों की चीजों की खरीदारी हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। हड़बड़ी में किसी भी प्रकार का निर्णय न लें, वरना बड़ा नुकसान हो सकता है। खासकर महिलाएं घर और बाहर दोनों जगहों के कार्यों में बेहतरीन तालमेल बनाकर रखेंगी।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आपको सावधानी से काम करना होगा। गोपनीयता बनाए रखें। परिवार का सहयोग नहीं मिल पाएगा। अनावश्यक तनाव भी रहेगा। भविष्य को लेकर आशंकाएं रहेंगी। दोपहर में आय हो सकती है। आपके प्रयास सफल होंगे। नया काम भी मिल सकता है। शाम को चिंताएं रहेंगी और विरोधी भी परेशान करेंगे। काम के प्रति उदासीनता हो सकती है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
परिवार और अपनों के साथ समय आनंदमय रहेगा। खुशी और संतुष्टि का अनुभव होगा। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। मानसिक शांति मिलेगी। भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। अधूरे सपने पूरे हो सकते हैं। कोई अच्छी खबर जीवन में सकारात्मकता लाएगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। रिश्तों में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे। विवाह की योजना बना रहे लोगों को परिवार का समर्थन मिलेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज उधार लेने और देने से आपको बचना होगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है लेकिन काेशिश करें कि इसका असर दूसराें पर ना पड़ने दें। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। किसी जरूरतमंद संबंधी की मदद करने से आपको आत्मिक और मानसिक सुकून मिलेगा।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज का दिन सामान्य रहेगा। आप कोई नया काम करने का मन बना सकते हैं। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। कुछ पुरानी समस्याओं का आपको अचानक कोई अच्छा समाधान मिलेगा। आज दांतों सम्बंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा। आपके भाई-बहनों के साथ आपके संबंध और मजबूत होंगे।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
पिछले काफी समय से जिस काम को लेकर चिंता चल रही थी, वह आज दूर हो सकती है। आप अपनी प्रतिभा और योग्यता से किसी भी परिस्थिति का सामना करने में समर्थ रहेंगे। ध्यान रखें कि स्वयं के विकास के लिए स्वभाव में थोड़ा स्वार्थ पर लाना भी जरूरी है। कुछ समय अपने आराम के लिए भी निकालना जरूरी है, क्योंकि अत्यधिक भागदौड़ और मेहनत का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज किसी राजनीतिक या नजदीकी संपर्क से कुछ फायदा होने की उम्मीद है। परिवार में चल रही किसी समस्या को सुलझाने में आपकी हर संभव कोशिश रहेगी। आप अपनी बुद्धिमत्ता के बल पर कुछ ऐसा निर्णय ले लेंगे कि आपको खुद पर आश्चर्य होगा। अपनी क्षमता से अधिक मेहनत करना भी स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। किसी के साथ व्यर्थ की बहस में पड़ने से परहेज रखें।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आपके विनम्र स्वभाव की वजह से लोग सहज ही आपकी तरफ आकर्षित होंगे। आपका मान-सम्मान बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान वातावरण के प्रतिकूल प्रभाव से अपना बचाव अवश्य रखें। नौकरीपैशा लोगो को आज नये प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। दूसरों की सफलता देख अपने अंदर हीनता न आने दें, समय का पूर्ण उपयोग करें। गायों को हरा चारा डालें।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 7 March 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।