
राशिफल 5 नवंबर 2024 : आज बजरंग बली हनुमान जी हरेंगे इन जातकों के सभी संकट, कल्याणकारी होगा आज का दिन, बढ़ेगा घरेलू व्यापार, मित्रगण देंगे साथ, लेकिन ये रहें थोड़ा संभलकर
Rashifal 5 November 2024 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 5 November 2024
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज का दिन आत्मविश्वास में बढ़ोतरी के संकेत दे रहा है। कोई करीबी दोस्त फरेब कर सकता है। आपका सामना कठिनाईयों से हो सकता है। हांलाकि आप सभी कठिनाईयों पर धीरे-धीरे पराजित कर डालेंगे। आपके अच्छे कार्यों के कारण समाज में आपका प्रभुत्व बढ़ेगा। आपकी कार्य में दृढ़ता और लगन से आप सफलता हासिल करेंगे। ये दिन प्रोफेशनल लाइफ के लिए अच्छा रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज दिन की शुरुआत में थोड़ी सुस्ती रहेगी। परिवार वालों से किसी जरूरी विषय पर चर्चा होना संभव है। लव लाइफ में सितारे आपका साथ देंगे। चतुराई से बिगड़े हुए काम बना लेंगे। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता कर मन को आनंद की अनुभूति होगी। भूख ना लगने तथा अपच की शिकायत रहेगी।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज आपको व्यापार में लाभ कमाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। मुमकिन है कि आपके वरिष्ठ आपके साथ जरूरत से ज्यादा सख्ती से पेश आएँ। बुरे मूड से बचें क्योंकि ज्यादातर मामलों में यह आपके आसपास के अन्य लोगों की नकारात्मकता के कारण होगा। जीवनसाथी से आपको प्यार मिलेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिल सकता हैं।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा बनते काम बिगड़ जाएंगे। मास्टर डिग्री या विशेषज्ञता के लिए एडमिशन लेना चाहते हैं तो आगे बढ़िए मामला पक्ष में रह सकता है। कोई खास दोस्त आपसे आर्थिक मदद के लिए कहेगा, पैसे का उधारी संबंधी लेन-देन करते समय वापसी भी सुनिश्चित जरूर कर लें। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज सभी कार्यो में आपके लिये प्रवेश द्वार खुले नजर आएंगे। नए कामकाज की योजना भी बना सकते हैं। नया वाहन नए घर का सुख संयोग में है। पति पत्नी कहीं घूमने जाने की भी प्लान बन सकते हैं। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करवा सकते हैं। जीवन में आने वाली सभी प्रकार की कठिनाइयां समाप्त हो जाएंगी। आपको अचानक बड़ी खुशखबरी मिलने के योग हैं।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज ईश्वर की भक्ति और आध्यात्मिक बातों में रुचि लेने से मन को कुछ शांति मिलेगी। तनाव से काफी राहत मिलेगी। आप सबसे अच्छे मौके की खोज में दिखेंगे। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे। वृश्चिक राशि वाले आज ज्यादा लम्बी यात्रा करने से बचें। संतान से कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज मित्रों की तरफ से आपको नई खुशखबरी मिलने वाली है। समय पर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने पर आप ध्यान लगाएंगे। आज कई प्रकार की गतिविधियां में व्यस्तता रहेगी। साथ ही सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। आप किसी विशेष प्रयोजन को हासिल करने में समर्थ रहेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। दाम्पत्य संबंध बेहतर रहेंगे। रुके हुए काम इस अवधि में पूरे हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आपकी आध्यात्मिक एवं धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती हैं। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। आज किसी खास काम को लेकर कन्फ्यूजन बना रहेगा। बिजनेस या नौकरी में पुरानी गलती को लेकर आपके मन में भय बना रह सकता है। मन में विराजमान निराशा को त्याग दें। अपने लव पार्टनर के साथ रोमांटिक पलों के दौरान किसी भी प्रकार की बहस या वाद विवाद ना करें।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज कुछ नए मौके के साथ-साथ अच्छी खबर भी मिल सकती है। काम को मनोरंजन के साथ न मिलाएँ। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। अपने स्वास्थ का ध्यान रखें और भोजन संबंधी आदतों में सुधार करें। समाज में प्रसिद्धि के कारण सम्मान बढ़ेगा। कोई बड़ा फायदा भी आपको मिलेगा। स्टूडेंट्स किसी समस्या में उलझे रह सकते हैं।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज आपकी कार्य और साहित्य में रुचि जागृत होगी। मन में किसी भी प्रकार की नकारात्मक भावना को प्रवेश न करने दें। किसी छोटी-मोटी शारीरिक समस्या के कारण आप मानसिक रुप से दुखी और परेशान रहेंगे। अपने स्वास्थ्य या किसी चोट को लेकर अआपको सतर्कता बरतने की जरुरत है। आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
अगर वाहन या कोई मूल्यवान वस्तु की खरीदारी की योजना है तो उस पर अमल करने का उचित समय है। आपका कोई खास काम रुका हुआ है तो आज किसी के सहयोग से हल होने की पूरी संभावना है। घरेलू महिलाओं के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपका व्यक्तित्व और क्षमताएं आज विकसित हो सकती हैं। आप अपनी अलग पहचान बनाने में समर्थ रहेंगे।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज बेरोजगार लोग कोशिश करेंगे और अपने कड़ी मेहनत का पूरा परिणाम प्राप्त करेंगे। जीवन साथी से समर्थन प्राप्त होगा और एक-दूसरे की घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में मदद मिलेगी। आज आप अपने कार्य स्थल पर सावधानी बरतें। चिंता करना आपके शारीरिक और मानसिक विकास को रोक देंगे। यह आदत आपको चिड़चिड़ा और बेचैन इंसान बना सकती है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 5 November 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।