राशिफल

राशिफल 4 मार्च 2025 : आज भगवान बजरंग बली हनुमान जी रहेंगे इन जातकों पर खुश, हरेंगे सभी संकट, मित्रगण देंगे साथ, लेकिन इनको रहना होगा थोड़ा सावधान

Rashifal 4 March 2025 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 4 March 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज इस राशि के जातक शिक्षा और करियर में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। जीवनसाथी की सेहत नरम चल रही है तो आज उनकी सेहत में सुधार होगा। राजनीतिक और सामाजिक कार्यों में आपकी सहभागिता बढेगी और आपके द्वारा किए गए कार्यों की आज सराहना होगी। आपके विरोधी और शत्रु आपकी प्रगति को देखकर आपसे मन ही मन जलेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज कुछ काम उदास मन से करने पड़ सकते हैं लेकिन इनका फायदा आने वाले भविष्य में अच्छा सम्मान देगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। किसी के व्यक्तिगत मामले में बिन मांगे सलाह न दें, अन्यथा आपकी मान हानि हो सकती है। नजदीकी संबंधी की मदद करने से पहले अपने बजट का भी ध्यान अवश्य रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन लापरवाह होना उचित नहीं है। नियमित रूप से योगा और व्यायाम पर ध्यान दें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए आज पूरी दम लगा देंगे। आज आप व्यस्त रहेंगे। परिश्रम के अनुसार ही आज के दिन लाभ प्राप्त होगा। खर्चों में बढ़ोतरी आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। आज आप अपनी माता जी के साथ ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने जा सकते हैं, जिससे आपकी कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। कोई बड़ा फैसला लेना है तो ठीक से सोच-विचार कर ही काम करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपको आज कार्यक्षेत्र में भाग्य का लाभ मिलेगा लेकिन आपको आज विपरीतलिंगी सहकर्मियों से सतर्क रहने की जरूरत है। सितारे कहते हैं कि आप को आज पड़ोसियों और मित्रों से तालमेल बनाकर रखना होगा इससे आपको अपेक्षित सहयोग मिल पाएगा। आप आज मित्रों के साथ पार्टी और मनोरंजन का भी आनंद ले सकते हैं। लेकिन बच्चों की सेहत को लेकर आज आपकी चिंता बनी रहेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

भाग्य पक्ष मजबूत होने से किसी बड़े हानि की संभावना नहीं है। परिवार आपके विचारों से सहमत होगा। नौकरी के क्षेत्र में आपको थोड़ा संभल कर रहना होगा। सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। लोगों की आलोचना का सामना आपको करना पड़ सकता है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आपके द्वारा बनाई गई सभी योजनाएं सफलतापूर्वक पूरी होंगी। पैसों से जुड़ा वादा भी न करें। आंखों की जलन और आंखों से संबंधित तकलीफ अधिक रहेगी। प्रेम-प्रसंग के मोर्चे पर सबकुछ संतोषजनक बना रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। कुछ नए लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। साथ ही उनसे किसी विशेष काम में आपको मदद मिल सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyकार्यक्षेत्र में भी आज आपको काफी उलझनों के बाद आपको समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है, जो लोग किसी नई नौकरी को करने की सोच रहे हैं, तो वह आज कर सकते हैं, क्योंकि उनके लिए आज दिन बेहतर रहने वाला है। आज आपका अपने किसी पर किए विश्वास के टूटने से धोखा मिल सकता है। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। गैस व कब्ज के कारण सुस्ती रहेगी और शारीरिक ऊर्जा में कमी महसूस होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपको आज कार्यक्षेत्र में सहयोगियों और सहकर्मियों से तालमेल बनाकर रखना होगा नहीं तो किसी बात को लेकर आपस में मतभेद हो सकता है। आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से लाभदायक होगा, फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। नौकरी में आज आपको पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। किसी मित्र के अहम की वजह से कोई नाराजगी भी उत्पन्न हो सकती है। हालांकि आप बातचीत द्वारा परिस्थितियों को संभाल लेंगे। मित्रों की बातों को गंभीरता से समझें, उनकी बातों को अनदेखा करना ठीक नहीं है। पुरानी बीमारी को ठीक करने के लिए खान-पान पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

प्रॉपर्टी अथवा वाहन खरीदने की योजना है तो आज उसे क्रियान्वित करें। हालांकि आज किसी खास कार्य में सफलता पाने के लिए बहुत अधिक परिश्रम की जरूरत है, लेकिन आपको अवश्य ही कामयाबी मिलेगी। पिछले निर्णयों की समीक्षा करनी पड़े तो लीजिए। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। आप अपने पिताजी से किए हुए वादे को भी पूरा कर पाएंगे, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज का दिन लाभदायक और अनुकूल रहेगा। आप आज माता पिता से स्नेह और लाभ पा सकते हैं। आप आज माता पिता की सलाह से जिन भी कार्यों को करेंगे उसमें आपको आज सफलता मिलेगी। जो जातक बैंक से लोन लेने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज अपने प्रयास में कामयाबी मिलेगी। आर्थिक मामलों में आज का दिन लाभदायक रहेगा, आपने पूर्व में कुछ निवेश किया है तो आपको आज इसका भी फायदा मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआप अपने प्रदर्शन से काफी खुश रहने वाले हैं। आप अपने दिल की बात किसी को प्रपोज करने के जरिए बता भी सकते हैं। परिवार के साथ कहीं छुट्टियों पर जाने की संभावना है। किसी प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए समय अच्छा है। सायंकाल का समय आज आप अपनी किसी इच्छा के पूरा होने के कारण प्रसन्न रहेंगे। विवाह से संबंधित निर्णय आगे न बढ़ने की वजह से उदासीन महसूस होता रहेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 4 March 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : नंदी के कानों में इस तरीके से कहिए अपनी बात, जल्दी पूरी होगी आपकी मनोकामना, मिलेगा मनोवांछित फल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button