राशिफल

राशिफल 30 जून 2024 : आज भगवान सूर्यदेव रहेंगे इन जातकों पर प्रसन्न, घरेलू कष्ट होंगे दूर, बढ़ेगा धन लाभ, लेकिन इनको सताएगी संतान संबंधित चिंता

Rashifal 30 June 2024 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 30 June 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपको आज पुराने रोगों से आराम मिलेगा। जोखिम उठाने की प्रवृति को लगाम दें। परिजनों से सहायता तथा समर्थन प्राप्त होगा। संपत्ति निवेश आपको अपेक्षित लाभ नहीं दिला पाएगा। नौकरी में बढ़ने के अवसर उन जातकों को प्राप्‍त होंगे जो अपने वरिष्ठों के साथ व्यवहारकुशल रहेंगे। शत्रु आपकी साख बिगाड़ने का प्रयत्न करेंगे। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्या का समाधान मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज प्रेम सम्बन्ध यथावत रहेंगे। फिजूलखर्ची पर लगाम लगाकर वित्तीय स्थिति को नियंत्रण में रखने में कामयाब रहेंगे। विवाहित जोड़े आज प्रणय-सुख का अनुभव करेंगे। प्रभावशाली वाणी होने के कारण लोगों से आप अपनी बात मनवा सकेंगे। यह समय अपने आपको तनाव से मुक्त करने और मित्रों के साथ मौज-मस्‍ती करने के लिए उत्तम है। पारिवारिक जीवन बढ़िया रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज किसी भी काम में आप जल्दबाजी न करें। कोई काम सोचे हुए ढंग से न हो, तो उसकी चिंता न करें। आज मेहनत और परिश्रम करने के उपरांत भी उचित प्रतिफल नहीं मिलेंगे। आर्थिक कशमकश भी रहेगी। जमीन जायदाद, कमीशन, कपड़ा आदि से जुड़े व्यवसाय में मुनाफा दायक स्थितियां बनी हुई है। मन भटक सकता है। आप लालच में पड़ कर खुद का भी नुकसान करवा सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

काम के मामले में कुछ लोग आपसे सलाह मांग सकते हैं। आज आपको अपने ही विचारों को बारीकी से परखने की कोशिश करनी चाहिए। अपने जीवन साथी के साथ एक खूबसूरत रिश्ते का आनंद उठा पाएंगे। आज कोई भी काम बिना विचार किए नहीं करें। आपकी बातचीत या व्यवहार से किसी को कोई भ्रम न हो इसका ध्यान रखें। दुर्घटना में संभलना अनिवार्य है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी। मन में तनाव एवं अस्थिरता रहेगी। यदि आप विरोधाभासी कार्य करते हैं, तो आप आपदा का सामना करने के लिए तैयार रहें। अपने उत्तदायित्व अच्छी तरह से निभा पाएंगे। आर्थिक योजना बना सकेंगे। आभूषण, सौंदर्य प्रसाधन और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। परिवार के सदस्यों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyप्रेमी या जीवनसाथी से आपको बहुत हद तक मदद मिल सकती है। बॉस की बातों को प्राथमिकता दें। वरिष्ठों से तीखे शब्दों का प्रयोग न करें। अन्यथा उनकी नाराजगी डिमोशन के ओर ले जा सकती है। रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा। अपने कठिन विषयों को समझने के लिए किसी की मदद ले सकते हैं। पैसा कमाने के लिए सही योजना जरुरी है, जो आप अकेले ही बना सकते है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपकी मेहनत बढ़ती दिखाई देगी। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। व्यापारी बड़े मुनाफे दिखाकर भविष्य में नुकसान करा सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधित लापरवाही से बचकर रहना होगा, नहीं तो भविष्य में परेशानियां ही हाथ लगेगी। आपके वित्त के लिए यह एक अच्छा दिन होगा क्योंकि आज आपके लिए आय के कई स्रोत खुलेंगे। किसी भी प्रकार की भावनात्मक भागीदारी और लंबी यात्रा से बचना चाहिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज का दिन अति उत्तम रहेगा। व्यापार में उन्नति मिलने के योग नजर आ रहे हैं। जरूरी कामों में सफलता हासिल होगी। मानसिक परेशानी खत्म होगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती हैं। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रशंसा होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। परिवार वालों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत करेंगे। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। कार्यस्थल का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारी जरूरी कामों में आपकी मदद कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन जीवन में नयी खुशी का संकेत लाएगा। आज के दिन आप सबके आकर्षण का केन्द्र बने रहेंगे। आप समाज में सराहे जाएंगे। आपको आय अर्जित करने में आशातीत सफलता मिलेगी। आपको समय-समय पर शुभचिंतकों की मदद मिलेगी और इससे आपको कठिनाइयों को दूर करने में मदद मिलेगी। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आप अपने किसी मित्र से कुछ धन उधार ले सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज भाग्यवश साहस खूब बढ़ा-चढ़ा रहेगा। बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की व्यस्तता से मन बेचैन होगा। अपने कार्य के प्रति आप समर्पित नहीं हैं ध्यान लगाकर काम करें। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआपको यात्राओं में बाधा उत्पन्न हो सकती है। व्यवसाय और कारोबार में अधिक मेहनत व परिश्रम की आवश्यकता है। व्यर्थ का सोच-विचार मत कीजिए। शुभ फल के लिए अपनी छत या घर के बाहर किसी बर्तन में पानी भरकर पक्षियों के लिए रखें। आज कोई प्लान न बनाएं, पुराने काम निपटा लें। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 30 June 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : आपके शरीर के हर तिल का होता है अपना एक महत्व, जानिए इनका वैज्ञानिक मतलब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button