राशिफल

राशिफल 4 जुलाई 2024 : आज इन राशियों को मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, जीवन होगा खुशहाल, घरेलू मुश्किलें होंगी दूर, पढ़ें अपना राशिफल

Rashifal 4 July 2024 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 4 july 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

अपनी ज़ुबान पर काबू रखें, नहीं तो परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर आपको प्राप्त होगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी और बेहतरीन जानकारियां मिलेंगी। व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य रहेगी। अभी ज्यादा मुनाफे की उम्मीद करना व्यर्थ है। असंतुलित दिनचर्या और खानपान का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप अपने निजी और कामकाजी जीवन में सफल रहेंगे। अपने काम और दृष्टिकोण के बारे में अनिश्चित महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर आपको अतिरिक्त तनाव हो सकता है। आपके पिता आपको एक बड़ी राशि कमाने में मदद करेंगे। आपके वरिष्ठ व सहयोगी आपको पूर्ण सहयोग देंगें। आपके कई लोगों से मित्रतापूर्ण संबंध बनेंगे। पुरानी टेंशन आज खत्म हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

परिवार में किसी से वाद-विवाद न करें, व्यर्थ में मुसीबत आ सकती है। आप प्रेम संबंधों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे, लेकिन आवेगी लगाव के कारण आपके जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। कार्यस्थल पर लोगों का सहयोग मिलने से आपको खुशी महसूस होगी। अगर आप नई जगह जाना चाहते है तो यह समय अनुकूल नहीं है। काम के सिलसिले में किसी से ज्यादा उम्मीद रखना ठीक नहीं है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज मन में थोड़ी बेचैनी बनी रहेगी एवं कार्यों में निर्णय लेने में थोड़ी कठिनाई महसूस होगी। आप जमकर मेहनत करें। आज आपको अच्छी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करने के इच्छुक है तो जल्द ही आपके हाथ बढ़िया मौका लग सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। आज आप अपनी कल्पना शक्ति को अच्छी तरह काम में लगा सकेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

दोस्तों और परिवार के साथ मज़ेदार समय बीतेगा। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। मानसिक तौर पर खुश रहेंगे। नौकरी करने वालों को साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे। आपका स्वास्थ्य पीड़ित हो सकता है, मसालेदार भोजन से परहेज रहें। अविवाहितों के लिए विवाह के योग बन रहे है। मन में धार्मिक विचार उत्पन्न होंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आजकल अपनों के साथ आपके रिश्ते मधुर नहीं हैं। आप शायद दुखी हों और आपको शायद गुस्सा भी आए। याद रखें कि आप ठंडे दिमाग से ही परिस्थिति को संभाल सकते हैं। भगवान की भक्ति करने से मन को शांति मिलेगी। परिवार के बुजुर्ग सदस्यों और पिता से जुड़े हर मामले में बहुत विनम्र बने रहें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आप अपने बच्चों के साथ प्यार भरा समय बिताएंगे। शाम का समय जीवन साथी या प्रेमी के साथ गुजरेगा। आज किसी बड़ी मुसीबत से सामना हो सकता है, धैर्य रखें। नौकरी पेशा लोग अपने कार्यों को बखूबी अंजाम देंगे। किसी काम में की गई मेहनत का पूरा फल आपको नहीं मिल पायेगा, जिससे आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएं गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

ईमानदारी से आप जो काम करते है वो करें। धन लाभ एवम अनेक कार्य पूर्ण होने का समय चल रहा है। धन के क्षेत्र में वृद्धि का योग बन रहा है। नया व्यापार का योग बन रहा है। सबके लिए उत्तम समय चल रहा है। समय का सदुपयोग करे। आपको एक नया दृष्टिकोण अपनाना होगा और वांछित परिणामों के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। आज अपना धैर्य ना खोएं, आज आपकी किस्मत में बहुत कुछ नया है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

जिन लोगों से आपको पैसे लेने हैं, उनसे वसूली भी कर सकते हैं। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है। अपने इंटर पर्सनल स्किल्स को बेहतर बनाने पर काम करें। प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय है। न्यायालय से जुड़े मामलों में लापरवाही बिलकुल न करें, अन्यथा भारी नुकसान की संभावना है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपकी कानूनी अड़चन दूर होगी। दाम्पत्य जीवन में कलह की आशंका है। इसका ध्यान रखें। आप सफलतापूर्वक अपने कामों को खत्म करने में कामयाब होंगे। छात्रों के लिए भी दिन अच्छा गुजरने वाला है। किसी बाहरी व्यक्ति की बातों में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने पेपर वर्क को सावधानी से करें, क्योंकि इस समय किसी प्रकार की गड़बड़ी होने की आशंका बन रही है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज परिवार के सदस्यों के साथ आपकी सहानुभूतिपूर्ण चर्चा हो सकती है। परिवार के साथ बिताया वक्त आपको आनंद देगा। आज के दिन आपका व्यवसाय ठीक रहेगा। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। खर्च की अधिकता व अज्ञात भय के कारण मन परेशान रहेगा। युवा किसी के दबाव में फैसला न लें, अपनी निजी परिस्थिति को आंकते हुए ही भविष्य की योजना बनाएं। मन में तनाव बना रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। आपका हरेक कार्य सरलता से पूरा होगा। युवा दुर्घटना के प्रति सचेत रहें। परिवार में अपनों के साथ तालमेल बनाकर चलें, मनमुटाव की आशंका है। घूमने की प्लानिंग भी बन सकती हैं। पिता की पदोन्नति की प्रबल संभावनाएं बनती दिख रही है। अपने काम को भागीदारी में करने की कोशिश करें। काम आसानी से होगा और कम समय में बड़ी प्रगति प्राप्त होगी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 4 July 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इस स्थान पर ब्रह्मा जी कराया था अश्वमेघ यज्ञ, यहां दर्शन से दूर हो जाते हैं सारे पाप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button