
राशिफल 4 जनवरी 2024 : आज भगवान विष्णु का आशीर्वाद कर सकता है इन जातकों को मालामाल, बनेंगे आय के नए साधन, पुराना कर्ज होगा चुकता, पढ़ें आज का राशिफल
Rashifal 4 January 2024 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 4 January 2024
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज प्रियजनों की मुलाकात से खुशी होगी। अचानक भाग्य वृद्धि के अवसर हैं। किसी मामले को आपको बातचीत और शांति से सुलझाने की कोशिश करना चाहिए। कोई छोटी सी बात भी बहुत बड़े विवाद का कारण बन सकती है। समस्या आने पर किसी नजदीकी मित्र से विचार विमर्श अवश्य करें। संतान के साथ कुछ विवाद होने की संभावना बन रही है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। कामकाज में आपको सफलता हासिल होगी। आपके अधूरे सपने पूरे हो सकते हैं। इस समय आप किसी अच्छे सौदे में अपना निवेश कर सकते हैं। अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। रोजगार के बेहतर अवसर मिलने से आय बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रसन्नतावर्धक समाचार मिलेंगे। इस समय स्वास्थ्य के प्रति की गई लापरवाही दिक्कतों को बढ़ाएगी।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। परिवारिक सदस्यों के बीच चल रहे मनमुटाव दूर होंगे। अनावश्यक ही दोस्तों के साथ मिलने-जुलने में समय व्यर्थ ना करें। सोने-चांदी के बड़े व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। घर की जरूरतों तथा महत्वपूर्ण कार्यों पर आपका सहयोग करना जीवन साथी के साथ संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज भवन सुख में वृद्धि होगी। हाथ आई चीज या कोई मौका आज फिसल सकता है। रोजगार में लाभ मिलेगा। आप अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें,तभी आप लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। आप अपने संस्कारों व परंपराओं पर पूरा जोर देंगे और संतान को भी उनके बारे में सिखाएंगे। पैसा कमाने की कोशिश में सफलता मिल सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखें सोच समझ कर कार्य करें।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज आपके परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। शांत चित्त से नए काम को आरंभ कर सकेंगे। रिश्तों के लिहाज से थोड़ा कठिन दिन हो सकता है। अपना समय सकारात्मक गतिविधि के लोगों के साथ बिताएं और कुछ समय एकांत और आत्मनिरीक्षण में बिताएं। अपना पूरा ध्यान व्यावसायिक गतिविधियों पर दें। वाणी पर संयम रखें और किसी प्रकार की गलतफहमी न पालें।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज आपके प्रॉपर्टी के काम पूरे हो सकते हैं। धन को लेकर ज्यादा नकारात्मक न हो और गुस्से पर नियंत्रण रखें। व्यापार में दिन कमजोर रहेगा, लेकिन फिर भी आप अपने खर्च आसानी से कर पाएंगे। आप किसी काम में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। मनोरंजन कार्यों पर खर्च सकता है। बुजुर्ग वर्ग और मित्रों की तरफ से आपको कुछ लाभ होगा।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
किसी भी कार्य में जल्दबाजी या गुस्सा नुकसानदायक हो सकता है। किसी काम की जिद भी न करें। आप पर काम का बोझ बहुत बढ़ गया है और आप कुछ थका हुआ सा महसूस करने लगे हैं। मौसमी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। निर्णय लेने में कठिनाई उत्पन्न होगी। कुछ घंटे अकेले बिताने के बाद संन्तुलित महसूस करेंगे। किसी जरूरी कार्य करने से पहले बड़ों का आशीर्वाद लें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
कार्यक्षेत्र में आज व्यस्तता के कारण आप अपने परिवार के लिए सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। काफी समय से चली आ रही है आपकी परेशानी आज समाप्त हो जाएगी। अपनी सोच सकारात्मक रखें। विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग भी मिल सकता है। यदि आज अपनी संतान व अपने जीवनसाथी को भी कोई नया कारोबार करवाने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए भी आज भी उत्तम रहेगा।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी, लेकिन जीवनसाथी के कारण तनाव रहेगा। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से आपका ही घाटा होगा। बेरोजगारों के आमदनी के उचित साधन सुलभ होंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। राजमान व यश प्राप्ति की संभावना है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
कोई काम जल्दबाजी व लापरवाही की वजह से खराब हो सकता है, इसलिए धैर्य और संयम से काम लें। ज्यादा खर्च से बचने का प्रयास करें। आज आप धार्मिक कार्य, पूजा- पाठ आदि में व्यस्त रहेंगे। जमीन-मकान खरीदने में जल्दबाजी न करें यह समय अनुकूल नहीं है। सामाजिक स्तर में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। सेहत में बार-बार आ रहे बदलाव के कारण बेचैनी होगी।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज आपकी किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी, जो विदेश में रहता हो, उसके मिलने से आपका मन और दिन अच्छा होगा। काम-काज को लेकर थोड़ा फोकस बढ़ाने की आवश्यकता है। कुछ मामलों में आप थोड़ा भावुक हो सकते है। आपको अपने निजी शहर के लोगों से सहयोग मिलेगा। अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज का दिन कुछ समस्याएं लेकर आएगा। आपकी उपर को जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। आज आप किसी के बहकावे में आकर कोई फैसला ना करें। आज काफी सारी जिम्मेदारियों को निभाने का दिन है। शिक्षा के मामले में दिन काफी अच्छा रहने की संभावना है। अपने अंदर नई शक्ति और उर्जा का संचार रहेगा। बैंकिंग क्षेत्रों से जुड़े लोग आज अच्छा लाभ कमा सकते हैं।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 4 January 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।