
राशिफल 3 फरवरी 2024 : आज इन जातकों पर होगी शनि महाराज की कृपा, मिलेगी पदोन्नति और व्यापारिक सफलता, सभी कार्य फलीभूत होंगे, लेकिन इन पर रहेगा विपरीत चाल का असर
Rashifal 3 February 2024 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 3 February 2024
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज पराक्रम-प्रतिष्ठा बढेगी। राजनीति में लाभ होगा। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ गलतफहमी घरेलू माहौल को कड़वा बना सकती है। आज आप सभी कामों को आत्मविश्वास से पूरा कर सकेंगे। सरकार के साथ आर्थिक व्यवहार में भी आपको सफलता मिलेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। अधिकारियों से कार्य का लाभ होगा। आप नए और रचनात्मक विचारों से भर जाएंगे।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आपकी महत्वाकांक्षा और इच्छाओं की पूर्ति होगी। किसी लाभप्रद सौदे से आप सम्बंधित रहेंगे। आपकी बुद्धिमानी और कार्य के प्रति निष्ठा की अधिकारी वर्ग प्रशंसा करेंगे। कार्यस्थल पर महिला सहकर्मियों का सम्मान करें। प्यार करने वालों के लिए यह समय सहयोगी है। कामकाजी महिलाओं को अपने काम के लिये किसी संस्था से सहयोग मिल सकता है। फिजुल खर्ची से बचने का प्रयास करें।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
सबसे पहले आर्थिक स्थिति की बात की जाए तो आज भविष्य के लिए बचत कर पाएंगे। प्रतिद्वंद्वी गतिविधियां आपको नुकसान नहीं पहुंचाएंगी। आपको अपने गुप्त शत्रुओं द्वारा बनाई गई कुछ छोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों के साथ व्यवहार करते समय आपको सावधान रहना चाहिए और उनका विरोध करने से बचें।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
ग्रह स्थिति अनुकूल है। आपकी लाइफ में कोई बड़ा बदलाव हो सकता है। सामाजिक स्तर पर आपको एक नई पहचान हासिल होने वाली है, इसलिए अपने जन संपर्कों का दायरा बढ़ाए। काम का बोझ तो अधिक रहेगा, परंतु सफलता मिलने से थकान हावी नहीं होगी। परिवारजनों के साथ कोई धार्मिक यात्रा संभव है। अगर आप अविवाहित हैं तो आज घर में आपके विवाह की भी चर्चा हो सकती है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आपके दफ्तर में या अपने इर्द-गिर्द आपको गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। सकारात्मक रवैया आज हर तरह की परेशानी से बाहर निकलने में मदद करेगा। अपने निजी और प्रोफेशनल जीवन पर नियंत्रण रहेगा। आज थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि कुछ भी नया शुरू करने के लिए समय उचित नहीं है। प्रेम की राह एक खूबसूरत मोड़ ले सकती हे। एकल जातकों के जीवन में प्यार की शुरुआत होगी।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र पर किए गए प्रयास आने वाले दिनों में आपकी सफलता और प्रगति में योगदान करेंगे। अपनी क्षमता को पहचानकर अपने आत्मविश्वास को मजबूत करने के अवसरों का लाभ लेंगे। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये यह बहुत ही भाग्यशाली हो सकता है। धार्मिक कार्यो में भी रुचि दिखा सकते हैं।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
स्थायी संपत्ति के अच्छे योग बनते हैं। पेट संबंधी विकार हो सकता है। आर्थिक विषयों पर आप अधिक ध्यान दे पाएंगे। आप किसी भी काम को दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ पूरा कर पाएंगे। पिता से लाभ होने की भी संभावना है। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। पैसों के लेन- देन करने से आपको बचना चाहिए। आपके वैवाहिक जीवन में एक सुंदर मोड़ आ सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके दिन की शुरुआत तो अच्छी रहेगी, लेकिन सायंकाल तक व्यापार में आपको मन मुताबिक लाभ नहीं मिलेगा। यदि आपका कोई कानून संबंधित मामला लंबे समय से लंबित है, तो उसमें आपको उसे बातचीत करके समाप्त करवाना होगा। मौसम के बदलाव की वजह से स्वास्थ्य में बदलाव संभव है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज का दिन जीवन में नयी खुशी का संकेत लाएगा। आज के दिन आप सबके आकर्षण का केन्द्र बने रहेंगे। आप समाज में सराहे जाएंगे। आपको आय अर्जित करने में आशातीत सफलता मिलेगी। आपको समय-समय पर शुभचिंतकों की मदद मिलेगी और इससे आपको कठिनाइयों को दूर करने में मदद मिलेगी। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आप अपने किसी मित्र से कुछ धन उधार ले सकते हैं।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज आपकी मेहनत बढ़ती दिखाई देगी। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। व्यापारी बड़े मुनाफे दिखाकर भविष्य में नुकसान करा सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधित लापरवाही से बचकर रहना होगा, नहीं तो भविष्य में परेशानियां ही हाथ लगेगी। आपके वित्त के लिए यह एक अच्छा दिन होगा क्योंकि आज आपके लिए आय के कई स्रोत खुलेंगे। किसी भी प्रकार की भावनात्मक भागीदारी और लंबी यात्रा से बचना चाहिए।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज आपको बिजनेस में सफलता और फायदा मिलेगा। भाई-बहनों के साथ आपकी हल्की नोंक-झोंक हो सकती है। दांपत्य से जुड़े लोगों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि जीवनसाथी से अधिक क्रोध पर बात न करें। परिवार में सामंजस्य बना कर चलें। संतान पक्ष से परेशानी आ सकती है। आपको त्वचा संबंधी रोग हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। दोस्त मददगार साबित होंगे।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
प्रेमी या जीवनसाथी से आपको बहुत हद तक मदद मिल सकती है। बॉस की बातों को प्राथमिकता दें। वरिष्ठों से तीखे शब्दों का प्रयोग न करें। अन्यथा उनकी नाराजगी डिमोशन के ओर ले जा सकती है। रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा। अपने कठिन विषयों को समझने के लिए किसी की मदद ले सकते हैं। पैसा कमाने के लिए सही योजना जरुरी है, जो आप अकेले ही बना सकते है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 3 February 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।