
राशिफल 3 फरवरी 2022 : आज इन जातकों को होगी शुभ समाचारों की प्राप्ति, पारिवारिक खुशियां बनी रहेंगी, लेकिन ये पड सकते है अचानक से किसी उलझन में
Rashifal 3 February 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 3 February 2022
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
भावनात्मक रूप से उतार-चढ़ाव दिनभर महसूस होते रहेंगे लेकिन अधिकतर बातों के लिए आप खुद ही जिम्मेदार हैं, इसलिए अपने स्वभाव में बदलाव करने के लिए परिस्थिति का ठीक से निरीक्षण करें। आपके पारिवारिक जीवन में कुछ मुद्दे उभर सकते हैं। आज विभिन्न स्रोतों से आय होगी, साथ ही समाज में आपकी साख भी बढ़ेगी। कुछ अनचाहे काम करने पड़ सकते हैं।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
इस राशि के लोगों को न्यायालय से जुड़े मामलों को लेकर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए, वरना काफी बड़ा नुक्सान हो सकता है। बता दे कि नयी योजनाओं का आपको वैसा परिणाम नहीं मिलेगा, जैसा आपने सोचा था, लेकिन फिर भी आप निराश न हो। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। पोलूशन और वर्तमान वातावरण से अपना उचित बचाव रखें।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। अपनी महत्वपूर्ण बातें किसी से भी शेयर ना करें। तथा जमीन जायदाद अथवा रुपए पैसे संबंधी कोई कार्यवाही करते समय ध्यान दें कि इनकी वजह से रिश्तो में दरार ना आए। किसी से अनावश्यक विवाद हो सकता है। इसके इलावा किसी नयी जगह पर जाने के लिए यह सही समय नहीं है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज कई कार्य क्षेत्र के सुनहरे अवसर आपका दरवाजा खटखटायेंगे। आपको ऐसी जगह से सहायता मिल सकती है जिस जगह से आपने कल्पना भी नहीं की थी। मित्रों के साथ किया पैसों से संबंधित लेनदेन के व्यवहार में ठीक से हिसाब रखें। दुकान-मकान-निर्माण आरम्भ करने के लिए उपयुक्त समय है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज काम के सिलसिले में थोड़ा सतर्क रहें क्योंकि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य विलंब हो सकता है। काम न होने की वजह से आज आपका मनोबल और धैर्य कम हो सकता है। आपको किसी अच्छी खबर का इंतजार रहेगा। लव लाइफ के लिए दिन सामान्य है। बड़े कार्य को पूरा करने में सहकर्मियों से आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। थकान की अधिकता रह सकती है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज आप मे अपनी जिम्मेदारियों से बचने के लिए एक स्वाभाविक प्रवृत्ति रहेगी। आप दूसरों के भी मार्गदर्शक आज बन सकते हैं। आज आप अपनी कोई बात दोस्तों से शेयर करेंगे। अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। आपके प्रयासों के बावजूद आपका भुगतान अटक सकता है। बहुत-सी पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी और आप समय में पीछे लौट जाएंगे। अविवाहितों के लिए शुभ गतिविधि वाला मामला रह सकता है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
जीवन में कुछ अच्छे बदलाव होने के योग बन रहे हैं। आपके आय के साधन मजबूत होंगे। आप व्यावसायिक यात्रा पर निकल सकते हैं। घुटनों सम्बंधित दिक्क्त हो सकती है। काफी समय से अटके काम पूरे होंगे। बच्चों को समय जरूर दे और उनकी पढ़ाई पर विशेष नजर बनाये रखें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। किसी अनुचित कार्य में रुचि लेना अपमानजनक स्थिति उत्पन्न कर सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
कड़ी मेहनत और आशावादिता आपके कामों को एक नया रूप देंगे और आप उल्लेखनीय सफलता हासिल करेंगे। आप अपने काम से जुड़े लक्ष्यों को तय करने में सफल होंगे, परंतु आपको अपने कार्यस्थल पर आलोचकों से सावधान रहना होगा। लोगों को उधार पैसा देने से भी बचें। आपका स्वास्थ्य ठीक-ठीक रहेगा। आप अपनी जेब से परे खर्च कर सकते हैं और बाद में पछता सकते हैं।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
यह नई शुरुआतों का समय है अगर आप जगह बदलना चाहते है तो यह समय आपके लिए अनुकूल है। गुस्से पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बड़ा नुक्सान हो सकता है। किसी संबंधी से झगड़ा हो सकता है। किसी को पैसा उधार देने से बचें। महिला अधिकारियों के लिए समय सुखद रह सकता है। आवास सम्बन्धी समस्या है तो उसका हल निकल सकता है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
कोर्ट सम्बंधित कोई भी कार्रवाई कुछ दिन के लिए टाल दें। अगर आप परिवार के साथ कहीं जाना चाहते है तो यह समय आपके लिए बिलकुल भी अनुकूल नहीं है। अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें। विरोधियों के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है। स्थानांतरण होने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को और अधिक कड़ी मेहनत करनी होगी।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
किसी भी प्रकार के निर्णय तक पहुंचने से पहले साथियों और उनके अनुभवों को समझने की कोशिश करें। पैसों से संबंधित चिंता हो सकती है। हड़बड़ी में कोई निर्णय न लें। बाहर काम करने वाली महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान देना होगा। घरेलू मोर्चे पर मुश्किल का सामना करना पड सकता है। आपको अपने प्रतिद्वंद्वी से बचने की जरूरत है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज का दिन आपके लिए अच्छा गुजरने वाला है। अगर परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक न आए, तो निराश न हों। नए काम को लेकर उत्साह बना रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्टोन के कारोबारियों के लिए लाभ का मामला बन सकता है। नजदीकी परिजन आपके साथ बुरा व्यव्हार कर सकते है। शाम के समय कुछ हंसी-खुशी भरा वक्त अपने बच्चों के साथ गुजारें। किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 3 February 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।