
राशिफल 5 मार्च 2025 : आज भगवान गणेश की कृपा दृष्टि से ये जातक रहेंगे सभी कामों में अव्वल, बढ़ेगी घरेलू सुख शांति, स्वास्थ्य रहेगा ठीक, पढ़ें आज का राशिफल
Rashifal 5 March 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 5 March 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
नये बिजनेस की शुरुआत के लिये पैसा उधार लेना पड़ सकता है। ज्यादा सोचने-विचारने में समय व्यतीत ना करें तथा योजनाओं को तुरंत क्रियान्वित करें। साथ ही बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप भी आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। घर के किसी बुजुर्ग को भी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो सकती है, उनका ध्यान रखें। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
कोई भी व्यवसायिक निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। व्यवसाय संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय घर के सदस्यों की भी सलाह अवश्य लें, निश्चित ही आपको उचित मार्गदर्शन मिलेगा। बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें तथा उनके साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें। कामकाज के प्रति आप पूरी तरह से ईमानदार रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। लंबे समय से रुके काम आज बनने की संभावना है। अविवाहित व्यक्तियों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। आपके बढ़ते रुतबे को देखकर लोग आपसे संबंध स्थापित करना चाहेंगे। अपने खान-पान और रहन-सहन को अनियमित और असंतुलित ना होने दें।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आपकी सफलता की संभावना अधिक है, लेकिन प्रतिस्पर्धा भी है। नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन काफी शुभ रहेगा। नसों में खिंचाव और दर्द महसूस हो सकता है इसलिए काम के बीच में आराम भी लेना आवश्यक है। आज गृह संबंधी वस्तुओं की प्राप्ति करने में कठिनाई आएगी। आज अपने साथियों के साथ मतभेद न करें। पिता से वैचारिक मतभेद बने रहने के आसार नजर आ रहे हैं।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आपके अटके हुए कार्यों के बन जाने से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अपना दिमाग शांत रखें व बेकार की बातों से दूर रहें। मशीनरी वस्तु का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें। दूसरों के झगड़ों में ना पड़ें। लवमेटस के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल न बरतें।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आप कल किसी नए कामकाज की भी शुरुआत कर सकते हैं। आपकी योजना कल सफल रहेगी। व्यापार में आपको निवेश का भी लाभ मिलेगा। आपकी कमाई में वृद्धि होने से आपका मन कल आनंदित रहेगा। अपने किसी नजदीकी मित्र द्वारा ही आलोचना होने से आपका मनोबल टूट भी सकता है। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। विवादों से बचने का प्रयास करें। व्यवसाय में सफलता और उन्नति की संभावना रहेगी।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज आपको कुछ ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी, जो आपके मुंह पर तारीफ करें और बाद में आपकी बुराई। ऐसे लोग आपके लिए नुकसानदायक हो सकते हैं और आपको उनकी कही सुनी बातों पर भी भरोसा करने से बचना होगा। आज आप यदि साझेदारी में किसी कारोबार को करने की सोच रहे हैं, तो फिलहाल के लिए उसे टाल दें, नहीं तो आपका पार्टनर आपको धोखा दे सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज का दिन आपके लिए काफी भागदौड़ भरा रहेगा, जिसके कारण आप अपनी संतान के लिए भी समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे। पड़ोसियों के साथ व्यर्थ के वाद-विवाद में न उलझें। इसकी वजह से आपके परिवार में भी तनाव रह सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर लापरवाह रहेंगे। खर्च पर काबू रखना जरूरी है। पेट्रो केमिकल पदार्थों का व्यवसाय लाभ दे सकता है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे। धार्मिक यात्रा के योग है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ बेहतर तालमेल रहेगा। स्वभाव में कुछ तनाव चिड़चिड़ापन जैसी स्थिति महसूस करेंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में असमंजस जैसी स्थिति रह सकती है। सकारात्मक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करें। प्रकृति के सानिध्य में भी रहें।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आय और व्यय में समानता रहेगी। मार्केटिंग संबंधी व्यवसाय अभी मंद ही रहेंगे। नौकरी में अपने काम के प्रति लापरवाही न बरतें। दूसरे क्या सोचते हैं, इसका विचार किए बिना अपने काम को लगातार करते रहें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पैसों की स्थिति को लेकर थोड़ा विचार भी कर सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आपकी प्रगति और सफलता से आपके विरोधी और शत्रु मन ही मन ईर्ष्या कर सकते हैं, लेकिन आपका चाहकर भी कुछ अहित नहीं कर पाएंगे। आप कल के दिन अपने किसी इच्छा के पूर्ण होने से मन ही मन आनंदित होंगे। जो जातक वाहन अथवा भवन खरीदने के लिए प्रयासरत हैं उनके लिए भी कल का दिन विशेष रूप से अनुकूल रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम और आनंद बना रहेगा।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
जिद की वजह से मानसिक तनाव हो सकता है। जो बातें वक्त के अनुसार होने वाली हैं, उनके बारे में फिलहाल सोच-विचार करना छोड़ दें। जिन बातों पर आपका नियंत्रण है, केवल उन पर ध्यान रखते हुए मन को शांत रखें। घर के सदस्यों में आपसी तालमेल प्रेम पूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों को भी विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। परिवार के लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 5 March 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।