
राशिफल 6 अक्टूबर 2023 : आज मां संतोषी का आशीर्वाद करेगा इन जातकों को खुशहाल, अटके काम पकड़ेंगे गति, आर्थिक तंगी होगी दूर, लेकिन ये हो सकते हैं उलझन का शिकार
Rashifal 6 October 2023 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 6 October 2023
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज आप अपने भाई-बहनों और माता-पिता के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखेंगे। वित्तीय लाभ के संकेत हैं। आपका व्यवसाय अच्छी तरह से आगे बढ़ेगा लेकिन निर्णय लेते समय भावुक न हो। जीवनसाथी का सहयोग आपके कामों में कारगर साबित होगा। पुराने रिश्तेदार या परिचित से स्नेह मिलेगा। संतान सुख संभव है। अतिरिक्त खर्चों का भार बना रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
प्रियजनों से अनबन हो सकती हैं, मन शांत रखें। धन और मान को लेकर सतर्क रहें। आप ऑफिस की गतिविधियों के प्रति आकर्षित होंगे और आपको कुछ नई जिम्मेदारियां भी दी जा सकती हैं। सोचने की बजाय अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। शारीरिक हानि की आशंका है। सरकारी कार्यों में सफलता या लाभ मिलेगा।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज का दिन भावनात्मक रहेगा। घरेलू काम थका देने वाला होगा। किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी सितारे दे रहें हैं। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों को जिम्मेदारियों के साथ-साथ पदोन्नति की संभावना है। निराशा को दूर करने में वक्त लगेगा। अपने विचार और स्वभाव की वजह से गलत निर्णय न लिया जाए, इस बात का खास ध्यान रखना होगा। आवेश में आने की बजाय विनम्रता से काम लें।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज आप सामाजिक कार्य में हिस्सा लेंगे। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। साथ ही आप इसमें सफल भी हो सकते हैं। कारोबारियों को कोई बड़ा फायदा हो सकता है। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
सामाजिक कार्यों में धन का खर्च होने के योग हैं। कामकाज के साथ आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। व्यवसाय की कुछ योजनाओं को बल मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ सकती है। दिनभर व्यस्तता भी रहेगी। बिजनेस के कुछ मामले आप समझदारी से निपटा सकते हैं। संतानों के पीछे पैसे खर्च होंगे।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आपको परिणाम की ज्यादा फिक्र किये बिना अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। आपको अपने कीमती सामान की सुरक्षा करनी होगी, नहीं तो आपका सामान चोरी हो सकता है। आपको शासन व सत्ता का भी गठजोड़ लाभ मिलता दिख रहा है। अपने जीवन में अपने अलावा दूसरों की भलाई करने में भी लगाएं। काम के मामले में कुछ लोग आपसे सलाह मांग सकते हैं।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज का दिन कामकाज के लिहाज से सामान्य रहेगा। रिश्तों को प्राथमिकता देने में किसी भी तरह की कसर न छोड़ें, समय मददगार है और आपके लिए कई अच्छी संभावनाएं खोल सकता है। आज आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे। महिलाओं को सेहत के लिए ध्यान देने की आवश्यकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज आपको आध्यात्मिक प्रगति करने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपको अपने निजी मामलों में भी सावधान रहना होगा। आपको सुख व समृद्धि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी मित्र से लड़ाई झगड़े में पड़ने से बचना होगा। बिना किसी खास प्रयास के आप आसानी से सभी कार्यों को पूरा कर लेंगे और अपनी समस्याओं के समाधान ढूंढेंगे।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आज पैसे का लेनदेन न हीं करें तो उत्तम है। व्यापार में कोई नया ऑफर भी मिल सकता है। पार्टनरों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। यात्रा की योजना बनेगी। घर-बाहर कुछ तनाव रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपने प्रिय के साथ पर्याप्त समय बिताने की संभावना है। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर एकाग्र बने रहें और मन को विचलित करने वाली चीजों से दूरी बनाए रखें।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
अपने कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए किसी मित्र से आर्थिक मदद मिल सकती है। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। परिवार के सदस्यों से नोकझोंक व तकरार हो सकती है। आज आप बिना सोचे-समझे कोई कार्य न करें। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। धन का खर्च अधिक हो जाएगा।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आपके आज अधिकतर निर्णय सही साबित होंगे, जिनका अनुभव भी आपको तुरंत होगा। इस समय आय की स्थिति भी बहुत ही मंद रहेगी। लाभ के चक्कर में सुरक्षा संबंधी नियमों की अवहेलना ना करें। पति-पत्नी के आपसी संबंध उचित रहेंगे। किसी अविवाहित सदस्य के विवाह संबंधी कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है। नाक-कान-गले का खास ध्यान रखें।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आप उधार मांगने वाले लोगों को नजरअन्दाज करें। नौकरी में तरक्की के पूरे-पूरे आसार बन रहे हैं। परिवार वालों के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनायेंगे। घर में किसी भी तरह के बदलाव का विचार कर रहे हैं तो इस बदलाव से पहले परिवार के बड़े लोगों की राय लेना न भूलें। आपका कोई दोस्त किसी जरूरी काम के लिए मददगार होंगे। दांपत्य जीवन में संबंध और भी ज्यादा मधुर होंगे।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 6 October का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।