राशिफल

राशिफल 6 जुलाई 2024 : आज भगवान शनि रहेंगे इन जातकों पर मेहरबान, सभी अटके काम होंगे पूरे, बढ़ेगा समाज में नाम, लेकिन इन पर रहेगा विपरीत चाल का असर

Rashifal 6 July 2024 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 6 July 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही मिल सकता है। समाजसेवा और लोकहित के काम में आपका ध्यान ज्यादा रहेगा। अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। बेहतर होगा आप पूरी तैयारी के साथ जाएं। कुंटुंबजनों के साथ आनंद से समय कटेगा। दांपत्य जीवन में भी मधुरता आएगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज नियमित जीवनचर्या एवं संयमित खानपान का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ बहस हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में दूसरों के भरोसे रहने के बजाए अपनी मेहनत पर ध्‍यान दें। इससे ही आपको लाभ म‍िलेगा। नियमित योग करने से सेहत बेहतरीन रहेगी। छोटे व्यापारियों को लाभ मिल सकता है। सरकारी नियमों का विशेष कर पालन करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको किसी नये काम को शुरू करने में अपनों का साथ मिलेगा, साथ ही आर्थिक मदद भी मिल सकती है। प्रेम संबंधों के प्रति आपका झुकाव अधिक रहेगा। पिता के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बन सकती है। आज धर्म-कर्म के कामों में रुझान बढ़ेगा। अधूरे कार्यों को पूरा करने की आपकी इच्छा तो है किंतु इन्हें पूरा करने में आपके सामने थोड़ी कठिनाई भी आ सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन भावनात्मक रहेगा। घरेलू काम थका देने वाला होगा। किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी सितारे दे रहें हैं। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों को जिम्मेदारियों के साथ-साथ पदोन्नति की संभावना है। निराशा को दूर करने में वक्त लगेगा। अपने विचार और स्वभाव की वजह से गलत निर्णय न लिया जाए, इस बात का खास ध्यान रखना होगा। आवेश में आने की बजाय विनम्रता से काम लें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyआज वाहन चलाते समय या सड़क पार करते समय बेहद सतर्क रहें। गुप्त शत्रुओं द्वारा आपके खिलाफ षडयंत्र रचने का योग है। मजबूत इच्छाशक्ति के बिना आप कामयाबी नहीं पा सकेंगे। जोखिम भरे निवेशों से बचकर रहें। रोजगार के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। आज स्वास्थ्य नरम और सुस्ती छाई रहेगी। मन आलस्य रहेगा। छात्रों की पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

किसी भी कार्य को समझदारी पूर्वक करना आपके लिए बेहतर हो सकता है। परंतु अनावश्यक तनाव के कारण भाग दौड़ तथा परेशानियां बढ़ सकती हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने के आसार है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि बिना सोचे समझे खर्च करने की आपकी आदत आपको मुसीबत में डाल सकती है, इसलिए आप संभलकर रहें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

मेहनत करने से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। अनावश्यक आपके शत्रु ज्यादा हो सकते हैं तथा विवाद बढ़ने की संभावना होती है। काम में प्रगति पाना चाहते हैं तो मानसिक तनाव से बचें। हर एक काम को अपने ही विचारों के अनुसार करने की जिद न करें। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आपकी वाकपटुता गजब की है और आपकी इस विधा से लोग हमेशा प्रभावित रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज का दिन कामकाज के लिहाज से सामान्य रहेगा। रिश्तों को प्राथमिकता देने में किसी भी तरह की कसर न छोड़ें, समय मददगार है और आपके लिए कई अच्छी संभावनाएं खोल सकता है। आज आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे। महिलाओं को सेहत के लिए ध्यान देने की आवश्यकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

नया व्यापार आदि शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है। नई योजना आने की संभावना बन सकती है। पैसा से संबंधित व्यवहार करते समय सतर्कता रखें। मित्र या करिबी व्यक्ति के साथ लेनदेन करते समय गलतफहमी हो सकती है। अपने विचारों पर थोड़ा कंट्रोल रखें। आपके सामने कुछ कठिन परिस्थितियां आ सकती हैं। युवाओं को कुछ विद्वान लोगों के साथ रहने का अवसर प्राप्त होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज के दिन एकाग्रता बनाएं रखें। अपने मेहमानों से खराब बर्ताव न करें। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपका पक्ष मजबूत हो सकता है। कारोबार भी बढ़ेगा। हेल्थ में लंबी बीमारी से जूझ रहें लोगों को अब आराम मिलना शुरू हो जाएगा। अधीनस्थ लोगों की मदद आपको मिल सकती है। शारीरिक रूप से कुछ थकान और कमजोरी महसूस करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyआज क्रोध व आवेश की अधिकता रह सकती है अतः खुद पर काबू रखें अन्यथा कलह बढ़ सकती है। नई नौकरी की प्राप्ति के लिए प्रयत्नों को बढ़ाने की कोशिश करें। प्रयत्नों से ही आप खुद के लिए अवसर बना सकते हैं। अचानक लाभ से राहत महसूस होगी। दूसरों के पास बैठ कर वक्त गंवाने से अच्छा है कि खुद को ही समय दें, अपने से बात करें और सेहत का ध्यान रखें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

व्यावसायिक रूप से दिन शुभ है। जिस प्रोजेक्ट और असाइनमेंट पर आप वर्तमान में काम कर रहे हैं, वह भविष्य में नई संभावनाओं को खोल सकता है। लोगों को खुश करने की कोशिश करें, लेकिन खुद का भी ध्यान रखें। अपरिचित लोगों के साथ कोई भी व्यवहार अथवा लेनदेन करते समय बहुत ही सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इंडोर खेलों के कोच अच्छा अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 6 July 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : हिंदू धर्म में क्यों किया जाता है मुंडन संस्कार, जानिए क्या है इसके पीछे धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button