
राशिफल 6 फरवरी 2024 : आज इन जातकों के जीवन में धन प्राप्ति का बन रहा है जबरदस्त संयोग, मेहनत लाएगी रंग, अटके काम पकड़ेंगे गति, लेकिन गलत संगत दे सकती है धोखा
Rashifal 6 February 2024 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 6 February 2024
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज भवन सुख में वृद्धि होगी। हाथ आई चीज या कोई मौका आज फिसल सकता है। रोजगार में लाभ मिलेगा। आप अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें,तभी आप लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। आप अपने संस्कारों व परंपराओं पर पूरा जोर देंगे और संतान को भी उनके बारे में सिखाएंगे। पैसा कमाने की कोशिश में सफलता मिल सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखें सोच समझ कर कार्य करें।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज आप मानसिक रूप से परेशान होंगे। परिवार में विवाद हो सकता है। आज आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपको तरक्की मिलने के आसार हैं। लेनदेन संबंधी मामलों में कोई गलतफहमी हो सकती है। स्वभाव में गुस्से और आवेश जैसी स्थिति नुकसानदायक रहेगी। सेहत थोड़ी बिगड़ी रहेगी। व्यायाम करेंगे तो तबियत ठीक रह पाएगी।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज आपको सोच समझकर आगे बढ़ने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में आप सतर्कता बनाए रखें, नहीं तो कोई आपको अपनी बातों में फंसा सकता है। आप घर और बाहर दोनों जगह अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे और बड़ों की बातों को पूरा मान देंगे। प्रेम-प्रसंग में आपको सफलता मिल सकती है। आपका दाम्पत्य जीवन बेहतर रहेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार से अनबन सुलझ सकती है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज आपके काम में कुछ बाधाएं उत्पन्न होगी। कार्य में विलंब के भी योग हैं। कारोबारी मामलों में बहुत ही चौकन्ना रहने की जरूरत है। थोड़ी सी लापरवाही भी नुकसान का कारण बनेगी। आज आपको अन्य स्रोत से भी धन लाभ होगा, और अन्य आय प्राप्ति के संसाधन बनेंगे। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप से बचें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। परिजनों और करीबियों में भरोसा बना रहेगा।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। अनजान लोगों पर बिल्कुल भी भरोसा ना करें। किसी पड़ोसी के साथ छोटे से मुद्दे पर कुछ वाद-विवाद की भी स्थिति की आशंका है। आज का दिन ईश्वर के स्मरण में बीतेगा। ऐसा न हो कि किसी का भला करने में आफत को गले लगा बैठें। कर्मचारियों पर विशेष ध्यान दें। धन कमाने के नए अवसर मुनाफा देंगे।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
बता दे कि इस राशि के लोगों के नजदीकी संबंधों में कई परिवर्तन आ सकते है, जिसके कारण आप परेशान भी हो सकते है। इसलिए अगर हो सके तो थोड़ी देर मेडिटेशन जरूर करे, इससे आपके मन और दिमाग को शांति मिलेगी। हालांकि समाज में आपको नाम और सम्मान दोनों की प्राप्ति होगी और धर्म कर्म में भी आपकी रूचि बढ़ेगी। इसके साथ ही आप समय का सदुपयोग भी कर सकते है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
इस राशि के लोगों को किसी नयी जगह पर यात्रा करने का मौका मिल सकता है। इसके साथ ही कार्य के दबाव और तनाव से आपको राहत मिल सकती है और परिजनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। हालांकि दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करे। आपका व्यापार ठीक चलेगा और बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज आप नए प्लान बन सकते हैं। नौकरी पेशा वाले लोगों को लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। कोई ऐसा खतरा मौल लेने से बचना होगा जो आपकी स्थिति को व्यर्थ में जोखिम में डालता चला जाए। भाई-बहन का रिश्ता अटूट रहेगा।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
बता दे कि इस राशि के लोगों के लिए किसी भी तरह का बड़ा फैसला लेने के लिए उचित समय नहीं है। जी हां कुछ लोगों की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है और किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। हालांकि आपको अपने भाईयों का साथ मिलेगा और स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज आपको खोया हुआ प्यार वापस मिल सकता हैं। खर्च की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। बहन का स्नेह आपको प्रोत्साहित करेगा। लेकिन छोटी-छोटी बातों पर आपा खोने से बचें, क्योंकि इससे आपके हितों को नुकसान होगा। अवसरों का लाभ उठाएंगे। जोखिम लेने की सोच रहेगी। लक्ष्यों को पूरा करेंगे। बेकार के पचड़ों में पड़े रह सकते हैं। रुकावटें और अनसुलझे मामलों को छोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करें।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज आपका दबदबा बना रहेगा। योजना अनुसार काम होने में कुछ समस्या हो सकती है। व्यवसायिक स्थल पर कार्य प्रणाली में कुछ परिवर्तन होंगे और जल्दी ही इसके शुभ परिणाम भी हासिल होंगे। नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। कुछ तनाव और चिंता आपको हतोत्साहित करेंगे। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। करियर में प्रगति होगी।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
इस राशि के लोग किसी प्रॉपर्टी को अच्छे दाम पर खरीदने में सफल होंगे और किसी के साथ प्रेम संबंधों की शुरुआत भी हो सकती है। वैसे आपको स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की काफी जरूरत है और कोई भी कार्य करते समय बजट का खास ध्यान रखे। यहाँ गौर करने वाले बात ये है कि परिवार वालों के साथ थोड़ा सा समय बिताने से रिश्तों में काफी सुधार आएगा।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 6 February 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।