
राशिफल 31 मई 2023 : आज भगवान गणेश की कृपा से पूर्ण होगा इन जातकों का अधूरा सपना, बढ़ेगा मान सम्मान, स्वास्थ्य देगा साथ, लेकिन रिश्तों में खटास संभव
Rashifal 31 May 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 31 May 2023
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
किसी महिला मित्र की सहायता से आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है। लवमेट एक दूसरे को उपहार देंगे, इससे रिश्तो में और मजबूती आएगी। माता पिता के सहयोग से आपकी, तरक्की के मार्ग खुलेगें। आपके द्वारा कही गयी कोई बात आपके साझेदार को बुरी लग सकती है और आप दोनों के बीच मन-मुटाव हो सकता है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
जीवनसाथी से संबंध बेहतर होंगे। विदेश में रहने वाले लोग घर आ सकते हैं। प्रेमी के साथ समय बीतेगा। संतान को लेकर मन ही मन किसी बात से परेशान हैं, पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीय जनों से विचार कर निर्णय लें। व्यापार में शत्रु सक्रिय होंगे। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। पूर्व में किए निवेशों से लाभ होगा। कुछ जिम्मेदारियां और जरूरी काम अच्छे से निपट जाएंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज पारिवारिक स्तर पर खुशियों में बढ़ोत्तरी होगी। आपको भावनात्मक सहयोग मिल सकता है। दोस्तों और परिजनों के साथ विवाद होने की आशंका है। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सावधानी बरतें, या हो सकें तो आज टाल दें। निवेश से संबंधित किसी भी काम को टाल दें। मनोरंजन के लिए खर्च होने के योग हैं। सामाजिक और सामूहिक कामों के लिए लोगों से मुलाकात हो सकती है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
यात्रा करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है, धन हानि हो सकती है। धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी। समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण करें, आप के आलसी रवैये से नुकसान हो सकता है। दूसरों के कार्य में दखल न दें। योजना फलीभूत होगी। बिना मांगे अपनी राय न दें। कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। नौकरी में जगह बदलने को लेकर असमंजस की स्थिति रह सकती है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज आपका दिमाग तेजी से काम करेगा जिसका उपयोग आप भविष्य की योजनाएं बनाने में करेंगे। अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। पारिवारिक विवाद आपसी समझ से हल होगा। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। आजीवका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। आप मौसम के अनुसार थोड़ा शिथिल महसूस कर सकते हैं, इसलिए अपने आहार का विशेष ध्यान रखें और कुछ योग करें।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज आपके जीवन में खुशहाली दस्तक देने वाली है। आज के दिन नकारात्मकता में भी अवसरों को खोजना चाहिए। नौकरी से जुड़े लोगों को कार्य में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा, तो वहीं दूसरी ओर मानसिक रूप से अत्यधिक भार लेने से बचना चाहिए। आय में वृद्धि होना तय है और आपको आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकता है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के बेहतर परिणाम हासिल होंगे।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आपके खर्चे काफी बढ़ सकते हैं जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति पर बोझ पड़ेगा। कार्य की अधिकता से तनाव रहेगा। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान रहेंगे। दांपत्य जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर है। दोपहर बाद कोई चिंताजनक स्थिति भी बन सकती है। तनाव लेने की बजाय समाधान निकालने का प्रयत्न करें। लेन-देन में सावधानी रखें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
प्रयास सफल रहेंगे। समय की प्रतीक्षा करें और किसी के प्रति गंभीर रूप से सोचने से बचें। आज के दिन वाणी की तेजी के चलते लोग आपसे कुछ विमुख हो सकते हैं, ऐसे में सभी के साथ तालमेल बना कर चलना है। जरूरतमंद की मदद भी करते चलें। कोई व्यक्ति आप पर निजी नकारात्मक टिप्पणी भी कर सकता है या आज आपकी आलोचना हो सकती है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज लाभ का समय है। बहुत दिनों से रुके कार्य के पूर्ण होने से मन हर्षित रहेगा। विद्यार्थी वर्ग यदि पढ़ाई को लेकर काफी व्यस्त नजर आएंगे। युवाओं की मनमानी माता-पिता के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। क्रोध आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। इसलिए क्रोध में आकर किसी भी प्रकार का महत्वपूर्ण निर्णय बिल्कुल भी ना ले।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आपका निर्णय सही है तो लोगों के सहयोग की अपेक्षा ना करते हुए आगे बढ़ना होगा। आध्यात्मिक बातों में आज आपकी रूचि बढ़ सकती है। अनजान जातकों के ऊपर जल्दी से विश्वास मत कीजिए अन्यथा धोखा मिलने की आशंका नजर आ रही है। दूसरों की बातों सुनें लेकिन अपनी बुद्धि जरूर लगाएं। अपने खर्चो पर आपको नियंत्रण बनाये रखना होगा। कार्यक्षेत्र पर किसी मामले में आपके विचार की सभी तारीफ करेंगे। समाज में मान- सम्मान बढ़ेगा।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
ग्रह स्थिति सामान्य रहेंगी। ये समय नई योजनाओं को बनाने के लिए अनुकूल नहीं है। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर दिन अच्छा रहेगा। जोखिम लेने से ना घबराएं। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस बेहतर बना रहेगा। प्रेम विवाह के इच्छुक लोगों को कोई समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा तथा अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखें।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
दिन के उत्तरार्ध में किसी के साथ व्यर्थ के वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। अचानक आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। पढ़ाई को लेकर सभी आपकी तारीफ करेंगे। अपनी भावनाओं को काबू करना सीखें। मित्रों और निकट संबंधियों से तालमेल बनाकर रखना शुभ रहेगा।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 31 May 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।