राशिफल 6 फरवरी 2025 : आज भगवान विष्णु रहेंगे इन जातकों पर खुश, बढ़ेगी घर और व्यापार में बरकत, संतान सुख संभव, लेकिन इनको कर सकते है विरोधी थोड़ा परेशान
Rashifal 6 February 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 6 February 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। बिना प्लानिंग बनाए कोई काम शुरू करने की कोशिश न करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि आज आपके हाथ कोई अच्छा अवसर लगने के आसार हैं। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। किस्मत के भरोसे काम शुरू करने की न सोचें।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
इस राशि के जिन जातकों का स्टेशनरी का कारोबार है, उनको आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा। अटके हुए मामले और घने होंगे व खर्चे आपके दिमाग पर छा जाएंगे। आज आपका रुझान अध्यात्म की ओर रहेगा। अपने असली रूप को पहचाने और आध्यात्मिक ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश करें। इस राह पर चलने से आपको बहुत लाभ होगा और शांति भी मिलेगी।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीद से ज्यादा रंग लाएंगे। यदि आप बेरोजगार हैं और लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं लेकिन आपको सफलता नहीं मिल रही है तो आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। जल्द ही आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपको मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज का दिन भावनात्मक रुप से आपको काफी प्रभाविक कर सकता है। कुछ घटनाएं आप पर काफी असर डालेंगी। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आज हर चीज को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दें। विरोधी पक्ष आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है, लेकिन आपका कुछ नुकसान नहीं होगा। आप किसी वित्तीय योजना में फंस सकते हैं, लिए सावधान रहें।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आपको लगेगा कि आप बहुत व्यस्त और कुछ परेशान हैं। कार्यक्षेत्र में नए एग्रीमेंट और समझौते होने की संभावना है। किसी अच्छे दोस्त से मुलाकात के योग बन रहे हैं। आपका ध्यान किसी दूर स्थान पर ज्यादा रहेगा। ऑफिस में कोई व्यक्ति गुप्त रूप से आपकी मदद कर सकता है। ये समय थोड़े बदलाव का है जिसके कारण आप कुछ परेशान रहेंगे।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आप अपने विवेक और समझदारी द्वारा महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करेंगे। कोई प्रॉपर्टी संबंधी काम भी बन सकता है। कहीं भी निवेश करने के लिए समय अनुकूल है, निकट भविष्य में फायदा होगा। धार्मिक गतिविधियों में भी आस्था बढ़ेगी। जीवनसाथी से तालमेल आपके लिए टॉनिक का काम करेगा। आज मन-मष्तिष्क को नियंत्रित रखें। खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखिएगा। पूंजी निवेश का कार्य संभालकर करें।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
नौकरी करने वालों को आज आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। नए कार्य का आरंभ होगा। निजी व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। बिजनेस में चल रही आर्थिक समस्या दूर होगी। अनायास धन लाभ का योग है। अगर आपको खूब मेहनत करनी है तो आप अपने शरीर का भी बहुत अच्छे से ख्याल रखें और आराम भी करें। जल्दबाजी से हानि व अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
बीती हुई नकारात्मक बातें आपका आज डिस्टर्ब कर देंगी। किसी खास वस्तु के खोने या चोरी होने की स्थिति बन रही है। लापरवाही बिल्कुल ना करें। धन के मार्ग में बहुत रुकावटें आएंगी। नए वाहन के खरीदने का भी योग है। आज किसी बड़ी समस्या में फंसते-फंसते बचेंगे, जल्दबाजी में निर्णय न लें। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें तथा अपने काम से ही मतलब रखें। अपने इंटर पर्सनल स्किल्स को बेहतर बनाने पर काम करें।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
कारोबार में प्रगति और आय में वृद्धि होगी। खर्चों में बढ़ोतरी होगी किन्तु आप फिजूलखर्ची से बचे रहेंगे। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे। आप अपने करियर में सफलता के बेहद करीब होंगे। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से आपको पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आलस्य और मस्ती में ज्यादा समय बर्बाद न करें।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
कार्य सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय का नशा आपके दिलोदिमाग पर छाया रहेगा, जिससे अब प्रसन्नता अनुभव करेंगे। आप भी चिंतामुक्त रहेंगे। दूसरों को यह बताने के लिए ज़्यादा उतावले न हों कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं। रोमांस के अच्छे अवसर मिलने के योग हैं। पार्टनर आपको आर्थिक मदद कर सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आप घरेलू वस्तुओं पर खर्च कर सकते है। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वालों को या शिक्षार्थियों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती हैं। आपके बातचीत के तरीकों और विचारों के लोग सराहेंगे और स्वीकार करेंगे। किसी की बात से आपका मन दुखी हो सकता है। पैसों के लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। आज पिता से वैचारिक मतभेद तथा कुछ कष्ट मिल सकता है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आप भावनात्मक रूप से परेशान हो सकते हैं और तनाव की स्थिति में रह सकते हैं। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। आपको आसपास हर चीज पर गौर रखने की जरूरत है। यदि आप विवाहित हैं, तो जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। पारिवारिक अथवा सामाजिक गतिविधियों में भी अपना योगदान अवश्य दें। किसी अनुचित कार्य में रुचि लेना अपमानजनक स्थिति उत्पन्न कर सकता है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 6 February 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।