राशिफल

राशिफल 30 नवंबर 2024 : आज भगवान शनि रहेंगे इन जातकों पर मेहरबान, बिगड़े काम होंगे सार्थक, मित्रगण देंगे साथ लेकिन इन पर रहेगा विपरीत चाल का असर

Rashifal 30 November 2024 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 30 November 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप आत्मविश्वास के दम पर खुद को साबित कर पाएंगे। जरूरत में अपने ही सहयोग करेंगे। अकेलेपन को अपने ऊपर हावी न होने दें, इससे बेहतर होगा कि आप कहीं घूमने के लिए निकल सकते हैं। दबी हुई समस्याएँ फिर से उभरकर आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आखिरी वक़्त पर टल सकती है। कर्मनिष्ठ होकर हाथ पर रखे काम को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस समय आप अपने लक्ष्य से भटक भी सकते हैं। इस समय अपने प्रयत्नों में बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता है। दूसरों पर हद से ज्यादा भरोसा न करें। आप किसी करीबी को दिये उधार को वापस मांग सकते हैं। तनाव का असर स्वास्थ्य पर हो सकता है। पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। अपने खान-पान और दिनचर्या को एकदम व्यवस्थित रखें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

नए लोगों के साथ हो रही जान-पहचान की वजह से व्यक्तिगत जीवन में बदलाव और फायदा नजर आएगा। कोई धार्मिक यात्रा भी संभव है। आज आप थकावट महसूस करेंगे और छोटी-छोटी बातों पर नाराज भी हो सकते हैं। ऑफिस में किसी परेशानी वाले काम से आज आपको बचकर रहना चाहिए। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। किसी भी प्रकार की तरक्की हासिल करने के लिए क्षमता से अधिक प्रयत्न करना नुकसान का कारण होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। कार्यों में बेहतर परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं। किसी से झगड़ा न हो जाएं इसका ध्यान रखें। शांत और तनाव-रहित रहने की कोशिश करें, इससे आपकी मानसिक दृढ़ता बढ़ेगी। आज आपका आर्थिक पक्ष आपके लिए मजबूत बना रहेगा। धनलाभ होगा। अधूरे कार्य आज पूरे होंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज अपने लाभ के चक्कर में किसी दूसरे को मोहरा ना बनाएं। कुछ बातों को पीछे छोड़कर आप नए उत्साह के साथ आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। मेडिकल से संबंधित कारोबार करने वालों को आर्थिक लाभ होने की पूर्ण संभावना बन रही है। खुद के जीवन के पहलू पर छोटे-छोटे लक्ष्य बनाकर काम करना होगा। वाणी में उत्तेजक शब्दों के प्रयोग से बचें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज रोजगार में सफलता मिलेगी, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रोमांस के मामले में दिन अच्छा है, दूसरों को बिन मांगी सलाह न दें। मन में नए विचार आ सकते हैं, नए मित्र बन सकते हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति पर विश्वास न करें। किसी से वाद-विवाद हो सकता है। परिवारजनों और भाई-बहनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिता पाएंगे। प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर पाएंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आज स्वस्थ रह पाएंगे। चिढ़चिढ़ेपन के अहसास को खुद पर छाने न दें। बातचीत में संतुलन बनाए रखें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyआपके कार्य की प्रशंसा होगी। जो लोग नई नौकरी ज्वाइन करने जा रहे हैं, वह माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही निकलें। कार्य से संबंधित छोटी यात्रा सार्थक होगी। महिलाओं को सेहत पर खास ध्यान देना होगा। आज आपको अचानक से कोई गिफ्ट मिल सकता है और जो लोग अनाज से संबंधित कारोबार करते हैं, उन्हें बड़ा मुनाफा हो सकता है। किसी की बातों में आने से आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

निवेश के लिए सही समय है, जिससे काम में नई जान आएगी। साथियों से मदद मिल सकती है। मनचाहा कोई काम अचानक से होने लगेगा। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान करवा सकता है। किसी को पैसा उधार देने से बचें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें, कहीं बाहर खाना न खाएं। किसी खास पारिवारिक आयोजन में व्यस्त होना पड़ सकता है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए अच्छी रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

अभी किसी निर्णय को अमल में लाने से बेचैनी हो सकती है। पैसों से संबंधित चिंता होगी, लेकिन अपने प्रयत्नों के जरिए इसे दूर करने की कोशिश करें। दूसरों के उधार या कर्ज के कारण आपका नुकसान हो सकता है। किसी प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी। आपको ऐसी जगहों से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहाँ से आपने इसकी कभी कल्पना भी न की हो। किसी तरह के इंफेक्शन अथवा एलर्जी की समस्या से परेशान रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। परिवार से खुशी मिलेगी। धन का लाभ होगा। मित्रों से स्नेह बढेगा। सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार का विस्तार होगा। अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। इच्छित काम पूर्ण हो सकेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। वाहन पर खर्च संभव है। थोड़ी-सी कोशिश से आप ऊंचे पद पर पहुंच सकते हैं। अपने व्यवहार से अधिकारियों से नजदीकियां बढ़ाने में सफल रहेंगे। आज कम्प्यूटर क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए कार्यक्षेत्र को बढ़ाने में रूकावट महसूस हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपके दैनिक कार्यो में कुछ रुकावटें आएंगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। खुद के द्वारा सोचा गया काम अचानक बिगड़ सकता है। वाद विवाद में संयम रखें। शत्रुओं तथा प्रतिस्पर्धियों की वजह से परेशानी होगी। आपकी पारिवरिक स्थिति ठीक रहेगी। वाद-विवाद सुलझ जाएंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अधिक परिश्रम से सामान्य परिणाम मिलेगा। व्यवसाय सामान्य रहेगा। आकस्मिक खर्च की संभावनाएं हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। कानूनी मामलों में सफलता हासिल होगी। काफी लंबे समय से चल रही मानसिक चिंता खत्म हो सकती है। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। जो लोग थोक का व्यापार करते हैं उन्हे उधार में सौदा देने से बचना चाहिए। काम और शब्दों पर गौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 30 November 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : तुलसी की जड़ को तिजोरी में रखना होता है बेहद शुभ, जानिए विस्तार से

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button