राशिफल 6 फरवरी 2022 : आज इन जातकों के जीवन में होगा भगवान सूर्यदेव का प्रवेश, हाथ आएंगे लाभ के अवसर, आमदनी में होगी बढ़ोतरी
Rashifal 6 February 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 6 February 2022
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज से आप नयी जीवनशैली की शुरूआत करेंगे जिसमें आपके प्रयास फलीभूत होंगे। सफलता के लिये काफी जोश और धैर्य की आवश्यकता है। यदि किसी व्यक्ति की चिंता आपको सता रही है तो इसका जिक्र उनके साथ करें, ताकि उनके द्वारा होने वाली गलतियों का अहसास उन्हें हो। निकट परिचित या सम्बन्धी आपके यहां आ सकता है। कुछ समय धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत करने से मानसिक सुकून मिलेगा।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
किसी नए कार्य को शुरू करने के लिए आज का दिन सबसे उत्तम है। शांतिपूर्ण कार्य करने से प्रसन्नता रहेगी। बाहर का खाना कुछ दिनों के लिए त्याग दें तथा भरपूर मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करें। ऐसा करने से आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद ले पाएंगे। किसी की बातों में न आकर अपनी योग्यता पर ही विश्वास रखें, अन्यथा कोई आपके उसूलों का नाजायज फायदा भी उठा सकता है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
जिस व्यक्ति द्वारा आपको अधिक अपेक्षाएं थीं, उनका बर्ताव अचानक से बदलने लगेगा। अपनी निर्भरता व्यक्ति पर अधिक रखने के कारण आपके कामों में रुकावट भी आ सकती है। शेयर खरीदने या बेचने का यह सही समय नहीं है। आपको अपने लोगों के साथ अपनी भावनाएं व्यक्त करने में कतराना नहीं चाहिए। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी के साथ कुछ अनबन संभव है लेकिन वह जल्दी ही सुलझ जाएगी।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज किसी भी काम में बहुत अधिक मेहनत रह सकती है। बच्चों का कोई जिद्दी या अड़ियल रवैया आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। इसलिए परिवार में अनुशासन बनाकर रखना जरूरी है। अकस्मात ही कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जिनमें कटौती करना भी संभव नहीं है। लोन के मामले में की गयी मेहनत का परिणाम पक्ष में आ सकता है। स्वभाव में बदलाव देखने को मिल सकता है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
कोई बाहरी व्यक्ति आपको बहला-फुसलाकर अपना मतलब निकाल सकता है। इसलिए दूसरों की बातों में ना आएं और सचेत रहें।रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में बिल्कुल भी निवेश ना करें। भारी नुकसान होने की आशंका है। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में ना पड़कर अपने कैरियर पर ध्यान दें। कोई पुराना वाहन बेचने का मन बना सकते है। ज्यादा गरिष्ठ और ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करें।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आपको प्रयत्नों के अनुसार फल मिलने वाला है। प्रयास बढ़ाकर कठिन कामों को पूरा करने की कोशिश करें। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होने के योग बने रहेंगे। आज आपमें ऊर्जा की थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। काफी समय से कोई रुका हुआ या अटका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। अध्यापकों के लिए मनोवांछित फल पाने का मामला रह सकता है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। ध्यान रखें कि कोई कार्य रुकने से धन संबंधी नुकसान भी हो सकता है अथवा कोई उपलब्धि हाथ से निकल सकती हैं। रुपए-पैसे का लेनदेन सावधानी से करें। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। आज आध्यात्मिक तथा धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रूचि बढेगी। आप बड़ों का आदर-सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। खर्च में काफी वृद्धि हो सकती है जो आपको तनाव में रख सकती है। अविवाहित युवकों के जीवन में प्रेम का प्रवेश हो सकता है। भाई-बंधुओं के साथ संबंधों में निकटता आएगी। भावनाओं में आकर आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं, इसलिए अपनी सोच व्यवहारिक रखें।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने का दिन है। कोई काम मन मुताबिक तरीके से संपन्न लोगों का साथ ही किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सानिध्य मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा हो सकता है। आज अपनी रणनीति किसी के साथ साझा न करें। किसी व्यक्ति पर अधिक विश्वास न करें। काम अधिक होने से आपको थकावट भी हो सकती है। स्वस्थ्य रहने के लिए व्यायाम और योग करें।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज के दिन वाणी में कड़कता बड़ी समस्या खड़ी कर सकती है इसलिए आपको विनम्रता पूर्वक बात करने पर जोर देना चाहिए। मन में नकारात्मक विचार आ सकते है। काम में व्यस्तता की वजह से घर परिवार में समय नहीं दे पायेंगे। भूमि व भवन की खरीद-फरोख्त हो सकती है। बेकरी आयटमों का काम लाभ दे सकता है। सुस्ती की अधिकता रह सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज के दिन किसी अपने की बात पर मूड ऑफ हो सकता है। किसी व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा जिससे आपके विचारों में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। अनावश्यक विवाद से बचें। कई प्रकार के खर्चे भी सामने आएंगे परंतु आप उचित व्यवस्था बना लेंगे। मेहमान नवाजी में भी समय व्यतीत होगा।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आप एकाग्रता से काम निपटाने की कोशिश करेंगे। आज उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। इससे आपको लाभ होगा। स्वास्थ्य संबंधित समस्या परेशान करेगी खासकर सर्दी जुकाम को अनदेखा न करें। अगर आप अविवाहित हैं तो जल्द ही आपको कुछ अच्छी सूचना मिल सकती है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 6 February 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।