
राशिफल 4 अक्टूबर 2021 : आज इन राशियों को करना पड सकता है आर्थिक समस्याओं का सामना, नए काम भी रहेंगे निष्फल, लेकिन इन पर मेहरबान रहेंगे भगवान शिव
Rashifal 4 October 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 4 October 2021
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
हर एक काम आपके मन के अनुसार नहीं होगा, इसलिए चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है, लेकिन लोगों की राय को समझने की कोशिश करें। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। आपके काम की गुणवत्ता देखकर आपके वरिष्ठ आपसे प्रभावित होंगे। महिला पुलिस अधिकारियों के लिए समय मेहरबान हो सकता है, बेहतर होगा किसी बाहरी इंसान का दखल कार्यस्थल पर ना होने दें।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आवश्यक कार्यों के लिए कुछ समय के लिए घर से दूर जाना होगा। बाहरी परिस्थिति को बदलने से पहले अपने अंदर बदलाव लाने की कोशिश करें। सेहत पर ध्यान देना आपके लिए अति आवश्यक है, पेट संबंधी बीमारी आपको परेशान कर सकती हैं। नौकरी पेशा के लिए दिन सामान्य है। आपकी जिम्मेदारियां लोगों की सहायता से पूरी होंगी।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
किसी पड़ोसी के साथ छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद होने की आशंका है। किसी महिला परिजन का व्यवहार दुःखी कर सकता है। आपकी किसी समस्या का आज अंत हो सकता है। साक्षात्कार सम्बन्धी मामला पक्ष में आ सकता है। घूमने-फिरने को जाने का जी करेगा। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी। नाक-कान-गले सम्बन्धी समस्या रह सकती है। खरीदारी व मनोरंजन संबंधी कार्यों में खर्च करने से पहले अपने बजट का ध्यान जरूर रखें।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज नई उम्मीद और आशाओं के साथ दिन की शुरुआत होगी। किसी भी विपरीत परिस्थिति का सामना करने में आप सक्षम रहेंगे। पैसों से जुड़े व्यवहार सतर्क होकर करें। निजी जिंदगी में आप काफी खुश रहेंगे। पार्टनर से जुड़ी शिकायतें धीरे धीरे कम होगी। जो लोग फर्नीचर के बिजनेस से जुड़ा है उनको अच्छा लाभ मिल सकता है। खानपान के मामले में सावधानी बरतें।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
बातचीत के द्वारा बड़े से बड़े मसले का हल किया जा सकता है। यदि घर के सदस्य आपसे नाराज हैं तो आप उन्हें मनाने की कोशिश करें। आपके पिता की कोई सलाह आज कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ कराएगी। निजी जीवन में स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आपको अपने रिश्तों पर ध्यान देने की जरूरत है। कमर में जकड़न महसूस हो सकती है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
निवेश की दृष्टि से आपके लिए आज का दिन अशुभ है। किसी संबंधी से झगड़ा हो सकता है। धन लाभ के योग हैं। अपने व्यवहार में संयम बनाएं रखें। आपका हर कार्य को व्यवहारिक तरीके से संपन्न करना नई संभावनाएं प्रदान करेगा। इस समय गिरने या वाहन द्वारा कोई चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है, वाहन का उपयोग नहीं करें तो उचित रहेगा।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
दिन शांति भरा रहेगा। सभी काम आसानी से पूरे होते जाएंगे। अपनी फाइलें तथा पेपर्स बहुत अधिक संभालकर रखें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। कुछ धन की जरूरत महसूस होगी, आपको इस बारे में अपने घर वालों से बात करनी चाहिए। आपकी लव लाइफ काफी अच्छी रहने वाली है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आमदनी के साथ खर्चा भी ज्यादा रहेगा। फालतू खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं। विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। कोई अशुभ समाचार मिलने से मन कुछ उदास रहेगा। आज के दिन माता से किसी प्रकार का झगडा न करें। कुछ लोग आपसे ज्यादा ही अपेक्षाएं रख सकते हैं। आज सामने आने वाले अवसरों पर निगाह रखें। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आपके काम की वजह से मान सम्मान बढेगा। निकट के लोगों को परखने का समय है। छोटे भाई की संगति पर ध्यान देना होगा। पुराना वाहन बेचना चाहते हैं तो उपयुक्त समय है। नवीन कार्यों का चुनाव करने जा रहे हैं, तो सोच-समझकर निर्णय लें।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज के दिन महत्वपूर्ण मामलों में अवरोध आ सकते हैं। आज कोई कागजी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। ग्रहों की स्थिति कुछ तनाव दे सकती है जिसका प्रभाव आपको शारीरिक रूप से समस्या देने वाला है। लव रिलेशनशिप की चिंता रहेगी। स्पष्ट रूप से निर्णय लेने के लिए खुद को थोड़ा और वक्त दें। मार्बल कारोबारियों के लिए समय अनुकूल है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
दिन का अधिकतम समय परिवार तथा निवेश संबंधी कार्य में व्यतीत होगा। आपके काम को देख कर आपका बॉस आपसे खुश रहेगा। आमदनी में वृद्धि होने से आपके कई रुके काम पूरे हो जाएंगे। प्रेम संबंधों को परिवार जनों से विवाह संबंधी स्वीकृति लेने का उत्तम समय है। ट्रेवल और टूरिज़्म से जुड़े लोगों के लिए अच्छा अवसर उपस्थित हो सकता है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
अगर आप किसी को प्रपोज करने का मन बना रहे है तो दिन आपके लिए अनुकूल होगा। आज के दिन आप अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे। यदि किसी की बात को लेकर आप तनाव में हैं तो उससे निजात पाने की कोशिश करे। अपने महत्वपूर्ण वस्तुएं तथा दस्तावेज संभाल कर रखें। घरवालों से मन-मुटाव हो सकता है। कोई व्यक्ति खुद की निराशा के कारण आपको तंग कर सकता है, ऐसे व्यक्ति से दूरियां बनाने की कोशिश करें।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 4 October 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।