
राशिफल 5 दिसंबर 2020 : आज का शनिवार इन जातकों के लिए खोल सकता है भाग्य के नए द्वार, भगवान शनि की बरसेगी असीम कृपा
Rashifal 5 December 2020 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 5 December 2020
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
इस राशि के लोगों को किसी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है, हालांकि उम्मीद से कम समय में काम पूरा होने से आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। जहाँ एक तरफ भाई बहन के साथ किसी बात को लेकर तनाव होने के आसार है, वही दूसरी तरफ घर का माहौल सामान्य बना रहेगा। इसके इलावा लव लाइफ में जो समस्या चल रही है, उसका समाधान हो सकता है और अगर किसी उलझन में है तो बड़े बुजुर्गों की सलाह लेना आपके लिए लाभकारी हो सकता है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
अब अगर हम इस राशि वालों की बात करे तो समय पर काम पूरा न होने के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। ऐसे में आप कोई नया व्यापार भी कर सकते है। इसके साथ ही प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का अंत होगा और परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे, क्यूकि सुस्ती और थकान जैसी स्थिति हो सकती है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
बता दे कि इस राशि के लोगों की आज किसी दोस्त के साथ अनबन हो सकती है, हालांकि आर्थिक क्षेत्र में आपको लगातार तरक्की हासिल होगी और किसी की सुनी हुई बातों पर यकीन करने की गलती न करे, इससे नुक्सान हो सकता है। इसके इलावा वाहन और भवन की देखभाल में खर्च बढ़ सकता है, इसलिए सोच समझ कर ही पैसे खर्च करे। आप अपने भविष्य को सुरक्षित करने में सफल हो सकते है, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
इस राशि के लोगों का कोई बड़ा रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। इसके साथ ही आपको अपने कार्य क्षेत्र में कोई बड़ा दायित्व मिल सकता है और धन संबंधी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है। जहाँ एक तरफ प्रियजनों का साथ मिलेगा, वही दूसरी तरफ प्रेमियों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा! ऐसे में मन को संयमित रखे और बनावटी दोस्तों से दूर रहे।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
बता दे कि आपका निजी जीवन उत्तम रहने वाला है और प्रेम संबंधों में मजबूती आने के भी आसार है। हालांकि लापरवाही के कारण कोई कीमती वस्तु कही रख कर भूल सकते है, लेकिन आज का दिन आपको काफी समय तक याद रहेगा। वाणी पर संयम रखे, इससे मान सम्मान बढ़ेगा और दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करे।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
बता दे कि कार्यस्थल पर कुछ लोग आपकी आलोचना कर सकते है। जहाँ एक तरफ घर के कार्य आपको तनाव दे सकते है, वही दूसरी तरफ सामाजिक कार्यों में आपका काफी योगदान रहेगा। इसके इलावा किसी पड़ोसी के साथ बेकार की बात पर कहा सुनी हो सकती है और व्यस्त रहने के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
अब अगर हम इस राशि वालों की बात करे तो इनके साथ आज के दिन कई सुखद घटनाएं होंगी। जी हां आपको किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का मौका मिल सकता है और कही से शुभ समाचार मिल सकता है, हालांकि घर परिवार के किसी सदस्य के साथ कहा सुनी हो सकती है, लेकिन आज के दिन किसी बात को लेकर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
इस राशि के लोगों को ध्यानपूर्वक कार्य करने की जरूरत है। इसके इलावा ईर्ष्यालु लोगों से सावधान रहे, क्यूकि आपके विरोधी जलन के कारण आपके खिलाफ गलत अफवाह फैला सकते है। यहाँ तक कि व्यापार में नुक्सान भी हो सकता है, लेकिन परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
अगर हम इस राशि वालों की बात करे तो ये लोग किसी काम में व्यस्त होने के कारण घरेलू कार्यों की तरफ ध्यान नहीं दे पाएंगे। किसी को सोच समझ कर ही उधार दे। इसके इलावा पिता के साथ किसी खास विषय पर चर्चा हो सकती है, लेकिन बहस से दूर रहें। ज्यादा बाहर न निकले और वाहन को सावधानी से चलाएं।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
इस राशि के लोगों को आज खुद के लिए समय निकालने का मौका मिल सकता है, लेकिन आप गैर जरूरी तनाव का शिकार भी हो सकते है। ज्यादा मीठा खाने से बच। आज आपकी मुलाकात ऐसे लोगों से हो सकती है, जो मित्रता का दिखावा करते है। मन में आशा और निराशा के भाव चलते रहेंगे, इसलिए मन को शांत रखने की कोशिश करे।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
इस राशि के लोगों की सामाजिक जीवन में लोकप्रियता बढ़ेगी। लेन देन करने में जरा सावधानी बरते और बुजुर्गों की भावनाओ का सम्मान करें। आपकी आय बढ़ सकती है। हालांकि भावुकता में आ कर किसी भी तरह का गलत फैसला न करे और दिल की बजाय दिमाग से फैसला ले। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
इस राशि के लोगों को दूसरों के दोष देखने की बजाय खुद की कमियां दूर करने की जरूरत है। इसके साथ ही प्रतियोगी को परीक्षा में सफलता मिल सकती है। आय में कमी होगी और गैर जरूरी कामों पर खर्चा हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की जरूरत है और चिंता तथा तनाव की स्थिति बनी रहेगी। बता दे कि अपने काम से ही आपको पहचान मिलेगी।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 5 December 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।