राशिफल 31 जुलाई 2022 : आज इन राशियों का रहेगा शानदार समय, बढ़ेंगी घरेलू सुख-सुविधाएं, भगवान सूर्यदेव के आशीर्वाद से जेब में आएगा खूब पैसा, मेहनत लाएगी रंग
Rashifal 31 July 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 31 July 2022
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
अपनी ऊर्जा व जोश को सकारात्मक दिशा में लगाने से आपके विशेष कार्य भी पूरे हो जाएंगे। साथ में आपके व्यक्तित्व पर भी इसका शुभ प्रभाव पड़ेगा। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। अपनी व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय परिवार व मित्रों के लिए भी जरूर निकालें। किसी भी विपरीत परिस्थिति में भावनाओं के आवेश में ना आएं। ठंडे दिमाग से सोच-विचारकर ही निर्णय लें।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज व्यर्थ की खरीददारी करने से बचे और बचत पर ध्यान दे। इसके इलावा स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। आपका उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित कर सकता है। लिखने-पढ़ने में समय बीतेगा। उर्जावान बने रहने के लिए कुछ नया करेंगे। व्यक्तिगत काम से ज्यादा व्यावहारिक कामों में रूचि रहेगी। नौकरी को लेकर कोई लापरवाही न बरतें।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज आपमें धैर्य की कमी रहेगी। भागीदारी लाभदायक बनेगी। किसी बात को लेकर आप थोड़े से गुस्से वाले होंगे क्योंकि वह मन मुताबिक काम नहीं होगा, इसलिए आपके अंदर अजीब सी बेचैनी होगी। सेहत का ध्यान रखें। मन दुविधा में रहेगा। आपके रिश्ते में थोड़ी ठंडक आ सकती है। इसलिए, अपने रिश्ते को बेहद सावधानी से संभालना बेहतर है। निर्णय लेते समय हड़बड़ी न करें।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। हालांकि आज का दिन दोस्तों से मिलने जुलने में व्यर्थ न करे और सोना चांदी के बड़े व्यापारियों को अच्छा धन लाभ हो सकता है। संतान के शिक्षा संबंधी कार्यों में विलंब न करें। अनावश्यक गलत संगति से दूर रहने का प्रयास करें। काम का बोझ किसी से शेयर कर थोड़ा हल्का महसूस कर पाएंगे। मित्रों के साथ समय बिता सकते हैं।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आपके संपर्कों से कुछ लोगों को सहायता मिल सकती है। इससे लोगों के बीच में आपकी उत्तम छवि बनेगी। घर में उपयोग होने वाली वस्तुएं खरीद सकते हैं। कुछ आदतों में सुधार लाने से आपका दिन बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ आपको प्यार से बात करनी चाहिए, इससे रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। आज आपको स्वयं के लिए भी कुछ समय मिलेगा। इस समय अपने स्वास्थ्य के लिए जागरूक रहना जरूरी है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो अभी उचित समय नहीं है। बेहतर होगा कोरोना की परिस्थितियां ठीक होने तक इंतेजार करें। पुराने इन्वेस्टमेंट का फायदा आज हो सकता है। परिवार के साथ समय बीता पाएंगे। कानूनी मामलों में जीत मिलेगी। जल्दबाजी में कोई भूल भी हो सकती है। गाडी चलाते समय खास ख्याल रखें। धर्मशाला में धनराशि भेंट करें।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज बिना बात आप दुखी हो सकते हैं। आपकी मेहनत आपके पक्ष में खड़ी होगी जिससे काम के अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिजनों के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा लेकिन रिश्तों में तालमेल बना रहेगा। रिश्तों में नई शुरुआत होने के योग हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परन्तु वर्तमान मौसम की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आगे की गतिविधि का प्लान बनाएंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। महंगी चीजों पर खर्चा ज्यादा हो सकता है। परिवार में किसी की तबीयत खराब हो सकती है। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। लाभ प्राप्त होने पर आप बड़े कदम उठाने के बारे में विचार बना सकते हैं। परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर आपको चिंता हो सकती है। पैसों के मामले में दिन अच्छा है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज आप घर के मामले सुलझा लेंगे। सबसे विनम्र होकर बात करें। समय-समय पर हर कार्य का ध्यान रखना आपको रखना सीखना पड़ेगा तभी आप आगे बढ़ सकते हैं। अच्छे लोगों से मुलाकात होगी। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है। आप किसी करीबी को पैसा उधार दे सकते हैं। जीवनसाथी के द्वारा आज आपका ज्यादा ख्याल रखा जाएगा। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की सुरक्षा करने की जरूरत है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
इस समय ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले घर के सदस्यों की सलाह लेना अनुकूल रहेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के बारे में सोचेंगे। आज सहकर्मियों से किसी प्रकार का विवाद न करें। प्रेम प्रसंगों में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज कठिन परिश्रम करना होगा।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
जीवनसाथी के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। अगर किसी के लिए मन में कड़वाहट हो तो उसे माफ जरूर करें। नजदीकी यात्रा को भी स्थगित रखना उचित रहेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मशीनरी के प्रयोग में विशेष तौर पर सावधानी बरतनी पड़ेगी। सड़क ठेकेदारों के लिए अटका भुगतान पाने का समय है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
कुछ नए परिवर्तन आपके रिश्ते में आ सकते हैं। पार्टनरशिप या रिश्तों को लेकर आपके मन में किसी तरह की चिंता है तो उसका समाधान मिल सकता है। अचानक धन हानि हो सकती है। समय पर काम पूरा नहीं हो पाएगा। परिवार के सदस्यों के साथ एक सकारात्मक और नई पहल करने का भी मौका मिल सकता है। अनाज का कारोबार लाभ दे सकता है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 31 July 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।