
राशिफल 31 अक्टूबर 2024 : आज माँ लक्ष्मी और गणेश की असीम कृपा करेगी इन जातकों को मालामाल, धन संपति में होगा इजाफा, परिवारिक जीवन होगा सुखमय, पढ़ें आज का राशिफल
Rashifal 31 October 2024 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 31 October 2024
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज का दिन आपके भाग्य को मजबूत करने वाला रहेगा। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केन्द्र होंगे। बीते दिनों की मीठी यादें आपको व्यस्त रखेंगी। आपका अपनी क्षमताओं पर भरोसा बढ़ सकता है। आज करीबी लोगों से महत्वपूर्ण मामलों पर बातचीत होगी। आज आपको पैसों का फायदा भी हो सकता है। निवेश की कोई प्लानिंग भी बनेगी।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज आपको मन की चंचलता बेचैन करा सकती है। परिवार वालो से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है लकिन इससे बचने का प्रयास करें। आज कोई बड़े फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। ध्यान रहें आज कोई भी नई चीज लेना आपके लिए हितकारी नहीं होगा। गले संबंधित तकलीफ हो सकती है। रचनात्मकता आपके दृष्टिकोण और रणनीति में बदलाव कर सकती है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज आपके परिवार के कुछ लोग आर्थिक मदद करेंगे। अपने मित्र के साथ हुई गलतफहमी को शीघ्र सुलझाएं। अधिक विवाद से आप दोनों के संबंधों को हानि होगी। प्रमोशन होगा और सैलेरी भी बढ़ सकती है। यात्रा का विचार बनेगा या कोई ऐसी स्थिति भी बन सकती है जिसकी वजह से आपकी यात्रा करनी जरूरी हो जाएगी। अगर आप नया घर खरीदने की सोच रहे हैं तो आज उसमें कुछ रूकावट आ सकती है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
सभी कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। व्यापार अच्छा चलेगा, लाभदायक समझौते हो सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें अन्यथा दुर्घटना होने की संभावना नजर आ रही है। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकते हैं।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
जो लोग कला के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें आज किसी पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। जल्दबाजी में निर्णय न लें। जल्दबाजी नुकसान का कारण बनेगी। आपको अपनी जुबान पर नियन्त्रण रखना होगा। दोस्तों के साथ समय बीतेगा। आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रसिद्ध लोगों से मुलाकात हो सकती है। जोखिम और अनिश्चितता त्यागें। दूसरों के कामकाज में दखल देने से बचें। अपनी भावनाओं को प्रकट करने में जरा भी ना हिचकें।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज एक नई शुरुआत कर सकते हैं। सामाजिक रूतबा मिल सकता है। घर-परिवार या पड़ोस में कोई कठिन परिस्थिति बने तो सकारात्मक रहें। दाम्पत्य जीवन में सुख मिलेगा। आप के इच्छित कार्यों में सफलता एवं यश मिलेगा। कोई नया काम करने के बारे में भी प्लानिंग कर सकते हैं। परिवार और आसपास के लोगों में आपकी अच्छी इमेज बनेगी। परिचितों व स्नेहीजनों से झगड़े के स्थान पर अपनी ओर से शान्ति स्थापित करें।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
समाज में आपके अच्छे कार्यों की काफी सराहना होगी। कोई पुराना अटका हुआ काम पूरा होने से शांति का अनुभव होगा। आपका काम अचानक बिगड़ सकता है। किसी भी काम में जबरदस्ती न करें। नुकसान हो सकता है। विवादास्पद बातों में न उलझें। कोई शारीरिक तकलीफ सता सकती है। अजनबी व नए लोगों पर विश्वास करने से धन की हानि होने की संभावना है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
धर्म में रूचि बढ़ेगी। नौकरी में परिश्रम निष्ठा का अच्छा फल प्राप्त होगा यानी आप जो इमानदारी से मेहनत करते हैं उसके अच्छे परिणाम आएंगे। मानसिक शांति का अनुभव होगा। पारिवारिक रीती रिवाजों को नजरअंदाज न करें। कार्यस्थल पर मान सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। व्यापार करने वाले लोगों को अपने व्यापार में अच्छा लाभ देखने को मिलेगा। कारोबार के सिलसिले में आपको बाहर यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें, और ज्यादा से ज्यादा व्यावहारिक रहें। अपने किसी तनाव के चलते घर का माहौल न बिगडने दें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भूतकाल में जिन लोगों ने काम में रुकावट डालने की कोशिश की थी, उन लोगों से सावधान रहना जरूरी होगा। किसी अनचाहे मामले में खर्च करना पड़ सकता है। पैसों को लेकर मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं। कागजी कार्रवाई पर भी ध्यान देना चाहिए।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे। आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज आप आय के नए साधन स्थापित कर सकते है। आपके लिए आज का दिन बहुत ही उतार चढ़ाव वाला रहेगा। आपके परिवार वाले किसी छोटी-सी बात को लेकर राई का पहाड़ बना सकते हैं। जान पहचान बढ़ेगी। कष्ट और भय आपके मन में बना रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
उन्नति के योग बन रहे हैं। नये लोगो से मुलाकात होगी।आपके व्यवसाय में तथा आय में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पैसों को लेकर अनबन हो सकती है। लेन-देन के कुछ मामलों में आप कंजूसी भी करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिलेगी। करियर में बेहतर प्रस्ताव मिलने की उम्मीद है। उलझे हुए मामलों को सुलझाना आपके लिए आसान हाे सकता है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। काम की अधिकता के कारण स्वयं का ध्यान नहीं रख पाएंगे। चोरी की वजह से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। फिजूलखर्ची से बचे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। गरिष्ठ भोजन से बचें।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 31 October 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।