
राशिफल 31 अक्टूबर 2022 : आज का दिन इन जातकों के लिए रहेगा बेहद शुभ, भगवान शिव की रहेगी असीम कृपा, आर्थिक संकट होंगे दूर, लेकिन इनको झेलनी पड सकती है मुसीबत
Rashifal 31 October 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 31 October 2022
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
कुछ लोग आपको गलत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए घाटे का सौदा साबित होगी। आपको अब खुद के लिए समय निकालना चाहिए, काम की वजह से आप सेहत पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। आकस्मिक यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं। नौकरी के लिए किसी विशिष्ट आदमी से मिलना है तो अनुकूल समय है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
अपने कार्य क्षमता पर विश्वास रखें। खुद की सूझबूझ और समझदारी से कोई पारिवारिक मामला सुलझाने में सक्षम रहेंगे। किसी निकट संबंधी की परेशानी में उसकी मदद करने से आपको हार्दिक खुशी महसूस होगी। आज दूसरों के साथ तालमेल बनाकर रखें। विवादों में फंसने की आशंका है, इसलिए वरिष्ठ या अनुभवी व्यक्ति की सलाह की अनदेखी कतई न करें।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
पारिवारिक समस्या दूर होगी। मित्रों के साथ यात्रा पर जाएंगे। नया व्यापार आदि शुरू करने के लिए शुभ दिन है, लेकिन परिस्थितियों का ध्यान रखें। व्यर्थ चर्चा में न पड़ें। आपको सकारात्मक रहना चाहिए। विवाद से क्लेश होगा इसलिए झगडे से बचे। संतान के स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहें। कारोबार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना चाह रहे हैं तो एक बार परिवार के लोगों से भी राय लें।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
दिन भर कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी। कुछ लोग आपके कार्यों में व्यवधान डाल सकते हैं, परंतु आपकी कार्यप्रणाली पर उसका कोई भी नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा। घर में सुख-शांति भरा माहौल रहेगा। किसी नजदीकी मित्र से मुलाकात होगी और पुरानी यादें ताजा होंगी। स्त्री पक्ष से धन लाभ और आपको नए कार्य मे सहयोग प्राप्त होगा।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आप जिस कैरियर के बारे में सोच रहे हैं, उसके बारे में अपने दोस्तों की सलाह लेने में जरा भी ना हिचकिचाएं। आज किसी अत्यंत मीठी चीज का सेवन न करें पेट सम्बंधित समस्या हो सकती है, सेहत का ख्याल रखें। रुपये-पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा है। विवाहोत्सुकों को योग्य जीवनसाथी मिल सकता है। नकारात्मक सोच को अपने पर हावी न होने दें।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज के दिन क्रोध करना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है इससे अपने कार्य बिगड़ेंगे। मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले में कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। हालांकि आपको खुले दिल से खर्च करने से बचना होगा। घर में मेहमानों के आगमन से आपकी दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त हो सकती है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
अगर आप अपने व्यवसाय को ले कर एक सही और अच्छी योजना बनाएं तो आपको लाभ अवश्य होगा। आज वाहन चलाते समय या सड़क पार करते समय बेहद सतर्क रहें। युवाओं को कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। गरिष्ठ खानपान की वजह से पेट में किसी तरह की दिक्कत रह सकती हैं। घर पर किसी मांगलिक कार्य आयोजित कराने के बारे में सोच सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
कुछ लोगों के मन में आपके प्रति गलतफहमियां भी उत्पन्न हो जाती हैं। इसलिए अपने स्वभाव को सहज बनाकर रखें, जिससे आपकी साख में कोई कमीं ना आए। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। संतान की शिक्षा संबंधी कार्यों में विलंब ना करें। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ उठाएंगे लेकिन उस पर धन भी खर्च होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। किसी मित्र के अहम की वजह से कोई नाराजगी भी उत्पन्न हो सकती है। हालांकि आप बातचीत द्वारा परिस्थितियों को संभाल लेंगे। मित्रों की बातों को गंभीरता से समझें, उनकी बातों को अनदेखा करना ठीक नहीं है। प्रेम जीवन जीने वालों को भी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी चाहकर भी आपको नुकसान नहीं पहुंचा सकते हैं।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज आप जो भी कार्य करने वाले है वो सफल होंगे। आपको आज लोकप्रियता और प्रसिद्धि मिलेगी। पारिवारिक मोर्चे पर प्रेम और सद्भाव रहेगा। किसी की मदद करते समय उस व्यक्ति की जरूरत को समझना होगा। प्रेमियों के लिए समय उपयुक्त है। कोई नया काम सीखने का मौका मिलेगा। यदि आप नौकरी परिवर्तन की तलाश में हैं तो आप विभिन्न अवसर प्राप्त आर सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आपके करियर में भी स्थिरता आ सकती है। इसके इलावा जो सिंगल लोग है उनके जीवन में प्यार की शुरुआत हो सकती है और शाम के समय घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। जहाँ एक तरफ किसी बड़ी समस्या का हल निकलेगा, वही दूसरी तरफ आप किसी लाभदायक यात्रा पर भी जा सकते है। न्यायालय मे कोई विवाद चल रहा है तो वहां से भी आपको शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
कुछ अटके हुए कार्य की वजह से आपको ज्यादा चिंतित देख सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ानी होगी। योजनाओं में व्यवहारिता को इग्नोर न करें। ऑफिस में न चाहते हुए भी आपको जिम्मेदारियों का भार उठाना पड़ सकता है। लोगों की दखलअंदाजी आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी कर सकती है। धर्म कर्म में भी आपकी रूचि बढ़ेगी। इसके साथ ही आप समय का सदुपयोग भी कर सकते है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 31 October 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।