राशिफल

राशिफल 30 सितम्बर 2021 : आज भगवान विष्णु के आशीर्वाद से ये जातक बिताएंगे एक सुखद दिन, हाथ लग सकता है कोई बड़ा सौदा, लेकिन इनके लिए जोखिम भरा रहेगा दिन

Rashifal 30 September 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 30 September 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको कोई जरूरी काम अधर में ही छोड़ना पड़ सकता है, ऐसे हालात में धैर्य और होशियारी से काम लें। करीबी व्यक्ति की टिप्पणी आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। किसी परेशान व्यक्ति की मदद कर सकते हैं। प्रतिस्पर्धियों के सामने सफलता प्राप्त करेंगे। बुजुर्गों को सांस से सम्बन्धित समस्या परेशान कर सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

यदि आप भवन निर्माण से संबंधित कोई योजना बना रहे हैं तो कुछ समय तक इसे टालना बेहतर होगा। पुरानी परियोजनाओं की सफलता आत्मविश्वास में वृद्धि करेगी। लेखनकार्य करने के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक मामलों में भी नुकसान होने से मन दुखी हो सकता है। महिला राजनेताओं के लिए समय अच्छा नहीं है, इसलिए अपनी योजना यथासम्भव गोपनीय रखें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

जो लोग खुद का काम करते हैं यानी किसी चीज का कारोबार करते हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा होगा। इस समय आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बना कर रखें। किसी भी तरह के विवाद से बचें। सफेद चावल बनाकर परिवार को खिलाये पितृ खुश होंगे। ऑफिस में सहयोगी का व्यवहार अजीब लग सकता है। नाक से सम्बन्धित कष्ट रह सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपका रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। घरेलू संपत्ति से मिलने वाले लाभ में जो देरी हो रही थी वह समाप्त होगी। कामकाज में आप ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन ठीक-ठीक रहेगा। घर-परिवार की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। रिश्तों को बिखरने न दें। यात्रा की स्थिति आ सकती है। बंदरों को गुड़ दें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

पुरानी परेशानियां खत्म होने के योग बन रहे हैं, स्थितियां अनुकूल हो सकती है‌। रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करें‌। रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे। कोई ईश्वरीय शक्ति का आशीर्वाद आपको प्राप्त हो रहा है ।आपकी कार्यकुशलता व क्षमता की सराहना होगी। प्रकृति के निकट रहना आपको स्फूर्ति प्रदान करेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप ऊर्जावान और शांत महसूस करेंगे। इस दिन को एक शक्ति दिवस के रूप में उपयोग करें ताकि आप उन सभी कार्यों को पूरा कर सकें जो आप अगले दिन के लिए छोड़ रहे हैं। कुछ नया और अलग करने की आदत आपको हमेशा सफलता दिलाएगी। नौकरीपेशा लोगों को अचानक ही कोई खास खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्थिति का बहुत ध्‍यान रखिए।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyआपके अंदर की अच्छाइयां और बुराइयां, दोनों का अवलोकन करें। अपने ज्ञान से कठिनाइयों को दूर करने की कोशिश करनी होगी।  निवेश की दृष्टि से आपके लिए आज का दिन अशुभ है। अगर आप कोई महत्वपूर्ण काम करना चाहते है तो शाम का समय आपके लिए बेहतर रहेगा। ससुराल पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। अतीत की बातें भूलेंगे तभी भविष्य पर नजर जमा पाएंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

कोई भी बड़ा निर्णय लेने के लिए उचित समय नहीं है। कामकाज के सिलसिले में कुछ नए लोगों से परिचय होने की भी संभावना है। आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरुरत है। इस समय आप किसी अच्छे सौदे में अपना निवेश कर सकते हैं, लेकिन पहले किसी निकट परिजन से सलाह-मशविरा कर लें। अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो आपके दिल के बहुत करीब हैं। खास रिश्तों के लिए बड़ा ही यादगार रहने वाला दिन है। स्वभाव की उग्रता किसी के साथ मनमुटाव कराएगी ऐसी संभावना है ध्यान दें। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। पार्टनर से सहयोग मिलेगा।  अपने कार्य क्षेत्र में आपको विकास देखने को मिल सकता है। संतान पक्ष की तरफ से भी संतोषजनक परिणाम मिलने से सुकून रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

भावुकता व उदारता जैसे स्वभाव के कारण कोई अन्य व्यक्ति आप का नाजायज फायदा उठा सकता है। हर काम को प्रैक्टिकली पूरा करने की कोशिश करें। पैसों के मामलों पर किसी से अनबन हो सकती है। किसी भी नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा नहीं रहेगा। मौसमी बीमारियों से बचकर रहें। गौशाला में घास और धन का दान दें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

करियर के लिहाज से दिन थोड़ा आलस भरा हो सकता है, आप कुछ कामों को अगले दिन पर टाल सकते हैं। किसी पुराने परिचित से मुलाकात आपको रोमांचित कर सकती है। किसी नए अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपने शब्दों से सावधान रहने की आवश्यकता है। स्वस्थ जीवनशैली की वजह से आप तंदुरुस्त रहेंगे। व्यायाम तथा प्राणायाम में भी समय दे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज घरेलू चीजों को खरीदने पर आपके थोड़े अधिक पैसे खर्च हो सकते हैं। किसी प्रिय मित्र की मुसीबत में मदद करने से आपको खुशी होगी। संतान के करियर संबंधी किसी विफलता के कारण मन खिन्न रहेगा। इस समय बच्चे का आत्म बल बनाकर रखना अत्यंत जरूरी है। महत्वपूर्ण कार्य के लिए यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। गर्दन और कंधे संबंधी तकलीफ हो सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 30 September 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : महिलाओं के लिए द्रौपती ने बताई थी ये महत्वपूर्ण बातें, जो हर स्त्री को पता होनी चाहिए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button