राशिफल

राशिफल 5 जुलाई 2024 : इन राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा आज का दिन, माँ संतोषी रहेंगी खुश, कोशिशें होंगी पूरी, जीविका के क्षेत्र में होगी प्रगति

Rashifal 5 July 2024 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 5 July 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

भाई-बहनों की सामाजिक स्थिति में अप्रत्याशित और अचानक वृद्धि होगी। अगर आप अपना कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन उत्तम है। आज आपके सितारे चमक रहे हैं इसलिए आज आप नया कार्य शुरू कर सकते हैं या अपने पुराने कार्य का विस्तार भी आज आप कर सकते हैं। आज आपके मन में नए विचार आएंगे, आपका मन एक साथ कई कार्यों को करने के लिए प्रेरित करेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

दिन की शुरुआत में आप व्यस्त हो सकते हैं। सामाजिक कार्य करने से आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी और मंगलोत्सवों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। भौतिक विकास का योग अच्छा है। आपके कुछ दुश्मन आपको आपके व्यावसायिक क्षेत्र में परेशानी दे सकते हैं। आपके वित्त के मामले में एक औसत दिन है। मन में नए कामों की उमंग रहेंगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

काम से संबंधित जिम्मेदारियों को वक्त पर पूरा न करने की वजह से लोगों की नाराजगी बनी रह सकती है। आपका बोलचाल का लहजा दूसरों को प्रभावित कर देता है और इन गुणों के द्वारा आर्थिक तथा व्यवसायिक मामलों में सफलता प्राप्त करने में भी सक्षम रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपका अपने स्वास्थ्य और दिनचर्या के प्रति सजग रहना आपको ऊर्जावान रखेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

जोश में आकर किसी खास बात की अनदेखी न करें। आपके व्यवहार की तारीफ होगी। आय से अधिक व्यय ग्रहीय स्थितियां करा सकती हैं। संतान के व्यवहार पर ध्यान दें, उनकी पढ़ाई में चल रही ग्रोथ पर भी नजर रखनी होगी। आप महत्वपूर्ण काम समय से निपटा लेंगे। पैसों को लेकर आपकी चिंता दूर हो सकती है। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न बरतें। ऋण के लेने-देने का दबाव बना रहेगा। किसी यात्रा पर जाना बोरिंग हो सकता है। दूसरी की बातों पर ज्यादा ध्यान ना दें। अपने साथी के व्यवहार से अंचभित हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज ग्रह गोचर आपके पक्ष में है। थोड़ी सी सावधानी और आत्मविश्वास द्वारा अधिकतर काम सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। युवा वर्ग को भी किसी प्रकार की उपलब्धि हासिल होने से मन में सुकून रहेगा। खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवारवालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। आपको अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फायदा प्राप्त होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyमानसिक चिंताएं आज आपको धार्मिक गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित नहीं करने देंगी। इस राशि के जातकों का आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास में दृढ़ता आएगी। स्वभाव में गुस्सा स्पष्ट रुप से दृष्टिगोचर होगा। नौकरी में सफलता के आसार हैं। कई तरह के नए-नए विचार आपके मन में चलते रहेंगे। आय के साधन और मजबूत करने का प्रयास करते रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज प्रयास के बावजूद भी महत्वपूर्ण कार्यों में देरी होगी इसलिए मन थोड़ा उदास रहेगा। बेहतर होगा अपनी सफलता की राह में दूसरों को बीच में न आने दें। निवेश से आपके आर्थिक जीवन में स्थिरता आ सकती है। आप मौजूदा समय का पूरा आनंद लेंगें। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक-ठाक नजर आ रहा है। आपको अच्छे लोगों की संगति से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करेंगे। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप कोई नया निवेश कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा लाभ मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

जिन लक्ष्यों को आपने प्राप्त किया है, उनकी वजह से स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन स्थिरता खोने का डर भी रहेगा।  पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से मुक्ति मिलेगी। लवमेट के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। ईश्वर भक्ति और आध्यात्मिक चिंतन से मन को शांति मिलेगी। परिवार के साथ मनोरंजन और आमोद प्रमोद संबंधी कार्यों में सुखद समय व्यतीत होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

संतान पक्ष से संबंधित कार्य संपन्न होंगे। कुछ नए अनुभवों के लिए आपको तैयार रहना चाहिए। आपके जीवन में कोई बड़ी खुशहाली आने वाली है। लापरवाही से किए गए कार्यों का कोई अप्रिय परिणाम भी मिल सकता है। कहीं बाहर घूमने का प्लान कैंसिल हो सकता है। आप अचल संपत्ति खरीदने का प्लान कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए दिन शुभ है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी सफलता हासिल हो सकती है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च होगा। कोई पुरानी बात आपके मन को चिंतित कर सकती है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। अपने स्वास्थ्य का उचित ध्यान रखें अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 5 July 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : ‘पीपल के पेड़’ की परिक्रमा करने से होते है ये लाभ, जानिए क्या है धार्मिक मान्यता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button