राशिफल 4 फरवरी 2025 : आज बजरंग बली हनुमान जी हरेंगे इन जातकों के सभी संकट, बढ़ेगी घरेलू बरकत, मित्रगण देंगे साथ, लेकिन ये रहें थोड़ा संभलकर
Rashifal 4 February 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 4 February 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज किसी अनजान व्यक्ति के बहकावे में न आएं। लेन-देन के कुछ मामलों में आप कंजूसी भी करेंगे। आपको किसी नए कार्य को भाग्य पर भरोसा रख कर आत्मविश्वास के साथ करना होगा, तभी आप उसमें सफलता हासिल कर सकेंगे। आपको नौकरी या काम-काज से जुड़े कई नए विकल्प मिल सकते हैं। जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज दांपत्य जीवन के लिए समय अच्छा रहेगा। आपकी संतान पक्ष को कामयाबी मिलेगी। घरेलू खर्च में गिरावट हो सकती है। बेहतर होगा की छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें। इस राशि की महिलाओं का दिन घरेलू काम काज में बीतेगा। तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे। पैसों की कमी घर में कलह की वजह बन सकती है, ऐसी स्थिति में अपने घर के लोगों से सोच-समझकर बात करें और उनसे सलाह लें।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
छात्रों को अधिक मेहनत करना होगा। लव लाइफ में प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में आज आपको अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान के भविष्य के लिए आज आप कुछ नई योजनाएं धन व्यय कर सकते हैं। विदेश में नया व्यवसाय खोलने के अवसर प्राप्त होंगे। आपका अपने प्रति विश्वास आपको लगातार विजय दिलायेगा। निवेश के मामले में सावधानी की जरूरत रहेगी।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। पैसों का हिसाब-किताब ठीक प्रकार से रखें। अनजाने जातकों के ऊपर जरूरत से ज्यादा विश्वास करना ठीक नहीं है। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। गाड़ी के प्रयोग में सावधानी बरतें। मीडिया तथा मार्केटिंग से सम्बद्ध लोग अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। घर परिवार में सुख और समृद्धि का माहौल बना रहेगा।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज आपके जीवन से बुरा समय का अंत होगा और खुशहाली आएगी। आर्थिक मामलों में फैसले आप स्वयं सोच समझकर लें तो बेहतर होगा। दूसरों के बहकावे में आकर आप कोई भी गलत निर्णय लेने से बचें। बार-बार लगातार किया गया प्रयास आपके लिए लाइफ चेंजिंग साबित हो सकता है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या व उचित खानपान आपके स्वास्थ्य को उत्तम बनाकर रखेंगे।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे। कार्यक्षेत्र से संबंधित आप पास व दूर की यात्रा पर जा सकते हैं,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। किसी खास काम में माता-पिता से परामर्श लेना फायदेमंद रहेगा। आज आपके खान-पान में नियंत्रण की आवश्यकता है। आपके अधिकांश कार्य सरलता से बनते चले जाएंगे।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
करियर के लिहाज से दिन यादगार है। जो भी प्रस्ताव है, उस पर बातचीत में आप पूरी तरह सफल हो सकते हैं। कार्य समय पर पूर्ण होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। पुरानी गलतियां न दोहराएं। आज मन उत्साहित और प्रफुल्लित रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। आर्थिक उतर-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आज बड़ों की सलाह लेने से बिगड़ा हुआ काम भी बन सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज नए कार्यो की शुरुआत कर सकते है, जिसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। यदि आपका कोई सरकारी कार्य अटका हुआ है, तो उसमें ढील ना दें अन्यथा बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपको एक नए घर का स्वामित्व मिल सकता है। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के ज़रिए आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आपके पारिवारिक जीवन में तनाव और अप्रियता बढ़ सकती है। पारिवारिक रिश्तों में आई गांठो को सुलझाने पर ध्यान दें। आपके द्वारा प्राप्त हो रहे मार्गदर्शन की वजह से अन्य लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव होता हुआ नजर आएगा। जीवन के कुछ महत्वपूर्ण विषयों में शीघ्र निर्णय लेने से बचें। सफलता के पीछे घरवालों का भी विशेष योगदान रहेगा।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आप किसी मौसमी बीमारी से परेशान हो सकते हैं। परिवार में किसी बात पर विवाद हो सकते हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों को लेकर चिंता रहेगी। मिश्रित परिणाम आने की उम्मीद है। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। नया वाहन खरीद सकते हैं। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। भाग्य का साथ रहेगा। भरपूर प्रयास करें। जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उसका फल उसी समय मिल सकता है। आज आपके अधूरे काम निपट जाएंगे और आगे का कार्यक्रम बना पाएंगे। व्यस्तता के चलते थकान हो सकती है। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर सकेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
सामाजिक रूतबा मिल सकता है। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। बौद्धिक कार्य या साहित्य लेखन जैसी प्रवृत्तियों के लिए समय अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में आपको पिछली की हुई गलती के लिए डांट खानी पड़ सकती है। विद्यार्थी आज इधर-उधर घूम कर ही समय व्यतीत कर देंगे,लेकिन उन्हें अपने कमजोर विषयों पर अत्यधिक मेहनत करनी होगी।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 4 February 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।