![](https://www.indiannewsroom.com/wp-content/uploads/2025/02/20250207081517.jpg)
राशिफल 7 फरवरी 2025 : आज माँ संतोषी की रहेगी असीम कृपा, मिलेंगे तरक्की के अनेक अवसर, बढ़ेगी घरेलू शांति, लेकिन इनको रहना होगा थोड़ा संभलकर
Rashifal 7 February 2025 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 7 February 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज किसी काम में उलटफेर होने के कारण आपको फायदा भी हो सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े काम समय से पूरे होने के योग बन रहे हैं। पुराना लोन बाकी रहा हो तो वो चुकाने का मन बन सकता है। अविवाहित लोगों को शादी के लिए प्रपोजल मिल सकता है। पार्टनर की सेहत की चिंता रहेगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति संवेदनशील रहे। वर्तमान मौसम की वजह से स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
लोगों के सामने खुलकर बोली हुई बातों का नकारात्मक असर आपके जीवन पर नजर आएगा। आपकी कमजोरी का फायदा उठाकर कोई आपका नुकसान कर सकता है। किसी भी बात में हड़बड़ी बिल्कुल न करें। दिन भर की थकान से राहत पाने के लिए कुछ समय पारिवारिक लोगों के साथ में व्यतीत करें। अनावश्यक विवादों में न बोलें नुकसान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आपका ऊर्जा-स्तर ऊँचा रहेगा। काम में आपके सामने कई चुनौतियां आएगी। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के आसार खुलेंगे। आप अपने लक्ष्य से भ्रमित भी हो सकते है, किन्तु अपनों का साथ आपको सही दिशा में ले जायेगा। किसी काम को करते समय आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य सही रहेगा लेकिन नाक, कान और गले से संबंधित लापरवाही से बचें।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज आपको सलाह दी जाती है कि कोई भी बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचें। अगर व्यवसाय से संबंधित यात्रा करते हैं तो उससे आपको लाभ होने वाला है। आपको दोस्तों के साथ मौजमस्ती करने के अवसर मिलेंगे। भाई- बहनों के साथ मिलकर घर पर कोई आयोजन करेंगे। मित्रों, स्नेहीजनों के साथ यात्रा करने का योग है। स्वास्थ्य बना रहेगा।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
इनकम के साथ-साथ खर्चों की भी स्थिति रहेगी। किसी मित्र या बाहरी व्यक्ति से पैसे संबंधी कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सिर दर्द व थकान जैसी दिक्कत महसूस हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ आपको मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है। नर्सिंग आयटमों के सप्लायरों को कार्य-विस्तार का अवसर मिल सकता है। खाद्य तेलों के कारोबारियों के लिए अच्छा दिन है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज छात्रों का पढ़ाई के प्रति ध्यान बढ़ेगा। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। आज आपको नौकरी में अपने किसी सहयोगी की तरक्की को देखकर ईष्या होगी, जिसके कारण आप परेशान भी रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपको लाभ के कई अवसर हाथ आएंगे। अपने आचरण को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। व्यावसायिक सफलता मिलेगी।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
सामाजिक तथा पारिवारिक किसी भी तरह के मामले में कुछ नकारात्मक परिस्थितियां बन सकती हैं। आज किसी महिला मित्र से कहासुनी हो सकती है। इसलिए ज्यादा बहस में ना उलझे और अपने गुस्से पर काबू रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। चोट व रोग से बाधा उत्पन्न हो सकती है। मन में कुछ दुविधा रहेगी। बेहतर होगा आप अपने किसी करीबी या अनुभवी व्यक्ति से इस विषय पर बात करें और सलाह लें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रेम के मामलों मे सफलता मिल सकती है। आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा। परिश्रम के बाद कुछ समय स्वयं के लिए भी निकालें। अपने आप को साबित करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। बिजनेस करने वालों के लिए दिन शुभ है। धार्मिक क्रियाकलापों के जरिये मान-सम्मान आज के दिन पा सकते हैं।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
इस राशि के लोगों के बनते हुए काम बिगड़ सकते है, जिसके कारण आपको काफी गुस्सा आ सकता है। ऐसी स्थिति में आपको शांत रहना चाहिए और डायबिटीज के शिकार व्यक्ति को नियमित अपनी जाँच करवानी चाहिए। वही जो लोग स्पोर्ट्स का बिजनेस करते है, उन्हें वर्तमान समय में धैर्य रखने की जरूरत है। पति-पत्नी के बीच बेहतरीन सामंजस्य रहेगा।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज का दिन आपके लिए थोड़ी सावधानी भरा रहेगा, सोच-समझकर बोलें। प्रोपर्टी संबंधी कोई भी कार्य आज टाल दें। कोई आपको हानि पहुंचने की कोशिश कर सकता है सचेत रहें। बुजुर्गों के स्वास्थ की चिंता रहेगी। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को किसी काम के लिए प्रोत्साहन मिल सकता है। धन के आगमन के रास्ते बनेंगे। किसी प्रकार के झूठे आरोप परेशानी में डाल सकते है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
अपने व्यवहार में विनम्रता रखें। कोई रिश्तेदार आपसे मिलने आ सकता है। आप अपने ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे। आज आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते है। आपकी ईमानदारी से प्रभावित जीवनसाथी से आपको बहुत सारा प्यार मिलने वाला है। आमदनी से अधिक खर्च करने वाली स्थिति रह सकती है। शुभ फल के लिए गाय को हरा चारा खिलाए।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज आपके आस-पास का वातावरण सकारात्मक रहेगा। आपका प्रेमी कुछ दिनों के लिए आपसे दूर चला जाएगा। आपको मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है। मानसिक तनाव हो सकता है। भाइयों के साथ सम्बन्ध अच्छे होगे। पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे। रिलेशनशिप संबंधी निर्णय अन्य लोगों को समझाना कठिन लगेगा।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 7 February 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।