राशिफल

राशिफल 4 सितम्बर 2023 : आज इन जातकों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपादृष्टि, हल होंगी करियर संबंधी रुकावटें, मिलेगा परिवार का साथ, प्रेम संबंध रहेंगे अनुकूल, पढ़िए आज का राशिफल

Rashifal 4 September 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 4 September 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

किसी अनजानी समस्या से अचानक घिर सकते हैं। आज दर्द की वजह से भी परेशानी हो सकती हैं। प्रेम जीवन के लिहाज से देखा जाये तो आप अपने साथी के साथ बहुत अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की आर्थिक रूप से मदद भी करनी पड़ सकती हैं। ऐसा करके आपको सुकून ही मिलेगा। अपने काम में विस्तार करना चाहते हैं तो कर लीजिए, लाभ में रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपका दिन जीवन में नई दिशा लेकर आएगा। आसपास और साथ काम करने वाले लोग आप पर भरोसा करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। आप स्वयं भी काफी संतुष्ट रहेंगे। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने के आसार हैं। आज कार्यस्थल पर अत्यधिक सक्रियता और गतिशीलता रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज पराक्रम के बल पर सभी कार्य बनेंगे। अपने जीवनसाथी की राय को महत्व दें। मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं और आज आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे। बेहतर होगा पुरानी बातों को याद करके आप अपना मन दुखी न करें। कामकाज से जुड़ी चुनौतियाँ अपनी मेहनत से ही पूरी हो पाएंगी। बेरोजगार लोग अपने कार्य ढूढने में सफल होंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है। समय अभी पूरी तरह अनुकूल नहीं है। किसी करीबी के साथ चल रहे विवाद को सुलझाने से रिश्ते में मधुरता आएगी। आलस्य और तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। अपनी योजनाओं और गतिविधियों के बारे में किसी को न बताएं। मित्रों व स्वजनों के साथ घूमना-फिरना आनंदप्रद हो सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज मन में नकारात्मक विचार तथा क्रोध की मात्रा बढ़ सकती है। आवश्यक हो तो ही यात्रा करें। अजनबियों के साथ अधिक मित्रता न दिखाएं। आप अपने मनोबल के जरिए किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार रहेंगे। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कारोबार विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं। आपका आत्मविश्वास डगमगा सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आप से कोई भूल हो सकती है या कोई चीटिंग भी कर सकता है। पिछले काफी समय से आप खुद के लिए कुछ खरीदने की प्लानिंग कर रहे है जो अभी तक पूरी नहीं हो पाई है लेकिन शांति बनाए रखे अगले कुछ दिनों में वो इच्छा भी पूरी होने वाले है। आज आप अपनी वस्तुओं का ख्याल रखें। चोरी की आशंका है। किसी मित्र या रिश्तेदार की सलाह आपको कोई उचित राह सुझा सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

जिस काम की कोशिश कर रहे थे उसके उचित परिणाम मिलने वाले हैं। प्रॉपर्टी या किसी काम को लेकर कोई नजदीकी यात्रा का प्लान बनेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का मान सम्मान व आदर बनाए रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि और आध्यात्मिक उत्कर्ष की प्राप्ति होगी। क्रोध तथा उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कुछ लोगों की लव लाइफ काफी खुशनुमा रहने वाली है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज परिवार में कलह हो सकती है। आराधना एवं आध्यात्मिकता आपके मन को शांति प्रदान कर सकती है। खुद को सामाजिक कार्य का हिस्सा बनाने की कोशिश करें, जिसके द्वारा नए लोगों के साथ जान पहचान बढ़ेगी और आपको तनावमुक्त भी महसूस हो सकता है। परिवार में आपके विरुद्ध कोई काम होने पर आपको क्रोध करने से बचना होगा, नहीं तो कोई सदस्य आपसे भला बुरा बोल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

काम संबंधी टारगेट को पूरा करने के लिए खुद को तनावमुक्त रखने की कोशिश करें। साथ में अपने फोकस को बिल्कुल भी न हटने दें। यदि आप खूब सारा पानी पीते हैं और शराब और धूम्रपान से दूर रहते हैं, तो आपका स्वास्थ्य काफी बेहतर हो जाएगा। धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करेंगे। आज किसी को पैसा उधार देने से बचें। जरुरी कामों को आज दूसरों के भरोसे न छोड़ें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आर्थिक मामलों में बजट पर विशेष ध्यान दें। व्यापार से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कर्मक्षेत्र में बाधा आ सकती है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। मौसम के रोग के प्रति सचेत रहें। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। काम और पारिवारिक जिम्मेदारियों को संतुलित करना चुनौतीपूर्ण होगा, कुछ करीबी लोग आपके लिए रुकावट पैदा कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज नौकरी स्थल पर आप बढ़िया कार्य का प्रदर्शन करेंगे, जिससे आपकी सराहना की जाएगी। आज के दिन आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम एवं व्यापार का साथ होगा. भौतिक सुख सम्पदा में वृद्धि होगी। कहीं बाहर घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। जल्दबाजी में किए गए वादों से परेशानी बढ़ सकती है। झूठ बोलकर मुश्किल में पड़ सकते हैं। इस वक्त जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज आप व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और आर्थिक लाभ होगा। काम के प्रति लापरवाही आज आपको मुसीबत में डाल सकती है। बेहतर होगा आप समय रहते संभल जाएं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज आर्थिक लेनदेन करने से बचने की सलाह दी जाती है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, जो लाभदायक रहेगी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 4 September 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : धन की कमी को दूर करने के लिए अपने शरीर के इस अंग पर बांधे काला धागा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button