राशिफल

राशिफल 5 अक्टूबर 2022 : आज इन जातकों की इच्छापूर्ति करेंगे स्वयं भगवान गणेश, मनचाहा लाभ होगा प्राप्त, नए काम की शुरुआत रहेगी शुभ, पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal 5 October 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 5 October 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

सभी कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। व्यापार अच्छा चलेगा, लाभदायक समझौते हो सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें अन्यथा दुर्घटना होने की संभावना नजर आ रही है। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

समाज में आपके अच्छे कार्यों की काफी सराहना होगी। कोई पुराना अटका हुआ काम पूरा होने से शांति का अनुभव होगा। आपका काम अचानक बिगड़ सकता है। किसी भी काम में जबरदस्ती न करें। नुकसान हो सकता है। विवादास्पद बातों में न उलझें। कोई शारीरिक तकलीफ सता सकती है। अजनबी व नए लोगों पर विश्वास करने से धन की हानि होने की संभावना है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें, और ज्यादा से ज्यादा व्यावहारिक रहें। अपने किसी तनाव के चलते घर का माहौल न बिगडने दें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भूतकाल में जिन लोगों ने काम में रुकावट डालने की कोशिश की थी, उन लोगों से सावधान रहना जरूरी होगा। किसी अनचाहे मामले में खर्च करना पड़ सकता है। पैसों को लेकर मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं। कागजी कार्रवाई पर भी ध्यान देना चाहिए।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। काम की अधिकता के कारण स्वयं का ध्यान नहीं रख पाएंगे। चोरी की वजह से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। फिजूलखर्ची से बचे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। गरिष्ठ भोजन से बचें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको मन की चंचलता बेचैन करा सकती है। परिवार वालो से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है लकिन इससे बचने का प्रयास करें। आज कोई बड़े फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। ध्यान रहें आज कोई भी नई चीज लेना आपके लिए हितकारी नहीं होगा। गले संबंधित तकलीफ हो सकती है। रचनात्मकता आपके दृष्टिकोण और रणनीति में बदलाव कर सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आज आपका दिन सर्वश्रेष्ठ साबित होगा। अच्छे कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। करियर के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ किसी पार्टी की योजना बन सकती है। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज कोई रिश्तेदार अचानक आपको किसी दुविधा में फसा सकता है। वैवाहिक संबंधों में सुधार लाने के लिए आपसी सहयोग जरूरी है। अपनी दिनचर्या को संयमित रखें। साझेदारी के व्यवसाय में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना ही लें तो अच्छा है। पनों का साथ मन को शांति देगा प्रेम प्रसंगों के चलते विवाद संभव है। आप परिवार के समर्थन और पूर्ण सहयोग का आनंद लेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

खास बात यह ध्यान रखना है कि हर किसी पर विश्वास ना करें। बिना वजह कोई डर अथवा बेचौनी बनी रहेगी। इस समय खर्चे भी बढ़ सकते हैं। जिसका नकारात्मक असर आपके व्यवहार पर आना स्वाभाविक है। परंतु अपनी भावनाओं पर काबू रखें।  कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर भी मिलने की संभावना है। सरकारी सेवारत लोगों को कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलने से खुशी मिलेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

दिमाग में सकारात्मक विचारों का प्रवाह होगा जिससे आपको कार्य करने की ऊर्जा मिलेगी। किसी बात को लेकर चिंता बनी हुई है उसका जल्द ही हल मिलेगा। अध्ययन में रूचि कम ही रहेगी। कुछ समय एकांत में बिताएं। भूमि संबंधित किये निवेश से लाभ होगा। कोई विश्वासघात होने की संभावना है। मित्रों और परिवार से सहयोग मिलने की संभावना है। परिवार वालों के साथ समय बिताने की कोशिश करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

अपनी दिनचर्या में परिवर्तन लाना सकारात्मक रहेगा। विद्यार्थियों को भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के पूरे योग बने हुए हैं। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जोड़ों से सम्बंधित रोगों से जूझ रहे जातकों को अत्यधिक गौर रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च हो सकता है परंतु आपकी आमदनी भी अच्छी रहेगी। किसी खास मित्र से फोन पर लंबी बातचीत हो सकती है, जिससे आप पुरानी यादें ताजा करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस समय ग्रह गोचर अत्यधिक शुभ है। घर के किसी अविवाहित सदस्य के विवाह संबंधी योजना भी बनेगी। घर में प्रेमपूर्ण और खुशनुमा माहौल रहेगा। परंतु प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान रखना अति आवश्यक है। दूसरों की बातों सुनें लेकिन अपनी बुद्धि जरूर लगाएं। अपने खर्चो पर आपको नियंत्रण बनाये रखना होगा। कार्यक्षेत्र पर किसी मामले में आपके विचार की सभी तारीफ करेंगे। समाज में मान- सम्मान बढ़ेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

कई दिनों से जो बात अपने मन में छिपाई हुई है, उसे किसी व्यक्ति के सामने प्रकट करना जरूरी है। चिंता में कमी होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। पेट संबंधित विकार उभर सकते हैं। जीवन साथी से विवाद संभव है। निवेश में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 5 October 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : आपके शरीर के हर तिल का होता है अपना एक महत्व, जानिए इनका वैज्ञानिक मतलब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button