राशिफल

राशिफल 5 अक्टूबर 2023 : आज भगवान विष्णु रहेंगे इन जातकों पर मेहरबान, ग्रह नक्षत्र रहेंगे अनुकूल, व्यापार में होगा इजाफा, लेकिन इन्हें झेलना पड़ सकता है बड़ा नुकसान

Rashifal 5 October 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 5 October 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

घर या काम के मोर्चे पर आपको अपनी जिम्मेदारियां साझा करने की आवश्यकता पड़ सकती है। आपको शिक्षा के क्षेत्र में शुभ फल प्रदान करेंगे। इस राशि के जातकों को आज संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। मित्रों संग मिलकर कहीं पर घूमने जाने का आयोजन बनाने वाले हैं। दुश्मनों से बचकर रहना होगा। स्टूडेंट्स को नयी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। यदि आज किसी जमीन जायदाद से संबंधित व मूल्यवान वस्तु के सौदे को करने जा रहे हैं, तो उसके लिए अपने पिताजी से सलाह मशवरा अवश्य ले। किसी नई परियोजना में निवेश करने की सोच कर रहे हैं तो यह बिल्कुल सही समय है, लाभ मिलने के आसार हैं। आपको काम के नए अवसर जल्दी ही मिलेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

किसी बात पर ज्यादा अड़ जाने से कुछ निर्णय उलझ सकते हैं। अपने कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद संभव है। अविवाहित लोगों के लिए आज दोस्तों के साथ मौजमस्ती करने का दिन है। घूमने-फिरने का प्रोग्राम बना सकते हैं। लेन-देन के कार्यों में आज सावधान रहें। मानसिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे। हल्का तथा सुपाच्य खानपान लें क्योंकि पेट से संबंधित कोई परेशानी आ सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको व्यर्थ के कार्यों पर धन व्यय नहीं करना है।आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपकी जीवन-शैली में सुधार करेंगे और आपकी संतुष्टि में वृद्धि करेंगे। जो लोग संगीत और गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें कोई बड़ी प्रसिद्धि मिलने की संभावना बन रही है। आज आप अपनी संतान को कहीं बाहर यात्रा पर ले जाने का प्लान भी बना सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

आज रूके कार्यों की पूर्ति की होंगी। शुभ कार्यों में मन लगेगा। बिजनेस में लाभ हो सकता है। अनावश्‍यक तर्क वितर्क से बचें। नकारात्‍मक विचारों को मन में न आने दें। कम समय में काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करें। सफलता मिलेगी। कारोबारी समस्याओं से सामना होगा। सायंकाल में यात्रा न करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप विरोधियों से उचित दूरी बनाए रखें। यदि संभव हो तो कानूनी निपटान से बचें। नौकरी में परिवर्तन की संभावना है। निराशावादी लोगों की संगत से दूर रहें। धन अधिक खर्च होगा। सेहत संबंधी परेशानी आ सकती है। आप अपनी हिम्मत और अथक प्रयास से अपने कार्य में सफल होंगे। आर्थिक रूप से चीजें स्थिर रहेंगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन अच्छा रहेगा, पैसों की आवक बढ़ेगी और प्रतिष्ठित लोगों के द्वारा काम मिलने की भी आशंका बढ़ रही है। कागजी कामकाज के मामलों में सावधानी रखें। इस समय रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भरोसा व विश्वास ना करें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। यदि साक्षात्कार का परिणाम आना है तो सफलता की आशा रख सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप अपने काम के बारे में खुश होंगे और कुछ महिलाओं के कारण लाभ कमाएंगे। आप यदि किसी नए घर में निवेश करना चाहते हैं तो यह समय उत्तम रहेगा। घर-परिवार में किसी मेहमान का प्रवेश होगा। छोटे बच्चे की शिक्षा आरम्भ करने के लिए समय शुभ है। अपने आत्मविश्वास और अपने आत्मसम्मान को उभारने के लिए यह दिन अच्छा है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आप झूठी तारीफों के कारण उलझन में पड़ सकते हैं। कोई आपको पथ से गुमराह करने की कोशिश कर सकता है लेकिन कोई भी निर्णय सोच समझकर लें फिजूलखर्च हो सकता है। नौकरी में आपके काम की सराहना होगी। घर परिवार तथा व्यवसाय में उचित सामंजस्य बना रहेगा। भावनात्मक रूप से खुद को मजबूत महसूस करेंगे। कुछ समय बागवानी करने तथा प्रकृति के निकट भी व्यतीत करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

गृहस्‍थ जीवन में मधुरता और सुख समृद्धि रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। आज कड़ी मेहनत करने का दिन है। किसी भी उद्देश्य की प्राप्ति के लिए आपको कड़ा संघर्ष करना ही होगा। आपका पारिवारिक-जीवन सुचारू बना रहेगा, बशर्ते आप अपने शांति और धैर्य को बनाए रखें। ईश्‍वर की ओर ध्‍यान लगाएं। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

आज आपकी कोई मनचाही मुराद पूरी होने के आसार बन रहे हैं। रिश्तों के लिए गंभीरता दिखाने का समय है। अपने प्रिय के साथ कहीं जाने की योजना बन सकती है। अनैतिक कामवृत्ति मुसीबत में डाल सकती है, आध्यात्मिक विचार और व्यवहार आपको कुमार्ग पर जाने से रोकेंगे। आपका कोई सहकर्मी आपके बारे में झूठी बातें फैलाकर आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश कर सकता है। सेहत पर ध्यान बनाए रखें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

किसी कारणवश आप झूठ का सहारा ले सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कोई व्यक्ति आपके समक्ष प्रस्ताव पेश करेगा, उसके बहकावे में न आएं। किसी को पैसा उधार देने से बचें। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव होगा। स्वभाव में थोड़ा लचीलापन बनाकर रखना जरूरी है। नर्सिंगकर्मियों को करियर सम्बन्धी मामले में अनुकूलता रह सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 5 October 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : मरने से पहले रावण करना चाहता था ये सात काम, अगर ये काम पुरे हो जाते तो आज दुनिया ही बदल जाती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button