राशिफल

राशिफल 7 अप्रैल 2025 : आज इन जातकों पर बरसेगी भगवान शिव की असीम कृपा, वैवाहिक जीवन होगा खुशहाल, बढ़ेगा समाज में नाम लेकिन ये रहें थोड़ा सावधान

Rashifal 7 April 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 7 April 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

कामकाज के मामलों को सुलझाने के लिए अपनी होशियारी और प्रभाव का इस्तेमाल करें। आज का दिन अनुकूल रहेगा, आपको अपने काम को आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी और धन की प्राप्ति होगी। लव लाइफ में आज का दिन काफी रोमांटिक रहेगा। प्रियतम के साथ समय व्यतीत करेंगे। आज घर में किसी मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा बन जायेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपके परिवार के कुछ लोग आर्थिक मदद करेंगे। प्रेम संबंधित मामलों में आप भाग्यशाली साबित होंगे। आपकी बीती ज़िन्दगी का कोई राज आपके जीवनसाथी को उदास कर सकता है। आप अपने प्रिय से कोई तोहफा प्राप्त कर सकते हैं। बच्‍चों की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मन पर किसी प्रकार का बोझ आज दिन भर महसूस हो सकता है, लेकिन इस बात की जड़ तक जा पाना आपको कठिन लगेगा। काफी सारे अटके हुए और पेंडिंग कामों की वजह से तनाव महसूस हो सकता है। अचानक यात्रा का अवसर मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। बच्चों को समय दे। अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

ग्रह स्थिति अनुकूल है। आप थोड़ी सी सूझबूझ द्वारा ही आप परिस्थितियों को बेहतर बना लेंगे। कर्मचारियों के साथ आपके अच्छे संबंध उनके मनोबल को बढ़ाएंगे। कोई कारोबारी यात्रा का प्लान भी बनेगा। पिछले कुछ समय से आप जिस कार्य को लेकर प्रयासरत थे, उससे संबंधित लाभ प्राप्त होगा। सेहत में आ रहे बदलाव आपके स्वभाव में भी बदलाव दिखा रहे हैं, इसलिए सेहत को ठीक करने पर ध्यान दें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

कुछ लोग आपसे किसी काम में मदद मांग सकते हैं। परिवार वालो से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है लकिन इससे बचने का प्रयास करें। आज कोई बड़े फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। लोगों के साथ जान पहचान भी बढ़ेगी, जो कि आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। कोई धार्मिक यात्रा की संपन्न हो सकती हैं। स्वास्‍थ्य का पाया कमजोर रहेगा। मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। स्वास्थ्य नरम रहेगा, खान-पान और आराम का पूरा ध्यान रखें। आप दिन भर आलस महसूस करेंगे। आप अपनी संतान को लेकर तनाव में रहेंगे। अच्छे भाग्य की वजहस आर्थिक लाभ होगा। अपनी व्यक्तिगत आशाओं, महत्वाकांक्षाओं और आदर्शों को पूरा करने के लिए मेहनत करेंगे, तो आपको भी आनंद आएगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyआज परिवार में माता-पिता का सहयोग आपको सबसे अधिक मिलेगा। आपका मन सामाजिक कार्यों की ओर रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। साथ ही जो छात्र विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं उनके लिए दिन अनुकूल है। अचानक की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपकी अपेक्षाओं की यदि उपेक्षा हो गई तब आपका दिल बुरी तरह से टूट सकता है। इसलिए उतना ही सोचें जितना कि व्यवहारिक रूप से होना संभव होता है। ‍बच्चों को समय जरूर दे और उनकी पढ़ाई पर विशेष नजर बनाये रखें। आज क्रोध की अधिकता रहेगी। नौकरी अथवा व्यापार के कारण आपको अपने निवास स्थान से अलग रहना पड़ सकता है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज मानसिक उलझनों के कारण किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। राजनीति से जुड़े जातकों को बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। आप अपने घर के नवीकरण करने में कुछ धन खर्च कर सकते है। यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए है तो आज के दिन जमकर मेहनत करे क्योंकि जल्द ही आपकी मेहनत रंग लाने वाली है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज किसी अनुभवी की राय आपके लिए बेहतर साबित होगी। उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे। आज कामकाज में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। मन में कई तरह की चिंताएं रहेंगी। बेहतर होगा आप बेवजह की बातों को सोच कर अपना कीमती समय नष्ट न करें और अपने काम पर ध्यान देने का प्रयास करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज के दिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें। आप अपनी कार्यशैली में बदलाव करके ऑफिस में पदोन्नति हासिल करेंगे। किसी ऐसे शख़्स का फ़ोन आ सकता है जिससे आप बहुत लंबे समय से बात करना चाहते थे। आप स्वयं के लिए यश एवं कीर्ति भी अर्जित कर पाएंगे। आज किसी कलात्मक कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआपके काम और व्यवसाय में सकारात्मक विकास होगा। अविवाहित लोगों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। युवाओं का मन उदास रहेगा, इससे बचने के लिए मन पसंदीदा कार्य करें। अपनों के प्रति थोड़ा अधिक विश्वास रखें, उनपर भरोसा करके कोई जिम्मेदारी देकर तो देखिए, वह अच्छे से कर के दिखाएंगे। कार्य संबंधित कोई अच्छा समाचार मिलने के आसार हैं जिससे आपके बिगड़े हुए काम बनेंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 7 April 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इन चीजों का गुप्त दान माना जाता है बेहद शुभ, बनने लगते हैं काम, जाग जाता है सोया हुआ भाग्य

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button