
राशिफल 29 अक्टूबर 2020 : आज भगवान विष्णु की कृपा से आएगा इन राशियों के जीवन में बदलाव, नौकरी पक्ष में अनुकूल रहेगा इनका भाग्य
Rashifal 29 October 2020 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 29 October 2020
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आप अपने काम पर ध्यान देने की कोशिश करेंगे। आपका धन जरूरी वस्तुओं पर खर्च होगा। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल और सहयोग बना रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा लेकिन बालों की समस्या सता सकती है। मार्केटिंग में कार्य करने वाले जातक आज अपने कार्य से खुश रहेंगे।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज आपको अपनी योग्यता पर विश्वास रखना होगा, आपकी मेहनत का फल आपको जल्द ही मिलेगा। बछड़े को गुड़-रोटी खिलाएं। किसी से बिना सोचे-समझे मन की बात शेयर करने से बचें। आज आपसी सूझबूझ से पुरानी समस्या हल हो जाएगी।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
कार्यस्थल के दबाव व तनाव से आपको राहत मिलने और परिजनों के साथ बहुत अच्छा समय व्यतीत करने को मिल सकता है। अगर आप किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसाय से जुड़े हैं तो यह समय आपके लिए बेहद फायदेमंद है। अनजान व्यक्तियों की सलाह पर ध्यान ना देकर अपनी बनाई हुई नीतियों पर ही कार्य करें।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आजकल आपका पढ़ाई से ध्यान भटक रहा है। घर का वातावरण भी आज शांत और सामान्य रहेगा। किसी भी काम को मना न करना आपका खास गुण है। अगर आप अपने व्यवसाय को ले कर एक सही और अच्छी योजना बनाएं तो आपको लाभ अवश्य होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
परंतु कभी-कभी आपकी विचलित मानसिक स्थिति का नकारात्मक प्रभाव पड सकता है। धन का अटकाव दुःखी कर सकता है। आपके आत्मविश्वास व स्वाभिमान में इजाफा होगा। नौकरी के सिलसिले में कोई यात्रा भी करनी पड़ सकती हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा परंतु वर्तमान परिस्थितियों से अपना बचाव रखें।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज आपका उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित करेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहें। आज परिवार के साथ हो रहे मतभेद का आप पर गहरा हो सकता है। आज पार्टनर की बातों में नाराजगी दिखेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस करना मुश्किल हो सकता है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
अगर आप जगह बदलना चाहते है तो यह समय आपके लिए अनुकूल है। गुस्से पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बड़ा नुक्सान हो सकता है। किसी संबंधी से झगड़ा हो सकता है। किसी को पैसा उधार देने से बचें। सरकारी पक्ष में कोई मामला अटका है तो स्थिति अनुकूल रह सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
किसी बहुत पुराने मित्र के मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी और कुछ यादगार बातें ताजा होंगी। कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन थोड़ा बहुत मौसमी बीमारी का असर हो सकता है। आपके साथ हो रहे गलत व्यवहार बदले की भावना पैदा कर सकते।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर काम शुरू कर सकते है जो भविष्य में आपको मुनाफा देगा। दाम्पत्य जीवन में विवाद की आशंका है, इसलिए सचेत रहें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन अपने आहार और दिनचर्या पर ध्यान दें। पड़ोसियों के साथ चल रहा कोई पुराना मतभेद दूर करने के लिए समय उत्तम है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
जमीन-जायदाद संबंधी व्यवसाय में आज कोई अच्छी डील हो सकती है। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। फर्नीचर कारोबारियों के लिए अनुकूल समय आने वाला है। बदलते मौसम का नकारात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर विश्वास न करें।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
कार्य क्षेत्र में आज बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। लोग आपकी योग्यता व प्रतिभा की सराहना करेंगे। पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से मुक्ति मिलेगी। घर खरीदना व बेचना चाहते हैं तो उस दृष्टि से समय बहुत अनुकूल नहीं है। लव लाइफ के प्रति उदासीनता होगी।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
भविष्य संबंधी फैसलों को लेने के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम है। मित्रों से थोड़ा बचकर ही रहे, कोई गलत सलाह दे सकता है। साथ ही अपनी वाणी में मधुरता बनाकर रखें। आपको कमर दर्द हो सकता है, वजनदार चीजें उठाने में सावधानी रखें। पशुओं और पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था करवाएं।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 29 October 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।
Aap mujhe mera future bta sakte ho please help me