राशिफल

राशिफल 5 जून 2024 : आज भगवान गणेश रहेंगे इन जातकों पर मेहरबान, शुभ रहेगी किसी नए काम की शुरुआत, करियर में होगा इजाफा, घरेलू जीवन रहेगा सुखमय, पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal 5 June 2024 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 5 June 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज परिजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। अपने संपर्क सूत्रों तथा मित्रों से मेल मुलाकात लाभदायक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। ध्यान रखें कि सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ अपनी पारिवारिक गतिविधियों पर भी ध्यान देना जरूरी है। यदि कोई न्यायालयीन मामला लंबित है तो उसे किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से ही दूर करें। जीवनसाथी के साथ आज ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

शारीरिक रूप से आज आप मजबूत रहेंगे। पारिवारिक मामले में आप विनम्रता बनाए रखें। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई समस्या आ रही थी,तो वह बातचीत के जरिए समाप्त होगी। सामाजिक और पारिवारिक गतिविधियों में भी ध्यान रहेगा। लेखकों के लिए अच्छा दिन है, आपकी रचनाएं आज बड़े तौर पर जनमानस तक पहुचेंगी। आर्थिक स्थिति में जल्दी ही सुधार लाने में सफल रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज अधिकतर समय व्यक्तिगत तथा पारिवारिक कार्य को पूरा करने में ही व्यतीत हो जाएगा। निकट के लोगों का व्यवहार परेशानी दे सकता है। बच्चों के साथ भी कुछ समय व्यतीत करना आवश्यक है। आज परिवार की चिंता बनी रहेगी। अपने व्यक्तिगत मामलों का खुलासा बाहर ना करें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, अधिक काम के कारण थकान की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपकी मेहनत आत्मविश्वास से कोई खास कार्य संपन्न हो जाएगा। कुछ जरुरी कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर अनुकूल संयोग प्राप्त होंगे। नए प्रस्ताव आकर्षक होंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी और आपको भी सुकून का अनुभव होगा। बच्चों की पढ़ाई या करियर को लेकर चल रही चिंता भी बढ़ेगी। अपने काम से काम रखें। दूसरों के विश्वास में न आएं। आय के साथ-साथ व्यय की भी अधिकता बनी रहेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyआज दिन की शुरुआत में ही अपनी दिनचर्या संबंधी योजनाएं बना लें। समय अनुकूल है, निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को भी प्रतिस्पर्धा संबंधी कार्य में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। लेन-देन में लापरवाही न करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज मानसिक चिंता रह सकती है। किसी पारिवारिक सदस्य की नकारात्मक गतिविधि से घर का माहौल खराब हो सकता है। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात आप को सुकून देंगी। नौकरी धंधे में अच्छे अवसर खड़े होने से आय में वृद्धि होगी। स्त्री मित्रों से लाभ होने का योग है। बुजुर्गों के सहयोग से प्रगति की जा सकती है। पिता का कठोर व्यवहार आपको गुस्सा दिला सकता है। लेकिन स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए शांत रहें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

जीवन से संबंधित हो रही तकलीफ भी कम होने लगेगी। दिन के अंत तक आपको खुद के प्रति सकारात्मक और समाधान महसूस होगा। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है या समय पर नहीं मिलेगी। पुराना रोग अचानक उभर सकता है। पारिवारिक वातावरण सुखद और खुशनुमा बना रहेगा। सभी सदस्यों का आपस में कुछ समय व्यतीत करना संबंधों में और अधिक नजदीकियां लाएगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। कानून से जुड़े मामलों में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपको कुछ लोगों का सहयोग मिल सकता है। वाणी पर आपको संयम रखना होगा। किसी की मदद करते समय अपने खास कार्यों को भी नजरअंदाज ना करें तथा उचित तालमेल बनाकर रखें। कार्य में अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी, जिससे मन में दुविधा बनी रहेगी। कार्यभार अधिक रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज कर्म प्रधान दिन है। नौकरी में भागदौड़ रहेगी। ऑफिस के काम को पूरा करने में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, सहकर्मी की मदद से परेशानियां दूर होंगी। बिजनेस के नजरिये से ग्रह स्थिति अनुकूल है। अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करते चलें, अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी। आने वाले कुछ दिनों में आपको कई लोगों के असली चेहरे दिखाई देंगे जो आपको धोखा देने की फिराक में हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

कुछ खरीदने से पहले उन चीजो का इस्तेमाल करें, जो पहले से आपके पास हैं। सफलता प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होगा। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ना होने दें। आज गर्दन का दर्द आपके लिए परेशानी का कारण हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyव्यवसाय में कुछ मंदी का दौर रहेगा। आय के साधन भी सामान्य ही रहेंगे। अगर किसी नए काम को शुरू करने की योजना बना रहे थे तो अभी उसे स्थगित करना ही उचित है। भाई-बंधु या मित्रों के साथ अनबन हो सकती है। अचानक किसी प्रकार के नुकसान होने की संभावना है और झूठे आरोप भी लग सकते हैं। किसी व्यक्ति के प्रति बढ़ता हुआ आकर्षण अपने पर अधिक हावी न होने दें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज का दिन मिश्र फलदायी है। बड़े व्यापारिक लेन-देन करते समय अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। इस समय ज्यादा मेलजोल ना बढ़ाकर अपने काम से ही मतलब रखना उचित रहेगा। पार्टनर के प्रति किसी बात को लेकर शक बढ़ सकता है। अत्यधिक व्यस्तता की वजह से घर-परिवार के साथ अधिक समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 5 June 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : हथेली में है ऐसी रेखाएं, तो समझ जाइए आप बन सकते हैं करोड़पति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button