राशिफल

राशिफल 6 जून 2024 : आज भगवान विष्णु रहेंगे इन जातकों पर प्रसन्न, घरेलू और आर्थिक रुकावटें होंगी दूर, प्रेम जीवन रहेगा खुशहाल, लेकिन ये रहें जरा संभलकर

Rashifal 6 June 2024 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 6 June 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज कई दिनों से लंबित कार्य पूर्ण होगा। आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। आज दिन साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे, लेकिन आपको कुछ पुण्य कार्य को करने का मौका मिलेगा, जिनमें आप पूरी रुचि दिखाएंगे। लवमेट के साथ आपका दिन बेहतर गुजरेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आपकी बातों से कुछ लोग प्रभावित होंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

नकारात्मकता से बचें, केवल अच्छी बातों पर ध्यान दें। किसी परिजन को मुश्किल समय में आपकी जरूरत पड़ सकती है। नौकरी के क्षेत्र में तबादला होने की संभावना नजर आ रही है। जमीन की खरीद-फरोख्त संबंधी कार्यों को अभी स्थगित रखें, ज्यादा लाभ होने की संभावना नहीं है। घर में सुकून और शांति भरा वातावरण रहेगा। युवा वर्ग व्यर्थ के प्रेम संबंधों में ना पड़कर अपने कैरियर पर ध्यान दें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपके सामने बहुत सारी चीजें होंगी और आप अपनी मीठी उत्तेजना का आनंद लेने में सक्षम होंगे। आज किसी प्रकार की चोट लग सकती है। लापरवाही के कारण पढ़ाई-लिखाई में परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी आपके ऊपर आ सकती है और आप उसे ठीक से निभा पाएंगे। उलझे हुए मामलों को सुलझाना आपके लिए आसान हो सकता है‌। खर्चों की अधिकता रहेगी परंतु आय के साधन भी बने रहने से दिक्कत महसूस नहीं होगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

अपनी जरूरतों पर काबू रखें, क्योंकि अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं। मान- सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है। स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखें। पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हो सकता है। परिवार में माता-पिता का सहयोग सबसे अधिक मिलेगा। थकान की वजह से कमजोरी महसूस हो सकती है इसलिए काम के साथ-साथ आराम भी लेना आवश्यक है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको बड़े भाई या पिता का सहयोग मिल सकता है। आज जल्दबाजी में लिए गए फैसलों को बदलना होगा। आप अपने निजी कामों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे, जिससे आपका मन थोड़ा अस्वस्थ महसूस करेगा। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आ सकती है। आपका हमेशा से सच्चाई के रास्ते पर चलना ही आपकी सबसे बड़ी खूबी बनेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyआज आप मित्रों और संबंधियों की खबर से आनंदित होंगे। पुराने अधूरे काम भी आप पूरा कर सकते हैं। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज अच्छी सेविंग कर सकते हैं। आपको कुछ महत्वपूर्ण मामलों में परिवार के सदस्य ही सही सलाह मशवरा करना होगा, नहीं तो कोई बाहरी व्यक्ति आपको कोई गलत सलाह दे सकता है। आपको ऐसी जगहों से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहाँ से आपने इसकी कभी सोचा भी न हो।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

व्यावसायिक कर्मियों को अपने व्यापार के संचालन का विस्तार करने और अपने मुनाफे को दोगुना करने के अवसर मिलेंगे। घर परिवार में संतान आपसे जिद करे, तो आपको उन्हे समझाना होगा। आपकी अपने कुछ परिजनों से मुलाकात होगी। आपको किसी भी परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आज जहां तक संभव हो इस समय किसी नए संबंधों की शुरुआत न करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप रोमांटिक मूड में रहेंगे। सपनों का डर छोड़ें और अपने रोमांटिक साथी के साथ जुड़ें। कामकाज के मामले में आज आपकी आवाज़ पूरी तरह सुनी जाएगी। दूसरों को धैर्य के साथ सुनें। आज आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। जोखिमपूर्ण निवेश कर सकते हैं। आप शांत रहेंगे और समस्या को सुलझाने में सक्षम होंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज काम में हर तरह से आपको आसपास वालों का सपोर्ट मिलेगा। उचित सलाह लें क्योंकि आपके पक्ष में लापरवाही हो सकती है। आपको अपने गुरुजनों के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है, लेकिन आप संतान को यदि कुछ जिम्मेदारियां सौपेंगे, तो वह उन पर खरे उतरेंगे। आपकी सलाह को स्वीकार किया जाएगा। नौकरीपेशा लोगों को दिक्कत हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपके दिन की शुरुआत बेहद शुभ रहेगी। अगर आप बिना साझेदारी के व्यापार करते हैं तो परिणाम आपके अनुरूप हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपको कुछ चुनौतियों का अवश्य ही सामना करना पड़ सकता है। पैसों की लेनदेन से संबंधित बात को लेकर काम शुरू करने के लिए देर होगी। किसी के बहकावे में आकर कोई बड़ा फैसला ना करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज किसी के साथ गलतफहमी होने से झगड़ा हो सकता है। गृहिणियां विशेष गौर रखें। नया व्यवसाय आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। कपड़ों की खरीदारी से मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ प्रवास का आनंद उठा पाएंगे। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। अपनी वस्तुओं को संभालकर रखना आवश्यक है। छोटे-छोटे मामलों को लेकर हुए आपके आपसी झगड़े आज आपके वैवाहिक जीवन में कटुता को बढ़ा सकते हैं। दूसरों के कहने और बहकावे में न आएं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज किसी काम को लेकर आपकी उलझनें कम हो सकती हैं। जल्दबाजी से बचें। आपका कोई छुपा हुआ राज लोगों के सामने आ सकता है। विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। अकारण वाद विवाद हो सकता है। आपकी एक गलती से भारी नुकसान हो सकता है। ऑफिस के कार्यों में व्यस्तता रहेगी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 6 June 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : आपके शरीर के हर तिल का होता है अपना एक महत्व, जानिए इनका वैज्ञानिक मतलब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button