
राशिफल 6 दिसंबर 2022 : आज इन जातकों पर मेहरबान रहेंगे बजरंग बलि हनुमान, सभी अटके हुए काम होंगे पूरे, खुशियों से भरेगी झोली, लेकिन ये रहेंगे थोड़े परेशान
Rashifal 6 December 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 6 December 2022
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
कोई भी फैसला जल्दीबाजी में ना लें तथा अपने वाणी में संयम रखें। पेशेवर तौर पर आज का दिन सकारात्मक रहेगा। इसका भरपूर उपयोग करें। अगर आप बेरोजगार हैं तो आज आपको कोई बढ़िया अवसर प्राप्त हो सकता है। परिवार में शांति का वातावरण बनेगा। गुप्त शत्रुओं से दूरी बनाकर रखें। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
सब कुछ ठीक होने के बावजूद भी अकारण ही कोई चिंता भी रह सकती है। व्यर्थ का खर्च परेशानी में डाल सकता है। शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, सतर्क रहें। मौसम के अनुरूप अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखें। आपका जीवनसाथी आपके सकारात्मक सितारों के कारण मौद्रिक लाभ कमा सकता है। आपको स्वस्थ भोजन की दिशा में सावधानी बरतनी चाहिए। प्रेमी से किसी बात पर अनबन हो सकती है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
नए कार्य के लिए आज का दिन उचित है। विद्यार्थी वर्ग का मन पढ़ाई में लगेगा। करियर में स्थिरता आ सकती है। किसी प्रिय संबंधी के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। आराम के साधनों पर खर्च होगा। आपके जीवन की किसी बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को फायदा मिलेगा। कार्यालय में कार्यभार अधिक होने के कारण अधिक भागदौड़ लगी रहेगी।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
काफी समय से चल रहा कोई प्रयास रंग लाएगा। मनचाही नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। संतान से सुख और सहयोग दोनों मिलेगा। अतिरिक्त आय से मन प्रसन्न रहेगा। बाहरी गतिविधियों में ज्यादा आवाजाही से परहेज करें। यह समय बहुत ही धैर्य और शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत करने का है। शारीरिक कमजोरी और थकान से बचने के लिए अपने आराम के लिए भी निकालें।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
ज्यादा सोचना आपको मानसिक तनाव व सिर दर्द जैसी दिक्कत दे सकता है। अतः रिलेक्स रहें और आराम करें। महंगी खरीदारी न करें। काम करने में जल्दबाजी न करें, अन्यथा मामला उलटा भी पड़ सकता है। प्रेम जीवन मिलाजुला रहेगा। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। कोई बड़ा कार्य तथा लंबे प्रवास का मन बनेगा। कुछ जरूरी कामों में घर के बड़े लोगों की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज दिनभर जरूरत से अधिक खर्च हो सकता है, लेकिन यह खर्चा आपके जीवन को बेहतरीन बनाने के लिए होगा। जीवनसाथी के साथ प्यार व भरोसा बढ़ेगा, संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत होगा। परेशान नहीं होना है आप अपनी हिम्मत से सफलता पा लेंगे। घर के बड़े बुजुर्ग आपकी बातों से सहमति जताएंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। शेयर मार्केट आदि में विवेक से निर्णय लें।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आपने किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल सकता है। सोच-समझकर ही पैसा निवेश करें। जोखिम भरे निर्णय लेने से बचें। कोई करीबी व्यक्ति धोखा दे सकता है। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें। लोग आपकी दृढ़ता और क्षमताओं को सराहेंगे। आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे। अविवाहित जातकों को विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में आलोचनाओं का शिकार हो सकते हैं। यात्रा के मौकों को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। काम का बोझ अधिक रहने से आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। कार्यप्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने के लिए वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह जरूर लें। बालों से संबंधित तकलीफ अचानक से उत्पन्न हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज आपकी कुछ स्वास्थ्य समस्याएं दूर हो सकती हैं। अधिकारी वर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है। कई दिनों से जो आप सोच रहे हैं, वह आज पूरा करने का मौका मिलेगा। स्वयं को साबित करने में लगे हैं, दूसरों को मौका दें। आपके भाई-बहनों का समर्थन विशेष रूप से फायदेमंद साबित होगा। पुराने दोस्तों के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। पिता के सहयोग से बिगड़ी बात बन जाएगी।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल हो सकते हैं। घरेलू जरूरतों की चीजों की खरीदारी हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। हड़बड़ी में किसी भी प्रकार का निर्णय न लें, वरना बड़ा नुकसान हो सकता है। खासकर महिलाएं घर और बाहर दोनों जगहों के कार्यों में बेहतरीन तालमेल बनाकर रखेंगी। आंखों की जलन और इन्फेक्शन जैसी तकलीफ हो सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
काफी समय से अधूरे पड़े काम आज पूरे हो सकते है। किसी भी विशेष मुद्दे पर बातचीत करते समय अशिष्ट शब्दों का प्रयोग ना करें, इससे आपकी मानहानि भी संभव है। दूसरों के साथ व्यवहार करते समय सकारात्मक रुख अपनाएं। परिवार में से किसी व्यक्ति के लिए आपका सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा। अधिक काम होने के कारण आपको थकावट सी महसूस हो सकती है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। घर के बड़ों का पैर छूकर उसका आशीर्वाद लें, आपके साथ सब बेहतर होगा। अनुभवी व सात्विक विचार के लोगों की सलाह से लाभ प्राप्त कर सकेंगे। मानसिक शांति प्राप्त कर पाएंगे। अन्य लोगों के साथ अपनी तुलना करने से नाकामयाबी महसूस होगी। अपनी निजी जिन्दगी में दूसरों को प्रवेश न दें। अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 6 December 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।