राशिफल

राशिफल 7 जुलाई 2022 : आज ग्रहों की शुभ स्थिति इन जातकों की कुंडली में बना रही है धन योग, भाग्योन्नति के अवसर आएंगे हाथ, विरोधी होंगे परास्त, पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal 7 July 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 7 July 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

संतान के कार्यों से नाराज होगे। आप अपने जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें, बात का बतंगड़ न बनाएं। खर्च भी अधिक हो सकता है। व्यक्ति विशेष का सहयोग रहेगा।  प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। अगर आप लंबे समय से किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं तो विवाह की बात आगे बढ़ा सकते हैं उचित समय है। किसी काम में आप झूठ का सहारा ले सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस राशि के लोगों का कोई महत्वपूर्ण काम आज पूरा हो सकता है, इसलिए पूरी ऊर्जा के साथ मेहनत करते रहे। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ गलतफहमी घरेलू माहौल को कड़वा बना सकती है। नए-नए लोगों से संपर्क बनेगा। आप कुछ साहस भरे कामों को पूरा करने में कामयाब होंगे। आज आप अनैतिक कृत्यों से दूर रहें। पढ़ाई के प्रति रूचि बनी रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी भी वस्तु की खरीदारी करते समय बहुत अधिक सावधान रहें, आपके साथ धोखा होने जैसी स्थिति बन रही है। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। क्योंकि आपका कोई नजदीकी सदस्य ही आपकी योजनाओं का गलत फायदा उठा सकता है। नौकरीपेशा लोग अपनी इच्छा के विपरीत कार्यभार मिलने से तनाव में रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

किसी इच्छा को पूरा करने का अवसर आपको प्राप्त हो रहा है, लेकिन आपकी दुविधा की वजह से सही काम कर पाना संभव नहीं होगा। खुद के द्वारा लिए निर्णय पर विश्वास रखें, तभी कठिन बातों को आप सुलझा पाएंगे।  घर के बड़े बुजुर्गों का मान सम्मान बनाए रखें तथा अपने अंदर नकारात्मक विचारों को ना पनपने दें। किसी पारिवारिक सदस्य को लेकर ही आपके अंदर शक या वहम जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

अपनी किसी योजना को कार्य रूप देने का अनुकूल समय है। उनके शुभ फल की प्राप्ति उम्मीद से ज्यादा हो सकती हैं। धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। लोगो में आप के प्रति सम्मान बड़ेगा। भाइयों के साथ सम्बन्ध अच्छे होगे। पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे। आज पैसों के मामलों को चतुराई से सुलझाने में आप सफल हो सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कोई भी निर्णय लेना हो तो दूसरों की सलाह की अपेक्षा खुद पर भरोसा करें। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शादीशुदा लोग परिवार के साथ समय बिताएंगे।  परिवार में किसी नई खबर के कारण उत्साह का माहौल रहेगा। सन्तान-पक्ष सुख दे सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

आज आपका सामाजिक रूप से मानहानि का प्रसंग उपस्थित न हो इसका ध्यान रखना होगा। कोई भी कार्य शुरू करने के पहले उसके बारे में जानकारी अवश्य लेने के बाद ही निर्णय करें। नौकरी में तबादला लाभकारी साबित होगा। लापरवाही की वजह से महत्वपूर्ण दस्तावेज खो भी सकते हैं। सन्तान से सम्बन्धित चिन्ता रह सकती है। पेट सम्बन्धी स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन मिलने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में लाभ की स्थिति बन रही है। घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। कमाई के स्रोत बढ़ेंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा। कुछ बड़े निर्णय आपको लेने पड़ सकते हैं। निजी सुख में व्यवधान रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आर्थिक तंगी की वजह से आपका रुका हुआ कोई काम आज पूरा हो सकता है। आप जो भी प्रभावशाली संपर्क स्थापित करेंगे उससे आपको लाभ अवश्य मिलेगा। आज के दिन मानसिक रूप से पर दबाव बना रहेगा जिससे आपको बचना चाहिए। लोगों के पास रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना बढ़ रही है। घरवालों के साथ समय बिताकर अच्छा लगेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपका दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। पूरे दिन आप उत्साह से भरपूर रहेंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा और आपको अपने प्रिय का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। जिन कई चीजों के लिए आप लम्बे समय से कोशिश कर रहे थे, वे पूरी होने वाली हैं। हर एक बात में अपनी मनमानी करना और लोगों को तुरंत जवाब देने की वजह से गलतफहमियां बढ़ सकती हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपके साथ कुछ ऐसी सुखद घटना घटेगी कि आप खुद भी आश्चर्यचकित रह जाएंगे। घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी तथा आपसी मेल मिलाप सबको खुशी प्रदान करेगा। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने कैरियर को प्राथमिकता दें। जमीन जायदाद संबंधी कार्यों में कागजातों की अच्छे से जांच-पड़ताल अवश्य करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज आपको अपने घर की सुरक्षा को ले कर थोड़ा सावधान रहना चाहिए। बार-बार उभरती हुई परेशानियों को इस समय कोई हवा न दें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। अपने फैसले बच्चों पर थोपना उन्हें नाराज कर सकता है। फिलहाल परिस्थिति मिश्रित फलदायक है, इसके लिए छोटी बातों से तुरंत हार न मानिए। रिलेशनशिप से रुचि कम होती हुई नजर आएगी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 7 July 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर से निकलते ही अगर ये घटनाएं घट जाएँ, तो समझ लीजिये होने वाला है आर्थिक लाभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button