राशिफल

राशिफल 3 अक्टूबर 2023 : आज बजरंग बली हनुमान जी हरेंगे इन जातकों के सभी संकट, मिटेंगी घरेलू समस्याएं, पुराना कर्ज होगा चुकता, लेकिन विरोधी कर सकते हैं परेशान

Rashifal 3 October 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 3 October 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

भाग्य भरोसे रहना उचित नहीं है, मेहनत भी करना जरूरी है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। अपनी सोच सकारात्मक रखें। बाहर वालो का भरपूर सहयोग मिलेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। समय कम है काम ज्यादा मन लगा कर अपने कार्य में लग जाएं, सफलता मिलेगी। माता का साथ मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आप कहीं जाने की योजना बना सकते है लेकिन योजना सफल नहीं होगी। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ अप्रिय घटनाओं से आप चिंतित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। किसी प्रिय या आवश्यक वस्तु के न मिलने से उलझन होगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। जीवनसाथी के सहयोग से आपको जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता मिल सकता है। आज किसी खास व्यक्ति की मदद से आपकी कोई समस्या हल होगी। महिलाओं की सेहत के मामले में दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। भोजन समय पर कर लें। घर में नजदीकी संबंधों की आवाजाही रहेगी। साथ ही विशेष मुद्दों पर विचार-विमर्श भी होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। महिलाओं को घूमने-फिरने का अवसर प्रदान होगा जिससे उनका मन प्रसन्नचित्त रहेगा। आज आपके लिए तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे। महिलाओं को फिलहाल, अपने करियर के बारे में और गहराई से सोचने की जरूरत है। नए काम और नई बिजनेस डील सामने आ सकती है। परेशानियों से निपटने के लिए दिन अच्छा रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपका धार्मिक कार्य में मन लग सकता है। गुप्त शत्रु कष्ट दे सकता है। बनते कामों में रुकावटें आने से मन में बेचैनी रह सकती हैं। भाइयों के साथ संबंध खराब होने की आशंका है, इसलिए सावधान रहें। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा। गलत खानपान की वजह से पेट खराब रह सकता है। इस समय अपनी दिनचर्या को सुव्यवस्थित रखना अति आवश्यक है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आज आपकी कोई व्यवसायिक परियोजना पूरी हो सकती है। धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। संतान सुख प्राप्त का योग बन रहा है। मित्रों का सहयोग मन प्रसन्न करेगा। धैर्य बनाकर रखें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

परिवार के साथ किसी बात को लेकर बहस ना करें। अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर मेहनत करेंगे तो सफलता मिलने के पुरे आसार है। कुछ पुराने मित्रों के साथ अनबन होने के कारण आपका उनके प्रति बदलता व्यवहार आपको और उनको भी तकलीफदायक हो सकता है। पेट सम्बन्धी समस्या रह सकती है। व्यवसायी लोगों के साथ संपर्क में रहें। इससे आपको कई अहम जानकारियां मिलेंगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

अचानक ही कोई असंभव कार्य संभव हो सकता है। आपकी प्रतिभा व व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे। समाज में मान-सम्मान भी बना रहेगा। लेन-देन के मामलों में लापरवाही से नुकसान होने की संभावना है। आज रिश्तेदारी की कोई पुरानी समस्या सुलझ सकती है। व्यापार करने वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी उतार-चढ़ाव के कारण एक तनाव की स्थिति आ सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप न कोई फैसला लें, न ही कोई निष्कर्ष निकालें। आज का दिन आपके लिए थोड़ी सावधानी भरा रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। छात्रों के लिए यह एक सकारात्मक दिन होगा। परिवार में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। कुछ जातकों को आज दांत का दर्द परेशान कर सकता है। किसी पर विश्वास करने से पहले सभी पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य कर लें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

लव लाइफ में गलतफहमियां हो सकती हैं। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। आज आपको अचानक कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। पड़ोसियों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। आपसे बड़े भाई-बहनों की सलाह आपको कुछ फायदा पहुंचा सकती है। कोई पुराना वाहन बेचने का मन बना सकते है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

बता दे कि इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी शुभ होगा और आप कई नयी योजनाओं को लेकर आगे बढ़ सकते है। हालांकि काम को लेकर कुछ मुश्किलें हो सकती है और घर की साज सज्जा पर भी कुछ धन खर्च हो सकता है। इसके इलावा आपके पार्टनर को घर के किसी सदस्य से परेशानी हो सकती है, तो ऐसे में उन्हें समझाने की कोशिश करे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। हालांकि जल्दबाजी में निवेश से जुड़े फैसले न लें तो अच्छा होगा। बेरोजगार लोग रोजगार पाने के लिए जितना अधिक कठिन परिश्रम करेंगे, उतना ही अधिक सफल होंगे। दूसरों के मामलों में जरा भी दखल न दें। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आज आपको उनके साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 3 October 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : धन की कमी को दूर करने के लिए अपने शरीर के इस अंग पर बांधे काला धागा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button