राशिफल 3 जनवरी 2025 : आज माँ संतोषी रहेंगी इन जातकों पर प्रसन्न, बढ़ेगी घरेलू बरकत, स्वास्थ्य भी रहेगा ठीक, लेकिन ये रहेंगे किसी निजी काम को लेकर थोड़ा परेशान
Rashifal 3 January 2025 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 3 January 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
किसी के बदले व्यवहार और आप पर लगे आरोप के कारण मानसिक परेशानी हो सकती है। आज आप अपने पार्टनर को खुश करने के लिए उन्हे बाहर घुमाने के लिए ले जा सकते है। आजीविका के क्षेत्र में प्रगती होगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। तबीयत अचानक खराब हो सकती है, मौसमी बीमारियों से बचकर रहें।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
वक्त का लिहाज न रखने की वजह से काम संबंधित भागदौड़ बढ़ सकती है और लोगों की नजरों में आप गैर जिम्मेदार हो सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आपको नहीं करना है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। पिता कुछ महत्वपूर्ण पारिवारिक जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी, जिससे मन में खुशी की लहर दौड़ेगी।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा। आपको धन कमाने के किसी भी अवसर को हाथ से गंवाना नहीं है। आप गरीबों की सेवा में कुछ धन लगाएंगे, पिताजी आपसे किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। किसी से मिलने के बाद बीते हुए रोमांटिक लम्हों की याद ताजा होने की संभावना है। पारिवारिक मेल-जोल से हर तरह की समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
ग्रह गोचर अनुकूल बना हुआ है। आज पब्लिक डीलिंग, मीडिया, मार्केटिंग आदि से संबंधित व्यवसाय फायदेमंद स्थिति में रहेंगे। अत्यधिक कार्यभार के कारण ऑफिस का काम घर पर करने की वजह से व्यक्तिगत कार्य स्थगित करने पड़ेंगे। आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं या निवास स्थान में भी बदलाव संभव है। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। घरेलू खर्च भी बढ़ेंगे। पत्नी या प्रेमी से विवाद हो सकता है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज आपको गरीब और असहाय व्यक्तियों की सहायता जरूर करनी चाहिए। घर का माहौल ठीक रखना बहुत जरूरी है। रुपये से संबंधित धन उधार लेने या उधार देने से बचें। अपने व्यवसाय से संबंधित गतिविधियों को गुप्त रखने के लिए सावधान रहें। आज का दिन फायदेमंद है। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
परिवार के किसी सदस्य को आपकी जरूरत रहेगी। क्रोध में लिए गए निर्णय कारण आपको पछताना पड़ सकता है। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी। व्यापार अच्छा चलेगा। दूसरों की देखा-देखी नहीं करें। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले आपके हल हो सकते है। जीवनसाथी के साथ यह दिन और दिनों की अपेक्षा बेहतर गुजरेगा। पैरों से संबंधित किसी प्रकार की समस्या अचानक से उत्पन्न होगी।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज आपकी इनकम में बढ़ोत्तरी होगी। जिससे आपको अमीर बनने से कोई नहीं रोक पाएगा। व्यापार से जुड़े लोगों को कानूनी मामलों में अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। जरा सी चूक भारी नुकसान करवा सकती है। व्यक्तिगत दायरा जब तक आप नहीं बनाएंगे, तब तक गलत व्यवहार को रोक पाना संभव नहीं होगा। सेहत के मामले में ठीक ठाक रहने के आसार है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
अपनी मेहनत और कर्म पर विश्वास रखें, भाग्य अपने आप आपका साथ देगा। आपकी सकारात्मक सोच आपके व्यक्तित्व को और प्रभावशाली बनाएगी। नौकरी में कोई बड़ा पद मिल सकता है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। संतान की चिंता सताएगी। आज परिवार में शांति का माहौल रहेगा। कभी-कभी आपका बहुत अधिक अनुशासित रवैया परिवारिक लोगों को परेशान कर सकता है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज आपको क्रोध पर आपको नियंत्रण बनाके रखना पड़ सकता है। अपनी मनमर्जी ज्यादा चलाने का नकारात्मक प्रभाव बच्चों पर आ सकता है। साझेदारी में किया गया काम लाभ दे सकता है। जरूरी काम निपटाने में कुछ लोगों की मदद मिल सकती है। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यायाम पर ध्यान दें और स्ट्रेस लेने से बचें।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
अचानक कहीं से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। कष्ट और भय आपके मन में बना रहेगा। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। आप लंबी यात्रा कर सकते हैं। घर पर आर्थिक कलह का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकते हैं। आपकी उन्नति में आ रही बाधा बरकरार रहेगी। समय रहते उचित विद्वानों का मार्गदर्शन लें।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
इस राशि के लोगों का अपने जीवनसाथी के साथ काफी अच्छा समय बीतेगा। नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल है। इसके साथ ही नए लोगों से दोस्ती होने के योग बन रहे है। थोड़ा विलंब या अवरोध के बाद निर्धारित रूप से कार्य पूरा कर सकेंगे। सार्वजनिक सप्लाई से जुड़े लोगों की भागादौड़ी अधिक रह सकती है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
इस राशि के लोगों को यात्रा में सावधानी बरतनी चाहिए और कीमती चीजों का ध्यान रखे। बता दे कि शासन प्रशासन का साथ न मिलने से काम में रुकावट आ सकती है। हालांकि आपका स्वास्थ्य सही रहेगा, लेकिन फिर भी लापरवाही न बरते और आपका मूड भी अच्छा रहेगा। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। मार्केटिंग वालों को अच्छा अवसर मिल सकता है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 3 January 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।