राशिफल

राशिफल 3 मार्च 2025 : आज भगवान शिव की बरसेगी इन जातकों पर असीम कृपा, भरेंगे अन्न धन के भंडार, प्रेम जीवन रहेगा सुखमय, लेकिन इनको रहना पड़ेगा थोड़ा संभलकर

Rashifal 3 March 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 3 March 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज सितारे बताते हैं कि आपक आज सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में मान सम्मान मिल सकता है। आज आप अपने बिजनेस में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। आज ऑफिस में कुछ सकारात्मक बदलाव होंगे, जिससे आपका कुछ रुका हुआ काम भी पूरा हो जाएगा। आपके लिए लाभ और उन्नति का भी आज संयोग बनेगा। आज शाम का समय आप अपने जीवनसाथी और बच्चों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

धन संबंधी समस्याओं को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। आज धन का व्यय हो सकता है। सावधान रहें क्योंकि आपके खर्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं जिसके कारण कई योजनाएँ बीच में अटक सकती हैं। आज आपको अपने किसी मित्र के साथ अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में किसी व्यक्ति के साथ कहासुनी हो सकती हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

अनुकूल समय है। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियां दूर होंगे तथा घर के रखरखाव संबंधी कार्यों पर ध्यान जाएगा। नजदीकी लोगों से मेल मुलाकात करने का मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। आप अपनी सफलता का आनंद लेंगे। पार्टनर के किसी निर्णय की वजह से तकलीफ होगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। लेकिन आज स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां आपको प्रभावित कर सकती हैं, इसलिए आपको आज सेहत का ध्यान रखना होगा। बिजनेस करने वाले लोगों की आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता जिससे इनकी कमाई में आज वृद्धि होगी। आज आपके बच्चे शिक्षा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेंगे जिससे आपको प्रसन्नता मिलेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। किसी आवश्यकता की पूर्ति के लिए अपने किसी परिजन से धन उधार ले सकते हैं। पार्टी व पिकनिक का आयोजन हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर आपको दिनचर्या में सुधार लाने की जरूरत है। नौकरी कार्य में उत्साह व प्रसन्नता से सफलता प्राप्त होगी। लोगों के बारे में व्यर्थ सोचने से बचें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyआप किसी महत्वपूर्ण फैसले को लेने में दुविधा महसूस कर सकते हैं। दूसरों की कही बातों से विचलित न हों। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। दफ्तर में माहौल शांत रहेगा। आप अपने विरोधियों की हरकतों पर थोड़ा नजर रखें। काम से संबंधित बातों के लिए जो व्यक्ति आपका मार्गदर्शक बना था, उनसे मदद मिलना बंद हो सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज के दिन उतना ही काम करे, जितनी जरूरत हो, क्यूकि ज्यादा काम आपकी सेहत और निजी जीवन के लिए नुकसानदायक हो सकता है। किसी धार्मिक स्थल पर समय व्यतीत करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी और घर की महिलाएं कार्य को लेकर काफी व्यस्त रहेंगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने के कारण मांगलिक कार्यक्रम पर विचार विमर्श हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपको आज जहां परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा वहीं आपका कामकाज भी सुचारू चलेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को आज बेहतर तरीके से मैनेज कर पाएंगे। इस राशि की महिलाओं को आज ससुराल पक्ष के संबंधियो से अपेक्षा से बढकर सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से भी आप आज पूरा सपोर्ट पा सकेंगे। आपके लिए आज व्यापार में भी लाभ की स्थिति बनी हुई है। अगर आज आप कोई अचल संपत्ति खरीदने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको इसमें सफलता मिलेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको स्वयं के लिए अतिरिक्त समय मिल पाएगा। किसी नए काम की शुरूआत हो सकती है। ऐसा भी हो सकता है कि पुराने रुके काम शुरू हो जाए। इसके साथ ही किसी महत्वपूर्ण काम में आपकी सलाह काफी फायदेमंद साबित होगी और पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। अगर हो सके तो खान पान पर ध्यान दे और स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे, क्यूकि पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप अपने अस्त-व्यस्त व्यवसाय को भी संभालने में लगेंगे, जिसके कारण आप व्यस्त रहेंगे। आज आपके सामने कुछ ऐसे काम आएंगे, जिनको आपको छोड़ पाना मुश्किल होगा। आप किसी धार्मिक आयोजन में भी हिस्सा ले सकते हैं, जिसमें आप कुछ धन भी व्यय करेंगे। भाइयों के साथ आज आपको अपनी तालमेल बैठानी होगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप लंबे समय से अटके महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आज शाम के समय आपको आज अप्रत्याशित लाभ मिल सकता और कोई प्रसन्नतादायक खबर भी आप पा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपको सहकर्मियों और सहयोगियों से मदद की जरूरत होगी। आपके पिता की सेहत नरम चल रही है तो आज उनकी सेहत में सुधार होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज का दिन फेवरेबल है। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। फायदे की कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। आज पैसों की समस्या निपट जाएगी। किसी भी काम में ज्यादा रिस्क न लें। अपने मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। कुछ बातें आपके मन के खिलाफ होती हुई नजर आ रही हैं, इस कारण निराशा हावी होगी। जीवनसाथी से आज आपका कोई वाद विवाद हो सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 3 March 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : किस्मत बदल देता है ‘चांदी का छल्ला’, भिखारी भी बन जाता है राजा, जाने इसे पहनने के लाभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button