
राशिफल 3 दिसंबर 2024 : आज बजरंग बली हनुमान जी हरेंगे इन राशियों के सभी संकट, अटके काम होंगे पूर्ण, वैवाहिक जीवन में आएंगी खुशियां, परिवारजन देंगे साथ, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर रहें थोड़ा सावधान
Rashifal 3 December 2024 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 3 December 2024
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
पारिवारिक खुशियों को बनाए रखने के लिए कई तरह की चुनौतियों से जूझना पड़ सकता है। पुराने निवेश का फायदा आज आपको मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से सम्पर्क हो सकता है। लव रिलेशनशिप को सुधारने की जिद फिलहाल न रखें। धार्मिक क्रियाकलापों के जरिये मान-सम्मान आज के दिन पा सकते हैं। विदेशी कंपनियों में काम करने वाले लोगों के लिए दिन सुखद रह सकता है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा। कोई भी फैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से गौर फरमाएँ। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केंद्र होंगे। दोस्त और जीवनासाथी आराम तथा खुशी देंगे। आज आपकी कड़ी मेहनत कार्यक्षेत्र में जरूर रंग दिखाएगी। आज के दिन यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना होगा।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज आपका दिन कुछ सामान्य नजर आ रहा है। कोई पुरानी डील जो किसी कारणवश रुक गई थी आज वह पक्की हो सकती है। आप में से कुछ भौतिक वस्तु की प्राप्ति पर खर्च करेंगे। उच्च शिक्षा एवं शोधादि कार्यों के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है। सम्पत्ति का विस्तार होगा। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें अन्यथा दुर्घटना होने की संभावना नजर आ रही है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज आपके किसी अपने से संबंधित कोई शुभ समाचार आपको बहुत खुशी देगा। आपके परिजन आपकी खुशी और गर्व का स्त्रोत होंगे। अपनों के साथ उनकी खुशी का जश्न मनाएं। पूरी तरह से उनकी खुशियों मे शामिल हों। क्रोध नियंत्रित रहेगा। पुरानी बीमारी में आराम मिलेगा। जल्दबाजी से निराशा हाथ लगेगी। भावनाओं पर कंट्रोल रख कर काम करेंगे। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने की कोशिश संतोषजनक साबित होगी।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। पारिवारिक जरूरतों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आमदनी सामान्य रहेगी, इसलिए फिजूलखर्ची पर लगाम रखें। कामकाज में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। परिवार वालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। किसी की चिकनी चुपड़ी तथा लुभावनी बातों में ना आएं। फालतू खर्च होगा। अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना जरूरी है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
अगर आज आप किसी सामाजिक समारोह में जाने की सोच रहे हैं तो अवश्य जाएं और इसका फायदा अपने आप को खुश रखने में उठाएं। धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी। लगता है कि आपका जीवनसाथी आज बहुत खुश है। कार्यों के प्रति आपका समर्पित भाव सफलता दिलाएगा। वाहन सुख हो सकता है। आज व्यावसायिक स्थल पर अनुकूल वातावरण रहेगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। आज आपको सच बोलने से कार्य में सफलता मिलेगी।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन मिलने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में लाभ की स्थिति बन रही है। घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। कमाई के स्रोत बढ़ेंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा। परिवार के बाहर आपको कुछ लोगों के साथ अपने मामले सुलझाने पड़ सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज आपके परिश्रम से किए गए कार्य में सिद्धि होगी। विवाहित अपने जीवनसाथी में पूर्णतया विश्वास जतायें अन्यथा संबंधों में खटास पैदा हो सकती है। आपके खर्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं और इसलिए कई योजनाएँ बीच में अटक सकती हैं। अगर आप दफ्तर में अतिरिक्त समय लगाएंगे, तो आपकी घरेलू जिंदगी पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। आज आप मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन करेंगे। भाई-बंधुओ के साथ सम्बंधो में निकटता आएगी।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज आपका दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। पूरे दिन आप उत्साह से भरपूर रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। बेहतर होगा कि पारिवारिक व्यक्ति की सलाहनुसार ही कार्य किया जाये। जमीन जायदाद संबंधी मामलों को शांति और गंभीरता से सुलझाने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कभी-कभी आलस और सुस्ती हावी हो सकती है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। यदि परिवार में कोई विवाद चल रहा है, तो वह आज हल होगा। अपने किसी नजदीकी मित्र द्वारा ही आलोचना होने से आपका मनोबल टूट भी सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में जुटने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य अति उत्तम रहेगा। किसी खास मामले को लेकर परिवार से बातचीत हो सकती है। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज आपके घर पर शांति का माहौल रहेगा इसलिए आप आराम से कोई भी परिवर्तन कर सकते हैं। अगर आपको मदद की जरूरत है तो अपने परिजनों से मदद मांगने में ना हिचकिचाएं। बच्चों से असहमति के चलते वाद-विवाद हो सकता है और यह झुंझलाहट भरा साबित होगा। दिन के अंत तक अपने अधूरे कामों को निपटा लें। आज आप खुद को किसी पारिवारिक समारोह में व्यस्त पाएंगे। आज आप शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति और ताजगी का अभाव रहेगा।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज आपको भागीदारी में लाभ होगा। संतान से दूर रह रहे लोगों को आज अपने बच्चों से मुलाकात होगी। अनुकूल परिस्थिति निर्मित होने पर आप हरेक कार्य आज सरलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे। श्रम की अधिकता रह सकती है। मन में प्रसन्नता रहेगी। दूसरों पर चिल्लाने के बजाय समझदारी से काम लें। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। अनाज गोदाम वाले कारोबारियों के लिए अधिक अनुकूलता वाला समय है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 3 December 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।