
तासीर में ठंडी चिरौंजी, पेट को रखती है बीमारियों से दूर, जानिए चिरौंजी के सेवन के फायदे
सूखे मेवे के समूह में सभी मेवे बेहद पौष्टिक होते हैं। चिरौंजी भी एक सुखा मेवा है और चिरौंजी के फायदे हमें कई समस्याओं से निजात दिलाते हैं। इसका प्रयोग हम कई तरह से करते हैं। चिरौंजी का वृक्ष ज्यादातर सूखे और पर्वतीय क्षेत्र में पाया जाता है। भारत में चिरौंजी की खेती दक्षिण भारत, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश और छोटा नागपुर आदि जगहों पर की जाती है। यह चेहरे और आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। चिरौंजी का लेप लगाने से चेहरे से मुहाँसे, फुंसी और अन्य त्वचा रोग दूर होते हैं. चिरौंजी के सेवन से ताक़त मिलती है और पेट में गैस नहीं बनती है। चिरौंजी में विटामिन सी, विटामिन B1, विटामिन B2 और नियासिन आदि मौजूद होते हैं।
चिरौंजी के फायदे :
शुगर के उपचार में :
चिरौंजी को लेकर हुए कई रिसर्च में देखा गया है कि इसके सेवन से ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल में रहता है। इससे शुगर के रोगियों को बहुत हद तक राहत मिलती है।
सूजन कम करने में :
सूजन को कम करने में भी चिरौंजी बहुत फायदेमंद साबित होती है। इसके तेल को सूजन प्रभावित क्षेत्रों में लगाने से सूजन से छूटकारा पा सकते हैं।
चेहरे के लिए :
चहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने में भी चिरौंजी बहुत ही उपयोगी है। चिरौंजी में मौजूद पोषक तत्व आपके चहरे को निखारने में बहुत उपयोगी हैं। यदि आप चिरौंजी के पैक सप्ताह में 3 बार लगायें तो आपको तुरंत असर दिखाई देने लगेगा और आपकी स्किन की खोई हुई रंगत वापिस मिल जाएगी।
श्वसन की परेशानी करे दूर :
यदि आप श्वसन से संबंधित किसी भी समस्या से परेशान हैं तो आप चिरौंजी तेल की कुछ बूँदो के साथ भाप लें। इससे साँस की परेशानी तो दूर होगी ही ठंड से भी तत्काल राहत मिलती है। जब भी आपको खाँसी हों तो चिरौंजी का काढ़ा बनाकर सुबह-शाम पिएं. चिरौंजी के पौष्टिक होने की वजह से आप इसे बादाम की जगह पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
मुहांसों को दूर करने में :
चिरौंजी के फायदे आपको चहरे के मुंहासों को दूर करने में भी नजर आ जाएंगे. संतरे के छिलके और चिरौंजी के मिश्रण को दूध के साथ पीसकर मुहांसों पर लेप करें। लेप के सूख जाने पर चेहरे को धो लें। एक हफ्ते तक ऐसा करने के बाद आपको फायदा नजर आ सकता है।
प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में :
इसके नियमित सेवन से हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। कमजोरी को दूर करने के लिए भी इसका प्रयोग किया जा सकता है। जब को महिला माँ बनती है तो उसे चिरौंजी खिलाने से जच्चा-बच्चा दोनों को फायदा मिलता है।
बालों के लिए :
बालों की कई समस्याओं को दूर करने में चिरौंजी के फायदे नजर आते हैं। इसमें बालों के लिए उपयोगी कई विटामिन्स पाए जाते हैं। इसके सेवन से बालों को काला भी किया जा सकता है।
कब्ज दूर करने में :
यदि आपको कब्ज की शिकायत है तो भी आप चिरौंजी के सेवन से इसे दूर कर सकते हैं। यह आपकी अपच की समस्याओं को दूर करके आपको राहत देने का काम करता है। इसमें 59 प्रतिशत तक स्वस्थ वसा पाया जाता है। लेकिन रोजाना 20 ग्राम से अधिक नहीं लेना चाहिए इससे वजन भी कम होता है।