राशिफल

राशिफल 3 अक्टूबर 2024 : आज इन जातकों की ग्रह दशा रहेगी अनुकूल, भगवान विष्णु रहेंगे खुश, वैवाहिक जीवन होगा सुखद, लेकिन विरोधी कर सकते हैं थोड़ा परेशान

Rashifal 3 October 2024 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 3 October 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज किसी भी प्रकार का महत्वपूर्ण निर्णय लेने से परहेज रखें।  ज्यादा चिंता की वजह से कभी-कभी आप अपने अंदर आत्म बल की कमी भी महसूस करेंगे। कुछ समय आत्म मनन तथा मेडिटेशन में लगाने से आप सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन में मतभेद पैदा हो सकते हैं। अविवाहितों शादी का प्रस्ताव आ सकता है या किसी से प्यार का रिश्ता भी बन सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

कार्यक्षेत्र में पहले से बनी प्लानिंग किसी अन्य के सामने न रखें वरना दूसरा इसका फायदा उठा सकता है। संगीत और साहित्य में रूचि दिखा सकते हैं। अपनी छवि को लेकर सावधान रहें, क्योंकि कोई आप पर गलत आरोप लगाने की कोशिश कर सकता है। संतान सम्बन्धी खास चिन्ता रह सकती है। तनाव की अधिकता रह सकती है। इष्ट देव को पीली मिठाई का भोग लगाएं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

नौकरीपेशा जातकों को कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ सकती हैं। व्यापार में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। यदि कानून से संबंधित कोई कार्य अटका हुआ हो तो आज अवश्य निपटा ले। बच्चों की सेहत और उनके खानपान पर विशेष ध्यान दें। प्रेमी शादी करने का निर्णय ले सकते हैं। उलझा हुआ पैसा आज आपको वापस मिल सकता है। पारिवारिक सुख और धन में बढ़ोतरी होगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको कार्य में सफलता और यश-कीर्ति मिलेगी। आपके घर परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है,जिसकी तैयारियों में आप तो व्यस्त रहेंगे। अपनी सुख-सुविधाओं की वस्तु की भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं। आज बौद्धिक कार्यों में जुड़ना पड़ेगा, लेकिन वाद विवाद में न उतरें। किसी को राय देने से बचें। कुछ लम्बित कार्यो का शीघ्र ही समाधान होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज रिश्तों के लिए समय निकालना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। किसी पारिवारिक महत्वपूर्ण मामले पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को महत्व दिया जाएगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपनी सभी क्षमताओं को निखारकर औरों से बेहतर बनने की कोशिश करें। कोई अधूरा सपना पूरा होने का प्रबल योग बन रहा है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप संवेदनशील रहेंगे। किसी को उधार पैसा देने से आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि दिख रही है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। पैसों के मामलों में आप सोच-समझकर फैसला लें। अपने क्रोध पर अंकुश रखें। बाहर का कुछ भी खाने-पीने से बचें। छोटे व्यापारियों को किसी अनुभवी व्यक्ति की आवश्यकता होगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyआज आपको कुछ अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। आप अपने किसी न्याय संबंधी मामले में सावधान रहे, नहीं तो वह लंबा लटक सकता है। आप अपने घर परिवार में जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे, जिससे परिवार के सदस्य भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए आप कठोर परिश्रम करने वाले हैं। ध्यान रखें वैसे भी सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपकी मेहनत रंग लायेगी। आज आपके सभी काम आप के मुताबिक समय पर पूरे होंगे। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा शत्रु पक्ष परास्त होगा। वरिष्ठ अधिकारियों से सम्मान की प्राप्ति होगी। पिछले कुछ दिनों से असफल हो रहे कार्यों में आज सफलता मिल सकती है। धन का खर्च होगा। आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए खूब मेहनत करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी l

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। कई क्षेत्रों से लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। किसी व्यक्ति के लिए अनावश्यक रूप से नकारात्मक शब्दों का प्रयोग न करें। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। आय बढ़ेगी। परिवार में सुख- शांति का वातावरण बना रहेगा। भागीदारों पर जरूरत से ज्यादा विश्वास मत कीजिए। कामकाज के प्रति धैर्य रखना होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपमें रचनात्मक ऊर्जा की अधिकता रहेगी। इसे उचित दिशा प्रदान करेंगे तो लाभ होगा। शिक्षा के क्षेत्र में आप अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं, खासतौर पर अगर आप इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं तो आपकी मेहनत का उचित प्रणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी स्वच्छता के प्रति सहयोग की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज लाभ की संभावनाएं काफी मजबूत रहेंगी। आमदनी के किसी नए स्रोत के मिलने की भी उम्मीद है। किसी की सलाह पर चलने से बचना होगा। पति पत्नी के मध्य अधिक बयानबाजी होने से आपसी संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। व्यर्थ की चिंताओं के कारण मन में तनाव भी बढ़ेगा और काम से फोकस हटेगा। अर्थव्यवस्था बिगड़ सकती है। कुसंगति से बचें। कार्यक्षेत्र में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआप जो भी करते हैं, लोगों की परवाह नहीं करते। कभी-कभी ज्यादा आत्म केंद्रित होना या स्वार्थपन की भावना आने से आपसी संबंधों में दूरियां आ सकती हैं। अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। किसी काम में व्यस्तता के चलते घरेलू कार्यों पर ध्यान नहीं दें पाएंगे। किसी को सोच-समझकर उधार दें। व्यक्तिगत संबंध मधुर होंगे। प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 3 October 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इस दिन भूलकर भी न करे पैसों का लेन देन, नहीं लगती राजा से रंक बनते देर, आर्थिक रूप से ये दिन माना जाता है शुभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button