
राशिफल 10 जुलाई 2022 : आज ये जातक रहेंगे भाग्यशाली, चिंताओं से मिलेगी मुक्ति व सफलता मिलने के भी हैं योग, इन पर प्रसन्न रहेंगे भगवान सूर्यदेव
Rashifal 10 July 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 10 July 2022
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
युवाओं को विवादों में नहीं फंसना चाहिए, अन्यथा कानूनी कार्यवाही के चपेट में आ सकता है। पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। पारिवारिक जीवन की गाड़ी को चलाने के लिए सभी तालमेल की आवश्यकता है। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने में दिक्कतें आ सकती हैं। पिछले कुछ समय से चल रही उथल-पुथल भरी दिनचर्या से आज कुछ राहत मिलेगी। अपने अंदर अद्भुत आत्मविश्वास महसूस करेंगे।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। परिवार में आज आपके अनावश्यक खर्चे बढ़ेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। घर के कामों को दूसरों पर ना डालें। आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। धर्म आस्था और आपसी विश्वास को बल मिलेगा।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
पाचन से संबंधित समस्या उत्पन्न होने की संभावना नजर आ रही है। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत के अनुकूल सफलता मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। किसी रिश्तेदार से गिफ्ट मिलने की संभावना नजर आ रही है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
कुछ समय से चल रही व्यक्तिगत समस्याओं का उचित समाधान हासिल होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी। पैतृक प्रॉपर्टी से संबंधित कोई मामला उलझा हुआ है तो आज आपसी सहमति से हल हो जाएगा। कुछ जिम्मेदारियां और जरूरी काम आपको निपटाने पड़ सकते हैं। भाई बहनों से किसी मामले को लेकर आपसी बहस सम्भव है अत: इससे बचें।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
कुछ लोगों को आपकी बातचीत का तरीका काफी पसंद आएगा। किसी नई महिला मित्र के साथ कुछ ज्यादा बातचीत हो सकती है। अच्छे व्यवहार के कारण कुछ लोगों की मदद मिल सकती है। मौसम के बदलाव की वजह से स्वास्थ्य में बदलाव संभव है। विद्यार्थियों का ध्यान इस समय फालतू की गतिविधियों में लगा रहेगा। अभिभावकों को उन पर कड़ी नजर रखना जरूरी है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। किसी बात पर ज्यादा अड़ जाने से कुछ निर्णय उलझ सकते हैं। परिवार से संबंधित कुछ जिम्मेदारियों के कारण व्यक्तिगत बातों को नजरअंदाज किया जा सकता है। साझेदारी में किया गया काम लाभ दे सकता है।परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर दिन अच्छा रहेगा। जोखिम लेने से ना घबराएं।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज का दिन अति उत्तम रहेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। मानसिक रूप से आप शांत महसूस करेंगे। बिजनेस में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। घरेलू कामकाज समय पर पूरे होंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
हालांकि आज समय आपके साथ है, लेकिन फिर भी कोई ऐसा काम न करे, जिससे आपको किसी भी तरह की दिक्कत हो। इसके इलावा कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट आपको दिए जा सकते है। अन्य लोगों की बातों को महत्व देना आपके लिए फिलहाल ठीक नहीं होगा। परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा हो सकती है। प्रेम संबंधों में बात करते समय सतर्क रहें। आज के दिन घर का माहौल बढ़िया बना रहेगा। शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
किसी प्रियजन से आज मिलाप होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। मित्रों से सहयोग की आशा न करें, तो अच्छा रहेगा। योगा और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाए, इससे आपको अपने व्यवहार और दिनचर्या संबंधी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। आज का दिन पूंजी निवेश के लिए उत्तम नहीं है। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखिए। दूसरों से व्यर्थ में न उलझें।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्यों को पूरा करेंगे तो आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। परिवार में अगर आप किसी विवाद से गुजर रहे हैं तो स्थितियां आज आपके पक्ष में नजर आएंगी। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। मानसिक रूप से आप अच्छा-अच्छा महसूस करेंगे। कामकाज में आपका पूरा मन लगेगा।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
जिस नजरिए से जीवन को देखेंगे, उसी प्रकार से बातें घटती हुई नजर आएंगी। जितनी कठिनाइयों का सामना हो रहा है, उतने ही प्रकार से आपको योग्य अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं। इस बात को नजरअंदाज न करें। युवा वर्ग मौजमस्ती से ध्यान हटाकर कैरियर की तरफ फोकस रखें। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है। बुजुर्गो को घुटनों का दर्द बढ़ सकता है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
बिजनेस में गतिविधियां अभी धीमी ही रहेंगी। लेकिन वक्त के हिसाब से चीजें बेहतर भी होती जाएंगी इसलिए निराश ना हो। पारिवारिक-जीवन में भी भाई-बहनों से विवाद के कारण अस्थिरता हो सकती है। धन प्राप्ति सुगम होगी। आज यात्राओं से जातक को परेशानी मिल सकती हैं। धार्मिक स्थल की यात्रा की योजना बना सकते हैं। ग्रेनाइट के निर्यातकों को अधिक अनुकूलता रह सकती है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 10 July 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।