राशिफल

राशिफल 7 जनवरी 2024 : आज भगवान सूर्यदेव के आशीर्वाद से फलीभूत होंगी इन राशियों की अधूरी इच्छाएं, प्रेम जीवन लेगा नया मोड़, निवेश रहेगा शुभ, लेकिन ये रहें जरा संभलकर

Rashifal 7 January 2024 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 7 January 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

दिन की शुरुआत में धन से संबंधित चिंता अधिक रह सकती है। ध्यान रखें कि खरीदारी के लिए जाने पर अतिरिक्त और अनावश्यक सामान न लें। नींद से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहें लोग वर्तमान स्थिति को देखकर निराश न हो बल्कि प्रयास जारी रखें, भविष्य में सफलता अवश्य प्राप्त करेंगें। प्रेमी जातकों के लिए समय, थोड़ा कमजोर रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपके मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आप बस अपने काम पर गौर दें। यदि आप दिन की शुरुआत बहुत सकारात्मक विचारों से करते हैं तो दिन अच्छा हो सकता है। आप सौहार्दपूर्ण सम्बंध विकसित कर अपना काम निकाल सकेंगे। व्यापारिक लाभ मिलने की संभावना बनती दिखायी दे रही है। नौकरी सेवारत लोग अपने कार्यों को बखूबी अंजाम देंगे। पति-पत्नी आपसी सामंजस्य बनाकर रखें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

व्यापार में भागीदारों के साथ लाभदायी विचार-विमर्श होगा। आज के दिन आप किसी अज्ञात भय से परेशान रहेंगे। आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। आपको अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। गप्पबाज़ी और अफ़वाहो से दूर रहें। आपका जीवनसाथी किसी ख़ूबसूरत सरप्राइज़ से आपका दिन बना सकता है। आपको प्रेम एवं संतान का भरपूर साथ मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज प्रयास के बावजूद भी महत्वपूर्ण कार्यों में देरी होगी इसलिए मन थोड़ा उदास रहेगा। बेहतर होगा अपनी सफलता की राह में दूसरों को बीच में न आने दें। निवेश से आपके आर्थिक जीवन में स्थिरता आ सकती है। जीवन में भी आप मौजूदा समय का पूरा आनंद लेंगें। आपके बच्चों की वृद्धि और प्रगति आपकी खुशी और गर्व का स्रोत बनेगी। रंग-पेंट के थोक कारोबारियों को बड़ा लाभ मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

मित्रों से विवाद होने की संभावना है। फालतू कामों में समय खराब होने के योग हैं। स्थान में बदलाव संबंधी कोई प्लान बन सकता है। सेहत के मामले में दिन ठीक है। काम अधिक होने से आपको थकावट भी हो सकती है। किसी भी निर्णय को लेने में दिक्कत आए तो घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह लेना आपके लिए हितकर रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को अपने उचित कार्य की वजह से पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। आपकी कामयाबी में आपके करीबी लोगों का योगदान रहेगा। आर्थिक पक्ष भी काफी मजबूत दिखाई दे रहा है। हालांकि किसी मांगलिक कार्य या दोस्तों, परिजनों के लिये किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। विवाद से क्लेश होगा इसलिए झगडे से बचे। संतान के स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। घर में शांति का वातावरण रहेगा। संतान से जुड़ा कोई विशेष कार्य पूरा होने से खुशी मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य के विवाह के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। निजी कार्यों पर पूरा ध्यान दें। आप कार्य में अपनी पसंदीदा चीजों की तरफ ध्यान देंगे और अपने क्षेत्र में निपुण बनेंगे। व्यापारिक यात्रा हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

दिनभर बेचैनी और चिड़चिड़ापन रहेगा। आज खुद को आराम देने की कोशिश करें। मानसिक रूप से आप थके हुए नजर आएंगे। जिन बातों पर आपका नियंत्रण नहीं है, उन बातों से संबंधित विचार करना छोड़ दें। जितनी अधिक चर्चा आप लोगों के साथ करेंगे, उतनी आपकी दुविधा बढ़ती हुई नजर आएगी। लव रिलेशनशिप से संबंधित जो गलती आपके द्वारा हुई है, उसे ठीक करने का समय आया है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज कई स्थितियों में आप नेतृत्वकारी भूमिका में हो सकते हैं। अगर लेखन में आपकी रूचि है तो अपने सहयोगियों की मदद लें और आगे की योजनाएं बनाएं। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय लाभदायक है। किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको बचना चाहिए। साथ ही कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। कुछ खास फैसले आपको करने पड़ सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। यदि आप भवन निर्माण से संबंधित कोई योजना बना रहे हैं तो कुछ समय तक इसे टालना बेहतर होगा। कोई भी तीखी चीज न खाए पेट सम्बंधित रोग हो सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ चल रही बातचीत में अधिक न उलझें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपकी मेहनत आत्मविश्वास से कोई खास कार्य संपन्न हो जाएगा। कुछ जरुरी कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर अनुकूल संयोग प्राप्त होंगे। नए प्रस्ताव आकर्षक होंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी और आपको भी सुकून का अनुभव होगा। बच्चों की पढ़ाई या करियर को लेकर चल रही चिंता भी बढ़ेगी। अपने काम से काम रखें। दूसरों के विश्वास में न आएं। आय के साथ-साथ व्यय की भी अधिकता बनी रहेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

सभी लोग आपकी बात सुनेंगे भी और उन पर अमल करेंगे। कामयाबी के साथ लोगों का साथ भी मिलेगा। परिवार में आनंद एवं उत्साह का माहौल बना रहेगा। सरलता से होने वाले काम में आज थोड़ी रुकावटें महसूस हो सकती हैं, जिसके कारण मन में तुरंत बेचैनी उत्पन्न होगी।  घर के बुजुर्गों के मान-सम्मान में किसी भी प्रकार की कमीं ना करें। उनकी नाराजगी से घर का वातावरण खराब हो सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 7 January 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : यह वरदान पाने के लिए द्रोपती ने की थी भगवान शिव की कड़ी तपस्या, तब मिला था ये वरदान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button