राशिफल 5 जनवरी 2023 : आज इन जातकों पर बरसेगी भगवान विष्णु की असीम कृपा, प्रेम जीवन में मिलेंगे सकारात्मक परिणाम, लेकिन ये रह सकते हैं घरेलू समस्या के शिकार
Rashifal 5 January 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 5 January 2023
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज आप अपनी वाणी से किसी को मंत्रमुग्ध कर लाभ ले पाएंगे तथा मेलजोल के संबंध बना सकेंगे। किसी भी तरह के विवाद से बचें। अचानक लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी। आज किसी पुराने दोस्त का फोन आएगा, जिससे आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। जीवनसाथी से रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। छात्रों का पढ़ाई में आज पूरा मन लगेगा।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण बना रहेगा लेकिन दंपतियों के बीच तनाव की कुछ संभावना रहेगी। आज किसी से भी बात करते समय वाणी पर नियंत्रण रखें। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिल सकता है। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। दु:खद समाचार मिल सकता है। नए संबंध बनाने से पहले विचार कर लें। छात्रों के लिए यह एक सकारात्मक दिन होगा। वित्तीय लाभ के संकेत हैं।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आपके पारिवारिक जीवन में चली आ रही अनबन की समस्या समाप्त हो सकती हैं। आपको चुनौतियों की परवाह नहीं करनी चाहिए। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज बहुत अच्छे नतीजे मिलेंगे। अनजान व्यक्ति पर भरोसा ना करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को लाभ होगा।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज आपकी कोई इच्छा पूरी हो जाएगी। अविवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा है। सामाजिक रूप से मानहानि का प्रसंग उपस्थित न हो इसका ध्यान रखिएगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई पर ध्यान दें। दूसरों की सलाह पर अमल करते समय उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार भी अवश्य कर लें। व्यर्थ की आवाजाही से परहेज रखें। सर्दी की वजह से आलस और थकान महसूस होगी।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
दिल की बजाए दिमाग से निर्णय लें तथा हर काम को प्रैक्टिकल तरीके से पूरा करने की कोशिश करें। सफलता निश्चित है। संतान पक्ष की तरफ से कोई संतोषजनक परिणाम मिलने से मन में सुकून रहेगा। घर के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन को लेकर कुछ समस्याएं आ सकती हैं। किसी अनजान के साथ आज संभलकर रहे। किसी व्यक्ति के लिए आकर्षण को प्रेम समझने की गलती न करें।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज का दिन आपके लिए सुख शांति भरा रहेगा और मनचाहे व्यक्ति के साथ वक्त बिताने का मौका आपको प्राप्त हो सकता है। मौज-मस्ती पर आज अधिक ध्यान रहेगा, जिसकी वजह से मन को तरोताजा महसूस भी होगा। ज्यादा घमंड से नुकसान आप को ही है। कार्यक्षेत्र में कुछ अप्रिय घटनाओं से आप चिंतित हो सकते हैं। माता-पिता किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकते हैं। घर के बुजुर्ग आपका साथ देंगे।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्यार व भरोसा बढ़ेगा, संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत होगा। आप अपने भविष्य को सुरक्षित करने में सफल हो सकते हैं। परीक्षा, प्रतियोगिता व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। किडनी संबंधित तकलीफ हो सकती है। गाय को रोटी खिलाएं मनोकामना पूर्ण होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
अपने कारोबार की योजनाएं गुप्त रखें किसी पर आवश्यकता से अधिक विश्वास न करें। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। कोई भारी वस्तु न उठाए चोट लग सकती है। आज किसी से बातचीत करने में सावधान रखें। आर्थिक स्थिति अभी मंदी ही रहेगी। कोई धन जो बहुत दिनों से रुका था उसकी प्राप्ति का संयोग है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। कामकाज हो या पारिवारिक मामला सब ठीक रहेगा। लोगों को किसी न किसी तरह आपसे मदद की जरुरत पड़ सकती है। काफी समय बाद नजदीकी संबंधियों के साथ गेट-टुगेदर होने से सभी सदस्य बहुत ही आनंदित महसूस करेंगे। कोई पालतू जानवर आपको नुक्सान पहुंचा सकता है। माता पिता का स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज आपकी कोई मनचाही मुराद पूरी होने के आसार बन रहे हैं। सेहत पर ध्यान बनाए रखें। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना बन रही है। शाम के वक्त स्वादिष्ट भोजन की प्राप्ति होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। आज शाम थोड़ी खर्चीली होगी लेकिन आप इसका आनंद उठाएंगे।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
कुछ ऐसी चीजें सामने आ सकती हैं जो आपको भविष्य में बड़ा फायदा देंगी। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह का योग बन रहा है। आपकी सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन पेट में तकलीफ हो सकती है। व्यापारियों को आज असामान्य रूप से उच्च लाभ कमाने की संभावना है। आज का दिन यात्राओं के लिए अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज का दिन थका देने वाला होगा। बातचीत को रिश्ते सुधारने का जरिया बनाएं। वाहन धीमी गति से चलाएं। आज शत्रु प्रबल रहेंगे इसलिए आज के दिन सतर्क होकर कार्य-व्यवहार करें। आज अपनों की अवहेलना करने से बचें अन्यथा किसी अपने से रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती हैं। कोई पुराना विवाद सामने आ सकता है। खांसी-जुकाम की दिक्कत रह सकती है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 5 January 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।