राशिफल

राशिफल 3 नवंबर 2023 : आज मां संतोषी रहेंगी इन जातकों पर खुश, बढ़ेंगे मंजिल को तरफ, होगा हर सपना साकार, लेकिन ये रहें विरोधियों से जरा संभलकर

Rashifal 3 November 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 3 November 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

कामकाज में किसी का साथ आपको लाभ की प्राप्ति करवाएगा। माता-पिता का स्नेह मिलेगा, संतान सुख अच्छा मिलेगा। मित्रों से किया वादा पूरा करना आसान होगा। विचारों में अति शीघ्र परिवर्तन आने की वजह से महत्वपूर्ण कार्यों में अंतिम निर्णय लेना सरल नहीं होगा। आज बहुत से विचार आपको परेशान करेंगे। आज शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय कहा जा सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपके पास ज्यादा समय होगा। आप सारे मामले सुलझाने में सफल रहेंगे। काम की उलझनों में आप फंस सकते हैं। कोई बड़ा और अलग काम करने से आपको बचना चाहिए। संतान के साथ विवाद होने की संभावना बन रही है। कुछ लोग आपसे अपना काम निकलवाने की कोशिश कर सकते हैं, सावधान रहें। अत्यधिक तनाव की वजह से सर दर्द जैसी स्तिथि बन सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। कुछ समय मेडिटेशन में भी जरूर व्यतीत करें इससे सकारात्मकता आएगी। यदि कोई गरीब आदमी आपके पास मदद मांगने आए तो इनकार मत कीजिएगा। उसकी यथासंभव मदद करें। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनकी आर्थिक स्थिति में वेतन वृद्धि के माध्यम से सुधार होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

परिवार में वैचारिक मतभेद खत्म हो सकते हैं। आपके लगभग सभी काम पूरे होंगे। अच्छा मुनाफा भी मिलने की संभावना है। ऑफिस में अधिकारियों के साथ सहज व्यवहार रखें। आपके काम करने का तरीका लोगों को प्रभावित करेगा। ईमानदारी अच्छे फल दिलाएगी। युवाओं को अपने व्यवहार में सरलता और विनम्रता लानी होगी क्योंकि इन दो गुणों की कमी से आप अपना नुकसान कर रहे हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

अगर भाग्य के भरोसे रहे तो अच्छे अवसर गंवा भी देंगे। आपके अपने ही कुछ लोग जलन की भावना से आपकी बुराइयां और गलतफहमी उत्पन्न कर सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी। आप चाहें तो परेशानियों को सुलझा सकते हैं या उनमें फंसकर परेशान हो सकते हैं। अपना ही कोई निर्णय बदलना पड़े तो बदल लीजिए, लाभ में ही रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आज कोई भी नया काम शुरू करना हित में नहीं है। सामाजिक काम पर धन खर्च होगा। आज नौकरी एवं व्यवसाय में आपको प्रतियोगियों के कड़े व्यवहार का सामना करना पड़ेगा। युवा वर्ग अपनी सोशल नेटवर्किंग को बढ़ाने पर ध्यान दें क्योंकि यही आगे काम आएगी। किसी निश्चित काम के लिए आप आगे प्रयास करेंगे। आप ख़ुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस करेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

नए काम की शुरुआत सकारात्मक तरीके से हो सकती है। प्रगति के साथ ही कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने के लिए प्रयत्न करने की आवश्यकता है। बता दे कि शेयर खरीदने या बेचने के लिए ये सही समय नहीं है, क्यूकि इससे आपको नुक्सान हो सकता है। जीवनसाथी की बातों पर विशेष ध्यान दें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको भाग्य के भरोसे बिल्कुल नहीं बैठना चाहिए, आपको अपनी मेहनत से ही सफलता मिलेगी। पार्टनर के साथ तालमेल बिगड़ने के आसार हैं। दूसरों की बातों में आकर आप कोई भी फैसला न लें तो बेहतर होगा। आपको एक दूसरे पर भरोसा करना होगा। कार्य करने में भरपूर ऊर्जा की अनुभूति होगी। परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान हो सकता है। युवाओं को अपनी सोशल नेटवर्किंग और बढ़ानी चाहिए।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज किसी भी प्रकार की बड़ी जिम्मेदारी लेना, आप पसंद नहीं करेंगे। खुद के लिए वक्त निकालने की वजह से नई ऊर्जा मिल सकती है। आपको मौज-मस्ती के कुछ बेहतर मौक मिल सकते हैं। कुछ लोग आपके लिए खास साबित हो सकते हैं। संतान और शिक्षा से जुड़े काम पूरे होंगे। नौकरी में भी अपने वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। आपके खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

काम के लेकर अपने परिवार को अनदेखा न करें। नौकरी करने वाले जातकों को आज दफ्तर में बड़ा सम्मान मिल सकता है। विपरीत परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर पाने की आपकी कला उच्च अधिकारियों को बेहद प्रभावित करेगी। व्यक्तिगत काम से ज्यादा व्यावहारिक कामों में रूचि रहेगी। नौकरी को लेकर कोई लापरवाही न बरतें। विद्यार्थियों के लिए फायदे का दिन रहेगा। शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीक़े से करेगी। आज आपको भी लोगों की बातों में आकर किसी से कुछ भी नहीं कहना है,नहीं तो वह आपके आपसी रिश्तों को खराब करा सकते हैं। किसी तरह की चिंता की स्थिति आपके सामने बन सकती है। सरकार के साथ आर्थिक व्यवहार में भी आपको सफलता मिलेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

अपने कीमती सामान और महत्वपूर्ण कागजों या दस्तावेजों को सुरक्षित रखें। आपकी बुद्धिमानी और कार्य के प्रति निष्ठा की अधिकारी वर्ग प्रशंसा करेंगे। छोटे-छोटे कई निवेश भविष्य के लिए लाभकारी हो सकते हैं। साझेदारी के व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। संतान पक्ष से आपको कुछ अच्छी खबर मिलेगी। रुके हुए कार्यों में गति आएगी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 3 November 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : सिर्फ एक बार कर ले ये उपाय, जिंदगी भर नही आएंगे बुरे सपने

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button